Sri Sai Super Speciality Hospital, Chapra

Sri Sai Super Speciality Hospital, Chapra Women's Clinic, Obstetrics, Gynecology, Infertility

इनर व्हील क्लब द्वारा रिबेल क्लासेस में कैंसर को लेकर  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर प्रियंका शाही ...
16/09/2023

इनर व्हील क्लब द्वारा रिबेल क्लासेस में कैंसर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर प्रियंका शाही ने बच्चों को कैंसर से बचाव को लेकर जानकारी दी.

इसुआपुर में Lions क्लब द्वारा आयोजित फ्री मेगा हेल्थ कैम्प में मरीजों का इलाज करने पहुंची स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंक...
04/09/2023

इसुआपुर में Lions क्लब द्वारा आयोजित फ्री मेगा हेल्थ कैम्प में मरीजों का इलाज करने पहुंची स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका शाही.

जयप्रकाश महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को मेंसुरेशनल हाइजीन को लेकर जानकारी देती स्त्री रोग विशेषज...
13/08/2023

जयप्रकाश महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को मेंसुरेशनल हाइजीन को लेकर जानकारी देती स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका शाही.

जेपी यूनिवर्सिटी के सीनेट हाल में विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ...
06/08/2023

जेपी यूनिवर्सिटी के सीनेट हाल में विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका शाही.

जय प्रकाश महिला कॉलेज, जयप्रकाश विश्वविद्यालय न्यूट्रिशन सोसायटी ऑफ इंडिया, भागलपुर चैप्टर ने एक राष्ट्रीय वेबिनार का योजना किया गया, जिसमें विश्व स्तनपान सप्ताह (WBW) स्तनपान को बढ़ावा देने और शिशुओं, माताओं के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 1-7 अगस्त तक मनाया जाता है.

श्री साईं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में साप्ताहिक वर्कशॉप का आयोजन मेडिकल कर्मचारियों के लिए किया गया. इस अवसर पर स्त्री र...
17/07/2023

श्री साईं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में साप्ताहिक वर्कशॉप का आयोजन मेडिकल कर्मचारियों के लिए किया गया. इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका शाही व डॉ जितेंद्र ने सर्जरी के पहले हैंडवाश व इंस्ट्रूमेंट हैंडलिंग को लेकर कई अहम जानकारियां दी गयीं.

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषय पर राज्य स्तरीय कांफ्रेंस ।आज दिनांक 12 जुलाई 2023 को फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया व ...
12/07/2023

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषय पर राज्य स्तरीय कांफ्रेंस ।

आज दिनांक 12 जुलाई 2023 को फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया व वन स्टॉप सेंटर सारण के संयुक्त तत्वधान में राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के भूमिका विषय पर राज्य स्तरीय कांफ्रेंस जिला परिषद के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जय मित्रा देवी जिला परिषद अध्यक्ष एवं अतिथियों में सखी वन स्टॉप सेंटर सारण के केंद्र प्रशासक मधुबाला,पुलिस सार्जेंट प्रभा कुमारी महिला थाना अध्यक्ष हेमलता कुमारी,उपमहापौर छपरा नगर निगम रागिनी गुप्ता एवम् सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर चांदनी प्रकाश, फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षा कुमारी, एफ एफ आई मुजफ्फर पुर के जिला संयोजिका निशा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात निशा कुमारी मुजफ्फरपुर फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया संयोजिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया एवं फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने जिला परिषद अध्यक्ष जय मित्रा देवी को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, तत्पश्चात फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के कार्य एवं उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया वहीं अन्य अतिथियों का स्वागत राज्य सह-संयोजक अविनाश सिंह,निशा कुमारी, शिक्षा कुमारी एवं तरैया प्रखंड संयोजक ओमप्रकाश आजाद एवं फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया सारण के जिला संयोजक मकेशर पंडित ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह से स्वागत किया। तत्पश्चात नारी सशक्तिकरण विषयों पर अपने विचार रखते हुए अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह ने कहा कि बेटियों और महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक एवं स्वावलंबी होना पड़ेगा तभी जाकर महिला सशक्तिकरण का सपना साकार हो पाएगा। न्यूजीलैंड कॉमनवेल्थ खेल में 6 गोल्ड मेडल विजेता कृति राज सिंह ने कहा कि हमें समाज की चिंता किए बगैर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना होगा।वही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका शाही ने कहा कि हम महिलाओं को अपनी जिम्मेदारी को कंधों पर लेना होगा तभी हम सशक्त हो पाएंगे इसके लिए हमें शिक्षित एवं मजबूत बनना पड़ेगा, वही उदय इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रीति सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण का सबसे बढ़िया हथियार शिक्षा है हमें ज्यादा से ज्यादा नारी शिक्षा पर जोर देने की आवश्यकता है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता आकृति रचना जी ने कहा कि पुरुष तो महिला का सहयोग करते हैं लेकिन हम महिला एक दूसरी महिला का सहयोग नहीं करते अगर महिला, महिला का सहयोग नहीं करेगी तो नारी सशक्तिकरण की करी आगे नहीं बढ़ पाएगी। वही संगीत शिक्षिका प्रियंका सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की मिसाल परिवार से ही शुरू होती है हमें अपने घर में बेटे के बराबर बेटियों को विकसित करना होगा भेदभाव करने से सशक्तिकरण का सपना अधूरा ही रह जाएगा तथा वही छपरा शहर की उभरती जानी-मानी समाज सेविका चांदनी प्रकाश जी ने कहा कि आजादी के पहले महापुरुषों ने महिलाओं का सहयोग किया था तभी आज महिलाएं आगे बढ़ रही है समस्त पदों पर आज महिलाएं पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चले इसके लिए उसे अपने अधिकारों को समझना होगा। आदि अतिथियों ने एवं प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार रखें तथा महिला सशक्तिकरण से ही राष्ट्र सशक्तिकरण होने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया लाडली विंग की सदस्या लूसी कुमारी ने किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में इंजीनियर ललित कुमार सिंह, डॉक्टर कुमारी नीतू सिंह, डॉक्टर ममता कुमारी, रुपाली कुमारी प्रियंका कुमारी मनजीत कुमार,राखी चक्रवर्ती अनामिका राज, आदित्य कुमार गीतांजलि सिन्हा, प्रत्या आनंद गौरव गोस्वामी ,खुशबू कुमारी अनु कुमारी,अधिवक्ता मुन्नी कुमारी व उर्मिता यादव,अरुण कुमार दुबे जितेश कुमार अभिषेक कुमार ,सोनल गुप्ता अमोलीका सिंह गुनगुन ,कृति अंशिका अनुष्का आदि लोग मौजूद थे।

27/06/2023

यदि आपको ल्यूकोरिया की समस्या है, आज ही जांच कराएं बच्चेदानी की.
Colposcopy Camp- 1 जुलाई से 15 जुलाई तक

स्थान- श्री साईं सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, काशी बाजार वृंदावन कॉलोनी, छपरा

डॉ प्रियंका शाही- MBBS, MD

Women's Clinic, Obstetrics, Gynecology, Infertility

26/06/2023

महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर को लेकर पूरी जानकारी.

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दी जाने वाली वैक्सीन पर विशेष वीडियो.

डॉ प्रियंका शाही, स्त्री रोग विशेषज्ञ, श्री साईं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, काशी बाजार वृंदावन कॉलोनी, छपरा

24/06/2023

एचपीवी टीकाकरण क्या है - HPV vaccine kya hai

ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (human papillomavirus) बच्चों और अन्य व्यक्तियों में कई तरह के संक्रमण का मुख्य कारण होता है।

एचपीवी के समूह में करीब 150 वायरस आते हैं।

यह वायरस सामान्यतः यौन क्रिया के दौरान त्वचा के माध्यम से फैलते हैं।

किशोरावस्था में सेक्स आदि क्रियाओं में शामिल होने वालों को एचपीवी होना एक आम बात है।

सामान्यतः यौन गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले हर दूसरे व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कभी न कभी एचपीवी वायरस से संक्रमण होता है।

लेकिन अधिकतर व्यक्ति इसकी सही पहचान नहीं कर पाते हैं।

एचपीवी के वायरस से संक्रमित होने के ज्यादातर मामलों में आपका शरीर गंभीर समस्या उत्पन्न करने से पहले स्वयं ही इस वायरस को कम कर देता है।

लेकिन जिन मामलों में शरीर वायरस को स्वतः दूर नहीं कर पाता है, उस दौरान एचपीवी निम्न तरह की गंभीर समस्याओं और कैंसर का कारण बन जाता है।

गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर (Cervical cancer)
योनि के अंदरूनी हिस्से का कैंसर (vaginal cancer: योनि का कैंसर)
बाहरी योनि का कैंसर (vulvar cancer: वाल्वा कैंसर)
लिंग का कैंसर (pe**le cancer: पेनिस कैंसर)
गुदा के कैंसर (a**l cancer)
मलाशय का कैंसर (re**al cancer)
जीभ और टॉन्सिल के आधार पर ऑरोफरीन्जियल कैंसर (oropharyngeal cancer) भी हो सकता है।

प्रभात द्वारा आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह में जिले भर के 10 प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया.  जिसमें श्री साईं...
03/06/2023

प्रभात द्वारा आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह में जिले भर के 10 प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. जिसमें श्री साईं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की डॉक्टर प्रियंका शाही को चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया.

24/05/2023

28 मई को हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ श्रेय छपरा में कैम्प कर रहे हैं.

Hospital address: Dr Bimla shahi , Bhumija seva sadan
, Bhagwan bazar, Thana road , Chapra

Women's Clinic, Obstetrics, Gynecology, Infertility

Address

Kashi Bazar, Vrindawan Colony, Chapra
Chhapra
841301

Telephone

+919430811466

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sri Sai Super Speciality Hospital, Chapra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Sri Sai Super Speciality Hospital, Chapra:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram