09/03/2026
ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड, गोपीगंज में सूर्या ट्रॉमा सेंटर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
भदोही। जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए सूर्या ट्रॉमा सेंटर & हॉस्पिटल, औराई द्वारा ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड, गोपीगंज परिसर में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. रमन सिंह, डॉ. सौरभ, मैनेजर राजीव दुबे सहित डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रही। शिविर में लोगों की ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई।
डॉक्टरों ने बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रही बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और व्यायाम को अपनाने की सलाह दी।
इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने लोगों को कैशलेस उपचार और स्वास्थ्य बीमा की सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य बीमा मरीजों के लिए बेहद सहायक सिद्ध होता है।
सूर्या ट्रॉमा सेंटर & हॉस्पिटल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
📍 NH-19, Aurai Chauraha, Bhadohi – 221301
🌐 www.suryatraumacentre.com�
📞 +91 7233009595, 9984602942