
24/01/2025
सर्वोन्नति का अमोघ साधन माता पिता का आशीर्वाद
(मातृ-पितृ पूजन दिवसः 14 फरवरी)
माता पिता की शुभ कामना बड़ा काम करती है। माता पिता का आशीर्वाद जिन्होंने भी लिया, उन्होंने बड़े ऊँचे-ऊँचे पद को पाया, और ऐसे कई व्यक्तियों को मैं जानता हूँ। मैंने सुनी है संतों से एक कथा। एक बड़ा अमीर लड़का था। पिता मर गये और खूब धन था। लोफरों के संग में इतना लोफर हुआ की वेश्याओं के पास जाता। एक बार वह एक नामी वेश्या के पास गया। कभी-कभी बुरे आदमियों में भी अच्छाई छुपी होती है। वह वेश्या भी कोई खानदानी लड़की थी, किसी गलती से वेश्या हो गयी थी। उसने पहचाना कि ‘यह तो नगरसेठ का बेटा है और इसका पिता मर गया है। मेरे पास यह तबाह हो जायेगा।’
Read more: https://ashram.org/festivals/parents-worship-day/mata-pita-aashirvad-14-february/