30/04/2020
आयुर्वेद चिकित्सा सिद्धांत एक अति प्राचीन एवम शाश्वत ग्रंथ है, लगभग दो से 3 हजार साल पुराने इस चिकित्सा पद्दति के सिद्धांत आज के परिपेक्ष्य में भी उतने ही कारगर एवम सामर्थ्यवान है।
"स्वस्थस्य स्वास्थ रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशमनं च।"
अर्थात आयुर्वेद के 2 मूल सिद्धांत है, एक जो व्यक्ति स्वस्थ है, उसके स्वास्थ्य की रक्षा करना तथा दूसरा जो व्यक्ति रोगी है उसको स्वास्थ्य लाभ देना।
अर्थात आयुर्वेद रोगी को स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ अपनी जीवनशैली को भी सुधारकर दीर्धायु लाभ प्रदान करता है।
दिनचर्या, रात्रिचर्या, ऋतुचर्या और आचार रसायन के पालन से एक सामान्य व्यक्ति भी स्वस्थ जीवन जीकर दीर्घायु को प्राप्त कर अपने चारो पुरुषार्थ (धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष) को प्राप्त करने में समर्थ होता है।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर "AyurSagar Ayurveda" Online Consultation & Counselling द्वारा सामान्य सहायता राशि में अनुभवशील चिकित्सको द्वारा विभिन्न रोगों की संतोषजनक परामर्श एवम उत्तम जीवनशैली के लिए अच्छे से Counselling की जाती है।
एक बार सेवा का मौका अवश्य दे।
धन्यवाद।