31/03/2026
ममता 2026: हर फोटो बोलेगी ममता के अनकहे जज्बात
हर तस्वीर सिर्फ एक फोटो नहीं होती, बल्कि वह एक रिश्ता, एक स्पर्श और एक कहानी का एहसास होती है। “ममता 2026” उसी एहसास को दुनिया तक पहुंचाने का एक प्रयास है। यह एक ऐसा मंच, जहां आप अपने कैमरे के जरिए मां और ममता की उन भावनाओं को दिखा सकते हैं, जिन्हें शब्दों में कहना संभव नहीं होता।
HER Health की ओर से हम हर साल मदर्स डे के मौके पर इस फोटोग्राफी एग्जीबिशन का आयोजन करते हैं। मुझे खुशी है कि यह पहल अब अपने चौथे साल में पहुंच गई है और हर साल देशभर से लोग इसमें जुड़कर अपनी भावनाएं तस्वीरों के जरिए साझा करते हैं।
इस बार “Emotions Through the Lens” थीम रखी गई है। इसके तहत आप मेटरनिटी (मां और बच्चे के अनमोल पल), पोर्ट्रेट, स्ट्रीट और वाइल्डलाइफ/नेचर कैटेगरी में फोटो भेज सकते हैं। साथ ही एक खास कैटेगरी बर्थ फोटोग्राफी भी रखी गई है। जिसमें जन्म के दौरान महसूस किए जाने वाले उस अनमोल पल के भावों को कैद किया जाता है। जो हर किसी के दिल को छू लेते हैं।
आप 25 अप्रैल 2026 तक अपनी फोटो भेज सकते हैं। हर एंट्री के लिए 700 रुपए फीस रखी गई है। विजेताओं की घोषणा 6 मई 2026 को होगी और चयनित तस्वीरों को 10 मई को भोपाल के रविंद्र भवन स्थित ललित आर्ट गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
यह आयोजन अब अपने चौथे वर्ष में पहुंच चुका है और देशभर से लोग इसमें भाग लेकर अपनी कहानियां तस्वीरों के जरिए साझा करते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके कैमरे में वो संवेदना है, जो “ममता” को सच्चाई के साथ दिखा सके, तो मैं दिल से आपको इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित करती हूं। इसके लिए mamta@herhealth.co.in या 9039068781 पर संपर्क कर सकते हैं।
क्योंकि कुछ कहानियां लिखी नहीं जातीं…
महसूस की जाती हैं, जिन्हें सिर्फ तस्वीरें ही सबसे खूबसूरती से कह पाती हैं।