Jyotish & Vastu Paramarsh Kendra

Jyotish & Vastu Paramarsh Kendra Jyotish & vastu related Ques. are sovled here

14/05/2021

जय श्री राधेकृष्णा जी । आज अक्षय तृतीया (अखतीज ) भगवान श्री विष्णु जी के अंशावतार भगवान श्री परशुराम जी के जन्म दिवस की आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई । दान देना और दान लेना दोनों ही महत्वपूर्ण है । आज अक्षय तृतीया का महान पर्व है । कहा जाता है दान देना देना आसान काम नही है लेकिन दान लेना भी आसान काम नही है। दान देने एवं यज्ञ करने के बारे में श्रीमद्भागवत गीता जी में भगवान श्री कृष्ण जी ने कहा कि सभी देवी देवता एवं प्रकृति हम सभी को कुछ न कुछ देते है जैसे वायु देवता हमें प्राण वायु , अग्नि देवता अग्नि , सूर्य देवता धूप , वरुण देवता जल , ब्राह्मण देवता ज्ञान एवं धर्म की वृद्धि , कुबेर धन , प्रकृति की देवी हमें सभी प्राकृतिक चीजें देती है । भगवान श्री कृष्ण जी कहते है कि हम सभी लोग उपरोक्त देवी देवताओं द्वारा दी गई चीजों का उपभोग करते है और उनके बदले में हम उनके प्रति यदि कुछ भी कृतिज्ञता प्रकट नही करते है तो वह चोरी कहलाती है । दूसरी बात ये है कि दान देना आसान नही है तो दान लेना भी आसान नही है क्योंकि दान देने वाला दान के साथ देता है अपने दुख एवं कष्ट एवं पाप और दान यदि 1 रुपया करता है तो उससे सैकड़ों गुणा महँगी वस्तु भगवान से माँगता है । अब जो भी ब्राह्मण किसी से दान लेता है तो उस दान को शुद्ध करने एवं दान दाता के दुःख एवं कष्ट एवं पापों को भी ग्रहण कर उन्हें अपनी तप एवं साधना का बहुत बड़ा हिस्सा चुका कर ही वो उसे उपभोग कर पाता है । और यदि ब्राह्मण के पास अपनी साधना एवं तपोबल नही है तो उसके द्वारा लिया गया दान उसके लिए बेहद हानिकारक सिद्ध होता है । सनातन धर्म में इसी लिए यज्ञ करने एवं दान एवं तप करने के लिए कहा गया है । आज अक्षय तृतीया को किया गया दान , तप , यज्ञ सभी अक्षय हो जाता है । ✍️✍️🙏

13/05/2021

पंचांग के अनुसार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 मई 2021 शुक्रवार को है । इस तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है, अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है, भगवान परशुराम जी का पूजन, इस दिन स्वर्ण खरीदना भी शुभ माना गया है, अक्षय तृतीया की तिथि को बहुत ही शुभ माना गया है, इस दिन किया गया दान पुण्य का फल कभी भी खत्म नही होता है। इस लिए इस तिथि में ज्यादा से ज्यादा दान जरूर करे। *अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त:-* पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया 14 मई शुक्रवार को पूजा का मुहूर्त सुबह 05 बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा, तृतीया तिथि का समापन 15 मई 2021 की सुबह 8 बजकर 39 मिनट पर होगा। *अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है:-* अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है, मान्यता है कि पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है, इसके साथ ही सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है, इसी तिथि में परशुराम जी का जन्म हुआ था, परशुराम जी को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना गया है। *पितरों को प्रसन्न करें:-* आचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार अक्षय तृतीया का पर्व पितरों को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना गया है, इस दिन पिंडदान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है, पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं, सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ अक्षय तृतीया से ही माना जाता है, इसके साथ ही ऐसा माना जाता है कि इस तिथि पर ही द्वापर युग का समापन हुआ था।

12/05/2021

आकाशस्थ ग्रहो की विशेष गति व स्थिति से भौतिक सृष्टि पर पड़ने वाले परिणामों का विवेचन करना यही ज्योतिष शास्त्र का मुख्य विषय व उद्देश्य हैं।
इस शास्त्र के दो भाग हैं। एक -ग्रह ज्योतिष और
दुसरा -फलित ज्योतिष ।
ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जो पूर्ण सफल है और जिसका साक्ष्य सूर्य चंद्र स्वयं दे रहे है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में अवश्य विश्वास होना चाहिए।

Address

87 Anaad Puram Junwani Road
Bhilai

Opening Hours

Monday 6pm - 9:45pm

Telephone

9424274717

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jyotish & Vastu Paramarsh Kendra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Jyotish & Vastu Paramarsh Kendra:

Share