25/04/2026
एम्स भोपाल की मानवीय पहल से गुमशुदा युवक अपने परिवार से मिला
मुख्य बिंदु:
• मिसरोद थाना पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल अज्ञात युवक को 6 अप्रैल 2026 को एम्स भोपाल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
• डॉ. अमित प्रियदर्शी और उनकी टीम ने तत्परता से जीवनरक्षक ऑपरेशन कर युवक की जान बचाई।
• कोकिला सी. वार्ड की नर्सिंग और सहायक टीम ने पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल अत्यंत समर्पण और संवेदनशीलता से की।
• नर्सिंग ऑफिसर श्री गजेंद्र चौधरी ने चार दिनों के प्रयास से युवक की पहचान कर उसके परिवार का पता लगाया।
• लगभग 6 महीने बाद बेटे से मिलकर परिजनों की भावुक पुनर्मिलन की घटना ने सभी को प्रभावित किया।