14/04/2023
मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन, मुसलमानों के सबसे शक्तिशाली संगठन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के थे अध्यक्ष
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के अध्यक्ष हजरत मौलाना राबे हसनी नदवी का गुरुवार (13 अप्रैल) को देहांत हो गया. मौलाना राबे हसनी नदवी की लंबे समय से तबीयत खराब थी. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष को इलाज के लिए रायबरेली से लखनऊ (Lucknow) लाया गया था. उन्होंने लखनऊ के डालीगंज स्थित नदवा मदरसे में 93 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली
मौलाना राबे हसनी नदवी एक भारतीय इस्लामिक विद्वान थे, जो ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष और लखनऊ स्थित- धार्मिक शिक्षा के एक महत्वपूर्ण केंद्र- नदवतुल उलेमा के अध्यक्ष थे. वे मुस्लिम वर्ल्ड लीग के संस्थापक सदस्य आलमी रबिता अदब-ए-इस्लामी, रियाद (केएसए) के उपाध्यक्ष भी हैं. उन्हें नियमित रूप से दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों में सूचीबद्ध किया गया है.
इस्लामी जगत की कद्दावर हस्तियों में शुमार किए जाने वाले मौलाना राबे हसनी नदवी के निधन पर मुस्लिम जगत में शोक की लहर है।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष के निधन पर खुशनुमा हॉस्पिटल चेरियाबरियारपूर के संचालक डॉक्टर अब्दुस समद एंव उनके टीम ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मौलाना नदवी का व्यक्तित्व, विश्वास, कार्य, धर्मगत ज्ञान अपने आप में मिसाल है।