The Jantantra

The Jantantra Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Jantantra, Kamtaul.

द जनतंत्र डिजिटल पत्रकारिता में एक नया आंदोलन है। हम आपकी कहानियाँ सुनाते हैं। बात ऐसी जो सही हो, सिर्फ़ लोकप्रिय नहीं। भारत और दुनिया भर से कहानियाँ जो आपको प्रेरित और प्रभावित करती हैं। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ - सत्य की खोज।

हार के बाद मिली जीत का मजा ही कुछ और होता है..फाइनली 6 मैचों के बाद आज KKR के हाथ लग ही गई जीत, आज KKR ने राजस्थान को 4 ...
19/04/2026

हार के बाद मिली जीत का मजा ही कुछ और होता है..

फाइनली 6 मैचों के बाद आज KKR के हाथ लग ही गई जीत, आज KKR ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया.

| |
| |

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर कैमरन...
17/04/2026

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का बल्ला जमकर बोला. 17 अप्रैल (शुक्रवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में ग्रीन ने 55 गेंदों पर 79 रन बनाए, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल रहे. ग्रीन पारी की आखिरी गेंद पर राशिद खान का शिकार बने. ग्रीन की दमदार पारी के चलते कोलकाता की टीम 180 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही.

सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया है, जिस पर भाजपा और एनडीए विधायक दल ने सहमति दी। नीतीश कुमार ने मुख्यम...
14/04/2026

सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया है, जिस पर भाजपा और एनडीए विधायक दल ने सहमति दी। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर नई सरकार को समर्थन दिया। सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे शपथ लेंगे, जो बिहार में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री होगा।

आज बिहार में नीतीश युग का आखिरी दिनबिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है. नीतीश कुमार आज मंगलवार को मुख्यमंत्...
14/04/2026

आज बिहार में नीतीश युग का आखिरी दिन

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है. नीतीश कुमार आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार प्रदेश में पहली बार BJP के नेतृत्व वाली सरकार के लिए रास्ता बनाने वाले हैं. इसी के साथ बीजेपी आज नए मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लेगी.

| | |
| |

नीतीश कुमार: 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड… सिर्फ पता नहीं, पावर, प्रेस्टीज और प्रभाव भी बदल जाएगा14 अप्रैल 2026 यानी आज ...
14/04/2026

नीतीश कुमार: 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड… सिर्फ पता नहीं, पावर, प्रेस्टीज और प्रभाव भी बदल जाएगा

14 अप्रैल 2026 यानी आज बिहार की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रहा है. यह वह दिन है जब नीतीश कुमार की राजनीति बिहार की सीमा से निकलकर राष्ट्रीय परिदृश्य पर उभरेगी. 2005 के बाद पहली बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीति को विराम देकर इसे एक नई पहचान देने जा रहे हैं. उनके लिए यह सिर्फ पद का बदलाव नहीं, बल्कि अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा का एक नया अध्याय है.


प्रफुल्ल हिंगे ने रचा इतिहास, पहली बार आईपीएल में पहले ओवर में गिरे 3 विकेटअपने डेब्यू मैच में ही कमाल की गेंदबाज़ी करते...
13/04/2026

प्रफुल्ल हिंगे ने रचा इतिहास, पहली बार आईपीएल में पहले ओवर में गिरे 3 विकेट

अपने डेब्यू मैच में ही कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के प्रफुल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया. पहले वैभव सूर्यवंशी और फिर ध्रुव जुरेल और लुआन ड्री प्रिटोरियस भी बिना खाता खोले आउट हो गए.

| |

  | राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद को मिली शानदार जीत। SRH ने RR को 57 रनों से दी मात। ईशान किशन की शानदार बैटिंग और बॉलर्स ...
13/04/2026

| राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद को मिली शानदार जीत। SRH ने RR को 57 रनों से दी मात। ईशान किशन की शानदार बैटिंग और बॉलर्स के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हैदराबाद के पक्ष में आई ये जीत।


सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिय...
13/04/2026

सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया. इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और पार्टी सांसद कीर्ति आजाद मौजूद रहे. टीएमसी में शामिल होने के बाद चंद्र बोस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियां खुलकर सांप्रदायिक हैं और संविधान के खिलाफ हैं. उनके अनुसार, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए धर्म का इस्तेमाल करती है, जो समाज को बांटने वाली नीति है.


बिहार में JDU के पोस्टर से सियासत गरम, ‘बुलडोजर और दंगा-फसाद नहीं’ का संदेश.पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए ...
12/04/2026

बिहार में JDU के पोस्टर से सियासत गरम, ‘बुलडोजर और दंगा-फसाद नहीं’ का संदेश.

पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. पोस्टर में लिखा है “बुलडोजर और दंगा-फसाद नहीं” और साथ ही निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है. इस पोस्टर को बीजेपी की राजनीति पर तंज माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री पद जेडीयू के पास ही रहे और बीजेपी को सीएम चेहरा बनाने की कोशिशें सफल न हों. पोस्टर सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.


मिडिल ईस्ट की जंग में रूस की एंट्री... अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता की पुतिन ने की पेशकश, तनाव कम करने पर फोकस28 फरवरी ...
12/04/2026

मिडिल ईस्ट की जंग में रूस की एंट्री... अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता की पुतिन ने की पेशकश, तनाव कम करने पर फोकस

28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुआ जंग अभी नाजुक हालातों से गुजर रहा है. दो सप्ताह का सीजफायर तो हो गया है. लेकिन, इसे टिकाऊ बनाने को लेकर जो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बैठक हुई वह सफल नहीं रही. अमेरिका और ईरान 1979 के बाद पहली बार एक मेज पर साथ आकर मतभेदों को सुलह करने के लिए बैठे थे. लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. इन सब के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्था की पेशकश की है.


पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई महत्वपूर्ण बातचीत करीब 21 घंटे तक चलने के बाद बिना किसी ठ...
12/04/2026

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई महत्वपूर्ण बातचीत करीब 21 घंटे तक चलने के बाद बिना किसी ठोस समझौते के समाप्त हो गई. यह बातचीत 40 दिनों से जारी क्षेत्रीय तनाव और सैन्य टकराव के बीच बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी, लेकिन दोनों पक्ष किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सके. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त होने पर कहा है कि अमेरिका हमारा भरोसा जीतने में नाकाम रहा.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने दूरदर्शी और सकारात्मक प्रस्ताव पेश किए, लेकिन अमेरिकी पक्ष उनका विश्वास जीतने में नाकाम रहा. गालिबफ, जो खुद ईरानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी संकेत दिया कि बातचीत पूरी तरह असफल नहीं रही. गालिबफ ने कहा, 'अमेरिका अब ईरान के तर्क और सिद्धांतों को समझ चुका है और उसे अब यह तय करना है कि वह हमारा भरोसा हासिल कर सकता है या नहीं.'

उन्होंने यह भी जोड़ा कि पिछले दो युद्धों के अनुभवों ने ईरान को सतर्क बना दिया है और इसी वजह से वह अमेरिका के साथ किसी भी समझौते को लेकर जल्दबाजी में नहीं है. मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान कूटनीति को अपने अधिकारों की रक्षा का एक अहम माध्यम मानता है और वह अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेगा. उनके इस बयान से साफ है कि ईरान बातचीत के साथ सैन्य और रणनीतिक मोर्चे पर भी सक्रिय रहना चाहता है.

Address

Kamtaul
846004

Telephone

+919304928119

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Jantantra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to The Jantantra:

Share