28/06/2015
ऐसा कहा जाता है की अच्छे और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है | यदि हम जीवन को सुखी बनाना चाहते है तो हमें दवाओं का आश्रये त्याग कर प्रकृति को अपनाना पड़ेगा | आज की इस खर्चीली दुनिया में स्वस्थ को बनाये रखने एवं रोगों से बचे रहने के लिए एक्यूप्रेशर उपचार को अपनाना चाहिए |
एक्यूप्रेशर द्वारा रोगोपचार सस्ता और सुलभ है | इसके द्वारा शरीर में चुपके से घुसने वाले रोगों का इलाज किया जाता है | एक्यूप्रेशर शारीरिक यंत्रो का संचालन ठीक करता है | एक्यूप्रेशर में बीमारी से लड़ने की शक्ति होती है | अतः निरोधक उपाए के रूप में इसका उपचार हानिकारक नहीं है |
एक्यूप्रेशर के लाभ :
1. रोगों के लक्षणों में चैन मिलता है | कभी कभी यह चैन फ़ौरन मिल जाता है | धीरे-धीरे रोग भी समाप्त हो जाता है |
2. शरीर के संबंधित हिस्से का और कभी कभी पुरे शरीर व मन का तनाव दूर हो जाता है |
3. कोई रोग पुनः आक्रमण करता हो तो इसके द्वारा उसके आक्रमण को रोका जा सकता है |
4. किसी अन्य प्रकार का उपचार चल रहा हो तो इसके द्वारा प्राप्त रहत को एक्यूप्रेशर की सहयेता से पूर्ण बनाया जा सकता है |
सैद्धांतिक रूप से एक्यूप्रेशर के द्वारा किसी भी रोग का इलाज किया जा सकता है | मगर बड़े कद की पथरी या पूर्णरूप से पके मोतिया-बिंद में यह काम नही देता | उसमें सर्जरी का सहारा ही लेना पड़ता है | सामान्य रोगों से ग्रस्त करीब-करीब सभी रोगी एक्यूप्रेशर द्वारा अच्छे हो जाते है | रोग कितना पुराना है, शारीर में उससे कितनी हानि हुई है, रोगी की सामान्य अवस्था कैसी है, इन सभी बातों पर एक्यूप्रेशर की सफलता आधारित है | फिर भी ऐसा मालुम हुआ है की असाध्य या कष्ट वाले रोगों में भी एक्यूप्रेशर-चिकित्सा से रोग की वृद्धि रुक जाती है | फलतः रोगी को लाभदायक जीवन जीने में कोई भी बाधा नही होती |