26/01/2026
कई बार बच्चों को खांसी इतनी तेज हो जाती है की बच्चों को खांसते खांसते सीने में दर्द होने लगता है,पेट में दर्द होने लगता है और कफ नहीं निकल पाता है। ऐसे में बच्चे बड़े परेशान हो जाते हैं। इसके लिए मैं एक आसान सा घरेलू उपाय आपको बताता हूं। छोटी कटेरी उसको आप लीजिए। उसको धूप में सुखाकर अच्छे से रख लीजिए और उसको बारीक पीस लीजिए और उसका पाउडर बना लीजिए। इसी तरह से एक छोटी पिप्पल भी आती है उसको भी आप बारीक पीसकर उसका पाउडर बना लीजिए। दोनों को समान मात्रा में लेकर आप एक ग्राम पाउडर लेकर उसको शहद में मिलाकर बच्चे को सुबह शाम दिन में दो बार बच्चों को चटाए। आप देखेंगे की आपके बच्चे का जो कफ का प्रॉब्लम है,जो खांसी के कारण जो कफ निकल नहीं पा रहा है वो आसानी से निकल जाएगा और बच्चे को बड़ा रिलैक्स फील होगा। यह आसान सा घरेलू उपाय आप अपने बच्चों के लिए कर सकते हैं। इससे बच्चे की खांसी में तुरंत फायदा होता है।
ज्यादा जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखे |
धन्यवाद |