DR ANITA SINGH SDC

DR ANITA SINGH SDC Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DR ANITA SINGH SDC, Doctor, moh. . . VIRTIYA., Chhibramau.

hi ....
singh dental clinic is here to provide u all treatments regarding all the mouth related problems like...bleeding gums,..bad breath...dirty teeth..cavities..stains..mising teeth..no teeth...mobile teeth...etc...

16/01/2026

राधे राधे 🙏🙏
आज सुबह यूट्यूब देखते हुए अचानक कुमार विश्वास जी की कविता 'चाह में कोई और बांह में कोई और' सामने आ गई... पहली लाइन सुनते ही जवाब देने का मन कर गया आगे सुना ही नहीं...... उनकी कविता का जवाब कुछ इस तरह है, नई रचना है उम्मीद है आप लोगों को पसंद आएगी हमेशा की तरह....🙏😊

💐चाह💐

चाह होती समर्पित अगर पूर्ण तो ,2
बाँह में और कोई भी आता नहीं ,,,,

वह अगर रूह में ही उतर जाते तो,2
फिर कोई और दिल को लुभाता नहीं ,,

चाह होती समर्पित ,,,,

राह बेशक मिले ना कभी राह से,2
वापसी का मगर मोड़ आता नहीं ,,

चाह होती समर्पित ,,,,

ढूंढ लाओ अगर जो नया हमसफर,
फिर पलटकर ना देखो पुरानी डगर,,2
प्रेम में डूबा दिल, दिल दुखता नहीं ,,

चाह होती समर्पित अगर पूर्ण तो
बांह में और कोई भी आता नहीं!,,,

डॉ अनीता सिंह "अंजुम"

🙏🙏💐💐💐🙏🙏

राधे राधे
16/01/2026

राधे राधे

राधे राधे🙏🙏😥       💐🙏मरा हुआ शहर🙏💐यह मरा हुआ शहर है कभी बोलता नहीं जुर्म के खिलाफ मुंह यह कभी खोलता नहींपाई हुई खैरात मे...
29/12/2025

राधे राधे🙏🙏😥

💐🙏मरा हुआ शहर🙏💐

यह मरा हुआ शहर है कभी बोलता नहीं
जुर्म के खिलाफ मुंह यह कभी खोलता नहीं

पाई हुई खैरात में है इनकी शोहरतें ..2
बस इसीलिए तो इनका खून खौलता नहीं

चेहरे पर इनके प्यार और मुस्कान झूठ है
इनका हर एक हर्फ और बयान झूठ है
देना हो सच का साथ तो यह बोलता नहीं

लानत है महंगी कार और महंगे मकान पर
शहदों में भीगी जहर सी मीठी जुबान पर
जब अस्मिता पे आँच पर मुह खोलता नहीं

रख पाते तुम जो ख्वाहिशे गुल्लक में डालकर
नचवा नहीं पाता कोई सिक्के उछाल कर
खोकर जमीर आज तू यूं डोलता नहीं

यह मरा हुआ शहर है कभी बोलता नहीं
जुर्म के खिलाफ मुह ये कभी खोलता नहीं

डॉ अनीता सिंह "अंजुम"
🙏🙏😥💐

राधे राधे🙏🙏 वर्तमान हालात और परिस्थितियों को देखते हुए मेरी एक नई कविता प्रस्तुत है आपके सामने... एक चीज और विचार करने य...
25/12/2025

राधे राधे🙏🙏
वर्तमान हालात और परिस्थितियों को देखते हुए मेरी एक नई कविता प्रस्तुत है आपके सामने... एक चीज और विचार करने योग्य है कि मेरे घर में, रिश्तेदारों में, बैचमेट्स में , यार दोस्तों में ,आस पड़ोसियों में जिसके यहां से भी आजकल न्यूज़ आती है सिर्फ पुत्र प्राप्ति की न्यूज़ आती है बेटी शायद ही किसी के घर में पैदा हो रही है... विचार अवश्य कीजियेगा🙏🙏😥

🙏💐अब बेटियां नहीं आती💐🙏

शायद इसलिए अब बेटियां नहीं आती
उनके हिस्से से कभी दुश्वारियां नहीं जाती
शायद....
उनका आना सभी को खलता है
ता उम्र यही दर्द दिल में पलता है
बेटा रोया तो खिले सबके चेहरे
क्यों उनकी किलकारियां नहीं भाती..?
शायद...

आगे बढ़ने का हर मौका गया छीना उनसे
उनके हर फैसले का हक गया छीना उनसे
बेटा बिगड़ा फिर भी दुलारा ही रहा
क्यों इनकी मासूमियत नहीं भाती ..?
शायद...

कपड़े छोटे तो बेशर्म बेहया है वह
मुंह जो ढक ले तो देखने को हटा देते हो ,
बेबसी उनकी नाचने की घर चलाने की
तुमने देखा.. क्या बेबसी तुम्हारी थी ?
क्यों उनकी कुर्बानियों नहीं भाती...?
शायद..

उनकी अस्मिता से खेलो खिलौना है वह
इज्जत लूट कर सिखाओ उनकी मर्यादा क्या है
फिर कोई द्रौपदी सभा में रोएगी ,न्याय की भीख मांगेगी ,गिड़गिड़ाएगी
तुम शान से अट्टाहस लगाना
क्यों तुम्हें उनकी अस्मिता नहीं भाती ..?
शायद..

फिक्र ना करो वह दिन भी आएगा
हर तरफ मर्द ही मर्द नजर आएगा
फिर दिखाते रहना मर्दानगी उन्हें अपनी
भर के स्वअंग औरत का खुद ही संवरते रहना
क्यों बेबसी उनकी तुम्हें नजर नहीं आती .?

शायद इसलिए अब बेटियां नहीं आती..

डॉ अनीता सिंह ' अंजुम '
सिंह डेंटल क्लिनिक
🙏😥

🙏🙏राधे राधे 🙏🙏😱WARNING ALERT😱💥 अगर आप phonepay app इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए यह पोस्ट बेहद जरूरी है पढ़ना🚩🚩 फोनपे ...
22/11/2025

🙏🙏राधे राधे 🙏🙏

😱WARNING ALERT😱💥

अगर आप phonepay app इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए यह पोस्ट बेहद जरूरी है पढ़ना🚩🚩 फोनपे पर ट्रांजैक्शन करने के बाद आप अक्सर भूल जाते हैं कि आपका बैलेंस कितना है फोनपे आपको स्क्रीनशॉट नहीं लेने देता और आप थोड़े टाइम के बाद भूल जाते हैं कि आपका बैलेंस कितना था और जब आप अगली बार देखते हैं तो आपको लगता है शायद इतना ही बैलेंस था पर सच यह है कि वह उसमें से पैसे काट लेते हैं पिछले दो दिनों में मेरे तीन ट्रांजैक्शन पर ₹3000 का डिडक्शन हुआ जिसका कोई भी डिटेल कहीं नहीं मिलेगा आपको यह अगर आप इनका स्टेटमेंट डाउनलोड करते हैं तो उसमें आपने जो अमाउंट पेमेंट की होगी उनका डिटेल निकाल कर आएगा और आपको आया होगा रिसीव वह भी आपको मिल जाएगा लेकिन फिर भी आपका बैलेंस कट जाएगा और यह बहुत बड़ा स्कैम है फोन पर ने अपनी नई टर्म एंड कंडीशंस में इस चीज को मेंशन किया है कि वह बिना आपकी अनुमति के आपके बैंक अकाउंट से पैसे काट सकते हैं नीचे मैंने उनके डॉक्यूमेंट कंडीशंस की जो डिटेल है उनको मैंने पोस्ट में ऐड किया है आप पढ़ सकते हैं अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है तो आप अपने बैंक अकाउंट को फोन पे से डी-लिंक करने के बाद इस ऐप को अनइनस्टॉल कर सकते हैं यह तो मैंने आज चेक किया मुझे इससे पहले भी डाउट था तो हर ट्रांजैक्शन के बाद बैलेंस नोट करना स्टार्ट कर दिया था, अगर आपको भी लगता है कि यह सही है तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि बाकी लोग भी अवेयर हो सके🙏

राधे राधे🙏🙏
07/11/2025

राधे राधे🙏🙏

NIKOLA TESLA The Person who gave the world AC current, wireless tech, neon light, and radio- A Human who is Revolution Itself!Still, Our Education Syllabus N...

26/06/2025

क्या ये सच है

बेहद शर्मनाक😡😡 थू है विजय शाह तुम्हारी गंदी सोच पर और तुम पर, वह उनकी बहन नहीं भारत की बेटी है 😡😡
15/05/2025

बेहद शर्मनाक😡😡 थू है विजय शाह तुम्हारी गंदी सोच पर और तुम पर, वह उनकी बहन नहीं भारत की बेटी है 😡😡

करनी सेना उत्तर प्रदेश की जिला कन्नौज की  श्रीमति डॉ. अदिति सिंह को कन्नौज जिले का जिला अध्यक्ष महिला शक्ति नियुक्त किया...
07/05/2025

करनी सेना उत्तर प्रदेश की जिला कन्नौज की श्रीमति डॉ. अदिति सिंह को कन्नौज जिले का जिला अध्यक्ष महिला शक्ति नियुक्त किया जाता है करनी सेना आपके मंगल भविष्य की कामना करती है ..🚩🚩🚩
शुभा चौहान
प्रदेश अध्यक्ष (महिला शक्ति)
करनी सेना उ. प्र

राधे राधे🙏🙏 पहलगाम में जो हुआ वह बेहद शर्मनाक है उसमें मारे गए सभी लोगों के लिए बेहद दुख है पर हम चाह कर भी कुछ बदल नहीं...
24/04/2025

राधे राधे🙏🙏 पहलगाम में जो हुआ वह बेहद शर्मनाक है उसमें मारे गए सभी लोगों के लिए बेहद दुख है पर हम चाह कर भी कुछ बदल नहीं सकते भगवान उनके परिवार जनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे... आए दिन जो हो रहा है वह दिखाता है की घृणा का स्टर किस हद तक बढ़ चुका है लोगों के अंदर.यह सिर्फ एक कोई अटैक नहीं है इसके अलावा भी आए दिन चाहे वह लोगों के घरों में हो कोई किसी को मार रहा है काट रहा है कुछ भी हो रहा है इससे एक चीज तो साफ समझ में आती है कि लोगों के अंदर अब किसी को माफ करने की कोई क्षमता नहीं रही सहन करने की कोई क्षमता नहीं रही उनके अंदर अगर कुछ भरा है तो सिर्फ घृणा है नफरत है... यह सब कैसे खत्म होगा और कब खत्म होगा यह तो मुझे नहीं पता लेकिन एक बात जो मुझे पूरी तरीके से पता है वह यह है कि घृणा को घृणा से कभी खत्म नहीं किया जा सकता, गंदगी को गंदगी से कभी साफ नहीं किया जा सकता.... लोगों के मानसिक स्तर के इस हद तक गिर जाने की सबसे बड़ी वजह है सोशल मीडिया .जिस पर हम बहुत कुछ डालते , देखते और सुनते रहते हैं जो कि लोगों को अंदर ही अंदर भड़काता रहता है और यही वह जहर है जो इस रूप में परिदित होकर के बाहर आ रहा है.... आज काफी दिनों बाद कुछ लिखा है पसंद आएगा आपको या नहीं आएगा इससे मुझे फर्क नहीं पड़ेगा पर मैं चाहती हूं कि इस पर एक बार आप विचार जरूर करें....PLEASE STOP HATE SPEECH🙏🙏😔
💐 घृणा का बाजार💐
मैं घृणा का बाजार हूं मैं नफरत फैलाता हूं
होता कुछ और है कुछ और बताता हूं
बात होती कुछ और है मैं अलग बताता हूं
दुनिया को मैं अपना चश्मा पहनाता हूं
मैं घृणा का बाजार..
मुद्दा था सही और गलत का
मैं जाती और धर्म ले आता हूं
मेंन मुद्दे से भटका कर अपना मुद्दा बनाता हूं
मैं घृणा का बाजार.
क्या फर्क पड़ेगा लोगों पर इसका
मुझे इससे क्या ?
बहुत शौक है लोगों को वायरल वीडियो देखने का मैं तो बस कंटेंट बनाता हूं .
मैं घृणा का बाजार .
जब कोई रोता है दर्द से तो मैं मरहम नहीं लगाता
क्योंकि उसकी दवा नहीं है मेरे पास -2
मैं तो बस उसकी आवाज बनकर जोर से चिल्लाता हूं.
मैं घृणा का बाजार.
खुशखबरी है आज तक तो सिर्फ चार धर्म थे ,
अब हजारों जातियां हैं
कंटेंट ही कंटेंट है, निर्बाध मनोरंजन लाता हूं .
मैं घृणा का बाजार हूं मैं नफरत फैलाता हूं ,
होता कुछ और है कुछ और बताता हूं.

डॉ अनीता सिंह 'अं

Address

Moh. . . VIRTIYA.
Chhibramau

Opening Hours

Monday 11am - 6pm
Tuesday 11am - 6pm
Wednesday 11am - 6pm
Thursday 11am - 6pm
Saturday 11am - 6pm
Sunday 11am - 6pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DR ANITA SINGH SDC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram

Category