
18/07/2025
लंबे निचले जबड़े के लिए जबड़ा की सुधारात्मक शल्य चिकित्सा
यह युवती अत्यधिक आगे निकले निचले जबड़े की समस्या के साथ हमारे पास आई थीं, जिससे उन्हें चबाने, बोलने में कठिनाई होती थी और उनका आत्मविश्वास भी प्रभावित हो रहा था। गहन शोध और विचार के बाद उन्होंने अपने उपचार के लिए बालाजी दंत एवं कपाल चेहरा अस्पताल को चुना।
डॉ. एस. एम. बालाजी की विशेषज्ञ देखरेख में इनकी द्विपार्श्व सैजिटल स्प्लिट ऑस्टियोटॉमी नामक जबड़ा सुधार शल्य चिकित्सा की गई, जिसमें निचले जबड़े की अतिरिक्त 12 मिमी हड्डी को काटा गया।
इस प्रक्रिया में जबड़े के दोनों ओर सटीक हड्डी चीरे लगाए गए; इस दौरान नसों को किसी प्रकार की क्षति न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया। जबड़े को उसकी नई स्थिति में थाली और पेंच की सहायता से स्थिर किया गया।
यह शल्य चिकित्सा आगि निकले हए निचले जबड़े को सफलतापूर्वक ठीक करने में कारगर रही और युवती को एक संतुलित और सौंदर्यपूर्ण जबड़ा रेखा परिणाम सवरूप मिली। न केवल उनके चेहरे की बनावट में, बल्कि चबाने और बोलने की क्रिया में भी सुधार हुआ। अब वे अपने दांतों की समरसता को और बेहतर बनाने के लिए विषमदंत विज्ञान (ऑर्थोडॉन्टिक) उपचार जारी रख रही हैं।