Dr.Swapnil Dubey

Dr.Swapnil Dubey Get completed health solutions

15/02/2026

भगवान शिव की कृपा से आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। हर कठिन समय में महादेव आपका मार्गदर्शन करें। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं आपको और आपके परिवार को।

05/02/2026

29/01/2026

Pain free life

26/01/2026

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳Happy republic day 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

🔆🔆धूप लेने के सही तरीका 🔆🔆सही तरीके से ली गई धूप:Vitamin-D बनाती हैहड्डियाँ मजबूत करती हैimmunity बेहतर करती हैdepressio...
20/01/2026

🔆🔆धूप लेने के सही तरीका 🔆🔆

सही तरीके से ली गई धूप:

Vitamin-D बनाती है
हड्डियाँ मजबूत करती है
immunity बेहतर करती है
depression का risk घटाती है
insulin sensitivity सुधारती है
sleep cycle ठीक करती है

अतः धूप सिर्फ रोशनी नहीं, hormonal therapy की तरह काम करती है

✅ धूप कितनी और कब लेनी चाहिए:

भारत जैसे देश में ज़्यादातर लोगों के लिए
15–25 मिनट रोज़ाना, सुबह 7 से 10 बजे के बीच सबसे बेहतर समय रहता है।
(हालाँकि Vitamin-D बनाने के लिए त्वचा को UV-B जो सबसे ज़्यादा मिलती है 9 AM से 11 AM तक बेहतर होती है 11 AM से 3 PM के बीच में लेकिन इसी समय Sunburn का risk भी सबसे ज़्यादा रहता है)

हफ्ते में कम से कम 5 दिन लें तो बेहतर है।

अगर आपके त्वचा का रंग थोड़ा गहरा है तो 25–30 मिनट धूप में रहें तो बेहतर है।

✅ धूप लेने का सही तरीका:

forearms खुले हों
सिर्फ चेहरे ही नहीं बल्कि arms या legs exposed हों
खुले आसमान के नीचे लें ।
हल्की walking के साथ लें तो बेहतर ।

जितनी ज्यादा skin expose रहेगी उतना बेहतर है।

‼️ध्यान दें की शीशे के पीछे बैठकर धूप ना लें क्यूँकि ग्लास UVB रोक देता है।‼️

🛑🛑 अगर आपको ये सब समस्या है तो विटामिन D की जाँच ज़रूर करायें:

बार-बार थकान
B ody pain
Frequent infections
Hair fall
Mood low

🚫🚫 धूप के नुकसान कब होते हैं?

दोपहर 11–4 बजे की तेज़ धूप
लंबे समय तक बिना protection
बार-बार sunburn

🛑🛑 सावधानियाँ

तेज़ धूप में sunscreen / cap का उपयोग करें तथा आँखों के लिए UV protection लें ।

अगर sunburn है तो धूप में ना जाएं

अगर lupus, photosensitivity, या skin cancer की हिस्ट्री है तो अपने डॉक्टर की सलाह लें ।
डॉ स्वप्निल दुबे
Eh. Medicine Bpt chiropractic
9770016630

19/01/2026
🟣🟣🟣🟣♦️ लिवर LIVER ♦️यकृत (लिवर) की आंत में दिक्कत क्या है लिवर और आंतें आपस में जुड़ी होती हैं। लिवर ठीक से काम न करे तो...
16/01/2026

🟣🟣🟣🟣

♦️ लिवर LIVER ♦️

यकृत (लिवर) की आंत में दिक्कत क्या है

लिवर और आंतें आपस में जुड़ी होती हैं। लिवर ठीक से काम न करे तो पाचन, गैस, कब्ज, सूजन और पेट की अन्य समस्याएं होने लगती हैं।

यकृत की आंत में दिक्कत होने के कारण

1. फैटी लिवर
2. कब्ज और गैस की समस्या
3. अधिक तला-भुना और बाहर का खाना
4. शराब का सेवन
5. दवाइयों का ज्यादा उपयोग
6. हेपेटाइटिस
7. संक्रमण (इन्फेक्शन)
8. कम पानी पीना
9. ज्यादा तनाव

यकृत की आंत में दिक्कत के लक्षण

1. पेट फूलना और गैस
2. कब्ज या दस्त
3. भूख कम लगना
4. पेट के दाहिने हिस्से में दर्द
5. मुंह का स्वाद खराब
6. जी मिचलाना
7. कमजोरी
8. त्वचा या आंखों में पीलापन (गंभीर स्थिति)

यकृत की आंत की दिक्कत का घरेलू इलाज

1 सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं

2 गिलोय का काढ़ा दिन में 1 बार लें

3 त्रिफला चूर्ण 1 चम्मच रात को गुनगुने पानी के साथ लें

4 एलोवेरा जूस 20–30 ml रोज लें

5 चुकंदर, गाजर और मूली का सलाद खाएं

6 हल्दी वाला गुनगुना दूध रात को लें

7 छाछ में भुना जीरा डालकर पिएं

8 अधिक पानी पिएं (8–10 गिलास)

9 शराब और धूम्रपान पूरी तरह बंद करें

♦️योग और प्राणायाम♦️

1. पवनमुक्तासन
2. भुजंगासन
3. धनुरासन
4. कपालभाति (हल्का)
5. अनुलोम-विलोम

♦️खान-पान में सावधानी♦️

1. तला-भुना और जंक फूड न खाएं
2. अधिक तेल और मसाले से बचें
3. हरी सब्जियां और फल अधिक खाएं
4. बाहर का खाना कम करें
5. समय पर भोजन करें

♦️कब डॉक्टर को दिखाएं♦️

1. पेट दर्द ज्यादा बढ़ जाए
2. उल्टी या तेज बुखार हो
3. आंख या त्वचा पीली होने लगे
4. लगातार कमजोरी रहे
5. लिवर रिपोर्ट खराब आए

♦️सावधानी♦️

यह सामान्य घरेलू जानकारी है।
लिवर या आंत की गंभीर समस्या में डॉक्टर की जांच और सलाह जरूरी है।

अगर आपको किसी बीमारी का इलाज करवाना हो तो आप बीमारी के बारे में बताकर या परेशानी के बारे मे बता कर इलैक्ट्रो होम्योपैथी दवाई मंगवा सकते हैं।..

किसी भी जानकारी के लिए या ट्रीटमेंट के लिए आप पहले हमें अपनी प्रॉब्लम व्हाट्सप्प कर दीजिये समय मिलते ही आपको जवाब दिया जायेगा...

सभी सुखी और निरोगी रहे

डॉ स्वप्निल दुबे
Eh. Medicine Bpt chiropractic
9770016630

15/01/2026

"नमस्कार विदिशा वासियों, मैं डॉ. स्वप्निल दुबे, इलैक्ट्रो होम्योपैथी कायरोप्रैक्टर और फिजियोथेरेपिस्ट।
मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि हमारे क्लीनिक 'अंश स्पाइन वेलनेस सेंटर' जो नाग मंदिर के पास रायसेन गेट, बड़ा बाज़ार, विदिशा स्थित है पर हम विदिशा के लिए 3 दिवसीय नि:शुल्क कायरोप्रैक्टिक शिविर का आयोजन करने जा रहे हैं।

जिस में इलैक्ट्रो होम्योपैथी दवाई और खून की जांच पर 50 % की छूट दी गई है

यह शिविर 26 जनवरी से शुरू होगा। ऐसे मरीज़ जो लंबे समय से कमर दर्द, गर्दन दर्द, फ्रोजन शोल्डर या स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, वे इस शिविर में आकर अपना Registration करा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन दिए गए नंबर पर कॉल करके ही कराना होगा, क्योंकि हम इस विशेष शिविर में केवल प्रथम 50 मरीजों को ही परामर्श दे पाएंगे। अतः, लाभ उठाने के लिए शीघ्र संपर्क करें।

अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर कॉल करें। धन्यवाद!"

9770016630

मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं तिल और गुड़? सिर्फ परंपरा नहीं, सेहत से भी जुड़े हैं इसके 5 कारणशरीर को गर्माहट मकर संक्...
14/01/2026

मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं तिल और गुड़? सिर्फ परंपरा नहीं, सेहत से भी जुड़े हैं इसके 5 कारण

शरीर को गर्माहट
मकर संक्रांति जनवरी के महीने में आती है, जब उत्तर भारत सहित कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। तिल और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है। इनके लड्डू खाने से शरीर का अंदर का तापमान बना रहता है, जिससे ठंड का असर कम महसूस होता है। यह सर्दी-जुकाम और जोड़ों के दर्द जैसी शीतकालीन समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

एनर्जी का पावरहाउस
सर्दियों में अक्सर हमें आलस महसूस होता है। गुड़ एक कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट है जो ब्लड में शुगर लेवल को अचानक बढ़ाए बिना शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है। वहीं तिल में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर को एक्टिव बनाए रखने में सहायक होती है।

हड्डियों की मजबूती के लिए वरदान
हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम और मैग्नीशियम जरूरी हैं। तिल में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों के लिए, जिनकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, तिल के लड्डू खाना एक नेचुरल सप्लीमेंट की तरह काम करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं के खतरे को कम करने में भी मदद करता है।

पाचन तंत्र में सुधार
गुड़ को पाचन के लिए बेहतरीन माना जाता है। यह शरीर में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे कब्ज जैसी समस्या दूर होती है। सर्दियों में हैवी खाने को पचाने के लिए खाने के बाद तिल-गुड़ का एक छोटा टुकड़ा खाना बेहद फायदेमंद होता है।

दिल और त्वचा के लिए फायदेमंद
तिल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, तिल के तेल के गुण आपकी त्वचा में नेचुरल चमक लाते हैं और सर्दियों में होने वाली रूखेपन की समस्या को दूर करते हैं।
पोषक तत्व तिल में फायदे गुड़ में फायदे
मिनरल्स कैल्शियम, मैग्नीशियम आयरन (खून की कमी दूर करता है)
विटामिन विटामिन-बी6, ई विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स
फाइबर पाचन में सहायक डिटॉक्सिफिकेशन में मदद

इसलिए मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ के लड्डू खाना केवल एक परंपरा नहीं है, बल्कि सेहस से जुड़ी एक हेल्दी प्रैक्टिस भी है। इसलिए इस महीने आप भी अपनी डाइट में गुड़ और तिल के लड्डू को जरूर शामिल करें।

डॉ स्वप्निल दुबे
Eh medicine Bpt chiropractic
9770016630

👉 यह जानकारी जागरूकता हेतु है। L4–L5 दर्द क्यों होता है?▪ डिस्क स्लिप / डिस्क उभरना▪ साइटिका नस पर दबाव▪ ज्यादा देर बैठन...
03/01/2026

👉 यह जानकारी जागरूकता हेतु है।
L4–L5 दर्द क्यों होता है?
▪ डिस्क स्लिप / डिस्क उभरना
▪ साइटिका नस पर दबाव
▪ ज्यादा देर बैठना
▪ भारी वजन उठाना
▪ गलत पोश्चर
▪ उम्र बढ़ना या मोटापा
💊 मेडिकल इलाज (डॉक्टर की सलाह से)
✔ दर्द व सूजन कम करने की दवाएं
✔ नसों के लिए Neuro-vitamin (B12 आदि)
✔ कैल्शियम + विटामिन D
✔ जरूरत पर MRI / X-ray
✔ फिजियोथेरेपी
🏃‍♂️ एक्सरसाइज व फिजियो
✔ Back strengthening exercises
✔ McKenzie / Core exercises
✔ हल्की वॉक
✔ गर्म पानी से सेक
✘ दर्द में झुककर व्यायाम न करें
🥗 क्या खाएं
✔ दूध, दही, पनीर
✔ हरी सब्ज़ियाँ
✔ फल (पपीता, सेब)
✔ पर्याप्त पानी
✔ हल्दी वाला दूध
🚫 क्या न करें
✘ भारी वजन न उठाएं
✘ झुककर काम न करें
✘ जमीन पर न बैठें
✘ अचानक मुड़ना नहीं
✘ सॉफ्ट गद्दे पर न सोएं
⚠ तुरंत डॉक्टर को दिखाएं अगर:
▪ दर्द पैर तक जाए
▪ सुन्नपन या झनझनाहट हो
▪ चलने में दिक्कत
▪ पेशाब/पाखाने पर कंट्रोल न रहे
सही इलाज के लिए संपर्क करें।
9770016630

01/01/2026

परमपिता परमेश्वर आपको सुबह की पहली किरण से शुरु होने वाले नये साल 2026 में सुख , शांति, शक्ति, सम्पति, सफलता, समृध्दि, यश और बहुत अच्छा स्वास्थ्य दे। इन्ही शुभ कामनाओं के साथ आप और आपके परिवार को मेरी तरफ से नऐ साल 2026 की हार्दिक शुभ कामनाऐं। " नूतन वर्षअभिनंदन "
सभी सुखी और निरोगी रहे

*डॉ स्वप्निल दुबे
Eh.medicine, Bpt,chiropractic,
9770016630
*

25/12/2025

Merry christmas

Address

Bhopal

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Swapnil Dubey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram

Category