21/12/2025
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के अधिकृत वितरक मैसर्स शंकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों के संचालकों को माननीय सांसद इंदौर श्री शंकर लालवानी जी के करकमलों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में इंदौर सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 150 जनऔषधि केंद्र संचालकों को आमंत्रित किया गया था। यह आयोजन जनऔषधि योजना के सफल संचालन में योगदान देने वाले संचालकों के सम्मान एवं प्रोत्साहन हेतु आयोजित किया गया।