18/02/2026
महत्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर की केंद्रीय प्रयोगशाला में नई स्वचालित एरिट्रा सीएक्स-400 मशीन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. तुहिन वशिष्ठ द्वारा किया गया।
इस अत्याधुनिक मशीन की सहायता से अब एक ही सैंपल से 42 प्रकार की जांच संभव होगी। मशीन एक घंटे में 400 टेस्ट करने में सक्षम है तथा 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
इससे मरीजों को अधिक सटीक और त्वरित जांच रिपोर्ट मिलेगी, बार-बार सैंपल देने की आवश्यकता कम होगी तथा चिकित्सा शिक्षा एवं शोध को नई दिशा मिलेगी।
यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्ता, आधुनिकता और मरीज हित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
समस्त बायोकेमिस्ट्री विभाग एवं टीम को हार्दिक बधाई। Medical Education Uttar Pradesh