Shuddhi Nasha Mukti Evam Punarvas kendra Bhopal, Raipur, Indore, Bilaspur.

  • Home
  • India
  • Bhopal
  • Shuddhi Nasha Mukti Evam Punarvas kendra Bhopal, Raipur, Indore, Bilaspur.

Shuddhi Nasha Mukti Evam Punarvas kendra Bhopal, Raipur, Indore, Bilaspur. Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shuddhi Nasha Mukti Evam Punarvas kendra Bhopal, Raipur, Indore, Bilaspur., Drug Addiction Treatment Center, Malikhedi Road, Behind RK puram colony, Village Sikandarabad, Ratibad, Bhopal.
(393)

Nasha Mukti Kendra in Bhopal, Indore, Raipur and Bilaspur, Vidisha

De-addiction Centre In Bhopal, Indore, Raipur and Bilaspur, Vidisha

Addiction treatment centre in Bhopal, Raipur, Indore, Bilaspur, Vidisha

🎄 Merry Christmas (मेरी क्रिसमस )🎄इस पावन पर्व पर आइए हम सब मिलकर नशे से मुक्ति, जीवन से प्रेम और आत्म-विश्वास का संकल्प...
25/12/2025

🎄 Merry Christmas
(मेरी क्रिसमस )🎄
इस पावन पर्व पर आइए हम सब मिलकर नशे से मुक्ति, जीवन से प्रेम और आत्म-विश्वास का संकल्प लें।
क्रिसमस हमें सिखाता है कि
अंधकार कितना भी गहरा हो,
उम्मीद, विश्वास और सकारात्मक सोच से नई शुरुआत हमेशा संभव है।
Shuddhi नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र
आप सभी को शांति, स्वास्थ्य,
और नशा-मुक्त उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता है।
आज का संकल्प – नशा नहीं, जीवन चुनें।

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज Mark Nursing college के नर्सिंग छात्रों द्वारा हमारे शुद्धि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास ...
19/12/2025

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज Mark Nursing college के नर्सिंग छात्रों द्वारा हमारे शुद्धि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र बिलासपुर में प्रशिक्षण प्राप्त किया l
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग छात्रों को नशा निर्भरता, उसके दुष्प्रभाव, उपचार प्रक्रिया, मरीजों की नर्सिंग केयर, काउंसलिंग तथा पुनर्वास प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को केंद्र की कार्यप्रणाली, भर्ती एवं उपचार प्रक्रिया, डिटॉक्सिफिकेशन, व्यवहार चिकित्सा तथा फॉलो-अप सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्रों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता दिखाई और विषय से संबंधित प्रश्न भी किए।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नर्सिंग छात्रों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

10 दिसंबर - मानव अधिकार दिवसहर इंसान को सम्मान, स्वतंत्रता और सुरक्षित जीवन का अधिकार है नशा एक समस्या है, अपराध नहीं।हर...
10/12/2025

10 दिसंबर - मानव अधिकार दिवस
हर इंसान को सम्मान, स्वतंत्रता और सुरक्षित जीवन का अधिकार है
नशा एक समस्या है, अपराध नहीं।
हर व्यक्ति को उपचार, पुनर्वास और एक नई शुरुआत का अधिकार है।
शुद्धि, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र
मानव गरिमा, मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।
हम विश्वास करते हैं — उपचार से जीवन बदलता है।

🤝 आइए, मानव अधिकारों की रक्षा करें
🌱 आशा, सम्मान और बदलाव के साथ

शुद्धि, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र
सिकंदराबाद, माली खेड़ी रोड, रातीबड़, भोपाल,7746898860,9479665001

आज सेज यूनिवर्सिटी भोपाल के एम ए साइकोलॉजी के विद्यार्थियों के साथ नशा मुक्ति जागरूकता वर्कशॉप की जिसमे उन्हें भारत में ...
05/12/2025

आज सेज यूनिवर्सिटी भोपाल के एम ए साइकोलॉजी के विद्यार्थियों के साथ नशा मुक्ति जागरूकता वर्कशॉप की जिसमे उन्हें भारत में नशे की स्थिति नशे के दुष्प्रभाव और उसके उपचार प्रक्रिया की जानकारी दी गई | सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई ।

01/12/2025

1 दिसंबर
चौबीस घंटे एक दिन आज के लिये AA विचार
शराब पीने से पहले जो विचार आते हैं, वे अक्सर बेहोशी में होते हैं। सवाल यह है कि क्या हमारा बेहोश मन पूरी तरह से शराब के विचारों से मुक्त हो सकता है? उदाहरण के लिए, AA में कई सालों तक शांति रहने के बाद भी, कुछ लोग नशे में होने के सपने देखते हैं। हमारे शराब पीने के दिनों में, हमारे बेहोश मन ने शराब के विचारों को पूरी तरह से अपनाया हुआ है, और शायद जीवनभर में यह पूरी तरह से मुक्त नहीं हो सकता। लेकिन जब हमारा जागरूक मन शराब के खिलाफ पूरी तरह से तैयार होता है, तो हम शांत रह सकते हैं और हमारा बेहोश मन हमें परेशान नहीं करता।
क्या मैं अभी भी अपने जागरूक मन को तैयार कर रहा हूँ?

आज के लिये ध्यान
हमारे आस पास जो लोग परेशानी में हैं, उनके लिए सहानुभूति और दया होनी चाहिए, क्योंकि हम खुद भी कभी-कभी ऐसी स्थिति में होते हैं। सहानुभूति में जिम्मेदारी भी होती है। दया बेकार है, क्योंकि इसमें कोई इलाज नहीं है। लेकिन जहाँ हमारी सहानुभूति जाती है, हमारी जिम्मेदारी भी वहाँ जाती है। जब हमें दया आती है, तो हमें उस व्यक्ति के पास जाना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए। हमारे मन मे उत्पन्न सहानुभूति , जवाबदारी के साथ है या नहीं , इस बात को जानना बहुत आवश्यक है।

आज के लिये प्रार्थना
मैं प्रार्थना करता हूँ कि मेरे मन मे परेशानी में फँसे लोगों के लिए सहानुभूति की भावना हो। मैं प्रार्थना करता हूँ कि मेरे मन् मे दूसरों की परेशानियों के लिए दया हो।

1 दिसंबर 2025 | विश्व एड्स दिवस 2025🔴 जागरूकता ही बचाव, संवेदना ही इलाज की पहली सीढ़ी है।नशे की लत इंसान से सही-गलत की स...
01/12/2025

1 दिसंबर 2025 | विश्व एड्स दिवस 2025
🔴 जागरूकता ही बचाव, संवेदना ही इलाज की पहली सीढ़ी है।
नशे की लत इंसान से सही-गलत की समझ, सुरक्षा और स्वास्थ्य… सब छीन लेती है। यही असुरक्षित व्यवहार एचआईवी/एड्स जैसे संक्रमणों का सबसे बड़ा कारण बनता है।
✨ लेकिन अंधेरा जितना भी गहरा हो, उम्मीद हमेशा रोशनी से बड़ी होती है।
सही जानकारी और सही उपचार से हर व्यक्ति सम्मान और सामान्य जीवन पा सकता है।
🚭 नशा छोड़ें → सुरक्षा चुनें → जीवन बचाएँ
💛 शुद्धि नशा-मुक्ति केंद्र में मिलता है बदलाव का भरोसा:
✔ अनुभवी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा परामर्श
✔ आधुनिक एवं वैज्ञानिक नशा-मुक्ति उपचार
✔ गोपनीय और सुरक्षित देखभाल
✔ सकारात्मक जीवन-शैली और मानसिक-शारीरिक पुनर्वास
✔ परिवार जैसा सहारा और स्वीकार
भेदभाव नहीं, साथ चाहिए — डर नहीं, जानकारी चाहिए — नशा नहीं, जीवन चाहिए।
इस विश्व एड्स दिवस पर एक प्रण लें: समाज को सुरक्षित, संवेदनशील और नशा-मुक्त बनाएँ।
💝 शुद्धि भोपाल इंदौर रायपुर बिलासपुर के साथ नई शुरुआत करें — क्योंकि हर जीवन कीमती है।
Call 9981665001

14/11/2025

शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र में बाल दिवस का सेलिब्रेशन

नशे का सबसे बुरा असर उसको करने वाले पर पड़ता है उसके बाद ये सबसे ज़्यादा असर परिवार में बच्चे पर डालता है नशे को पारिवार...
13/11/2025

नशे का सबसे बुरा असर उसको करने वाले पर पड़ता है उसके बाद ये सबसे ज़्यादा असर परिवार में बच्चे पर डालता है नशे को पारिवारिक बीमारी कहा जाता है जिस घर में कोई नशा पीड़ित व्यक्ति होता है उस घर के बाकी सदस्य भी शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार हो जाते हैं उस घर के बच्चे समाज से काटने लगते हैं क्योंकि लोग उनका मज़ाक उड़ाते हैं वे अन्य बच्चों द्वारा उनके पिता की हरकतों के बारे में पूछने पर वे लोगों का सामना नहीं कर पाते हैं और अलग रहने लगते हैं । उनके पिता द्वारा नशे में उनकी माँ और पिता के साथ जो व्यवहार किया जाता है उसके कारण में अपने पिता से नफ़रत करने लगते हैं वे अपने पिता से भी कट जाते हैं और हमेशा भय में रहने लगते हैं कि पता नहीं पिता नशा कर के क्या कर दें और यदि उनको कुछ हो जाएगा तो उनका क्या होगा । अन्य बच्चों के पिताओं को अच्छा कम करे देखकर उनको हीनभावना भी आती जाती है जिसके कारण भी वे समाज से कटने लगते हैं और असामाजिक होते जाते हैं । एक सर्वे बताता है को जिन बच्चों के पिता नशे से पीड़ित होते हैं उनके बच्चों के भी नशे में फंसने की संभावना अन्य बच्चों की तुलना में 400% ज्यादा होती है। तो आइए आज बाल दिवस के अवसर पर अपने बच्चों को अच्छा जीवन देने के लिए हम नशे से दूरी बनायें । नशे का ईलाज़ शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र के साथ । 9981665001, 7746898869

13/11/2025

“जीवन अनमोल है इसे नशे की आग में मत जलाओ।”हर इंसान का जीवन एक नई उम्मीद, एक नई शुरुआत की कहानी है।नशा केवल शरीर को ही नहीं, मन और परिवार को भी तोड़ देता है।
चलिए संकल्प लें —
👉 अपने जीवन को सुंदर बनाएं,
👉 नशे से दूर रहें,
👉 और दूसरों को भी नशा छोड़ने की प्रेरणा दें।
स्वस्थ जीवन ही सच्चा सुख है।
“शक्ति अपने अंदर है बस निर्णय आपका है।”
शुद्धि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, भोपाल 94796 65001, 77468 98860
नशे से मुक्त भारत की ओर एक कदम शुद्धि के संग

Shuddhi Nasha mukti kendra Bhopal
20/10/2025

Shuddhi Nasha mukti kendra Bhopal

https://www.youtube.com/live/bRWRhrmE_0Y?si=i6QaIPIFeOmZYZzS शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र के संचालक श्री राजीव तिवारी ने DD ...
16/10/2025

https://www.youtube.com/live/bRWRhrmE_0Y?si=i6QaIPIFeOmZYZzS शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र के संचालक श्री राजीव तिवारी ने DD मध्य प्रदेश द्वारा नशे के विरुद्ध जागरुकता पर आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया

प्रतिभागी - राजेश तिवारी ( डायरेक्टर शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र) रमेश चंद्र जोशी ( शिक्षक एवं समाजसेवी )एंकर - मोनिका त....

14/10/2025

2 अक्टूबर को मध्य प्रदेश नशा मुक्ति संघ और सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम नशासुर दहन

Address

Malikhedi Road, Behind RK Puram Colony, Village Sikandarabad, Ratibad
Bhopal
462044

Telephone

+919981665001

Website

https://shuddhinashamuktikendra.com/nasha-mukti-kendra-vidisha/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shuddhi Nasha Mukti Evam Punarvas kendra Bhopal, Raipur, Indore, Bilaspur. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Shuddhi Nasha Mukti Evam Punarvas kendra Bhopal, Raipur, Indore, Bilaspur.:

Share