IEC Dausa

IEC Dausa this is the official page regarding medical and health govt schemes and activities. This Is DPC IEC, Responsible For Publicity Of Govt Schemes.

27/03/2026

मिर्गी एक ऐसी स्थिति है जिसमें अचानक दौरे आ सकते हैं और व्यक्ति की चेतना प्रभावित हो सकती है। सही दवा, नियमित जांच और सावधानी से इसे नियंत्रित किया जा सकता है और सामान्य जीवन जिया जा सकता है।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

मां वाउचर मिल रहा है बिना किसी समस्या, समय पर। गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफ हुई आसान।  District Collector & Magistrate -...
27/03/2026

मां वाउचर मिल रहा है बिना किसी समस्या, समय पर। गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफ हुई आसान। District Collector & Magistrate - Dausa Rajasthan Medical officer Association CMO Rajasthan

परिवार नियोजन इन्डिमिनिटी योजना अंतर्गत नसबंदी आॅपरेशन उपरांत असफल नसबंदी, मृत्यु या जटिलता प्रकरणों में लाभार्थियों को ...
25/03/2026

परिवार नियोजन इन्डिमिनिटी योजना अंतर्गत नसबंदी आॅपरेशन उपरांत असफल नसबंदी, मृत्यु या जटिलता प्रकरणों में लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जाता है। इसके लिए अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय अथवा उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, परिवार कल्याण कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। District Collector & Magistrate - Dausa Rajasthan Medical officer Association CMO Rajasthan

NQAS की बैठक में आज NQAS टीम की और से डिप्टी सीएमएचओ डॉ महेंद्र सिंह गुर्जर का सम्मान किया गया।
25/03/2026

NQAS की बैठक में आज NQAS टीम की और से डिप्टी सीएमएचओ डॉ महेंद्र सिंह गुर्जर का सम्मान किया गया।

विश्व क्षय रोग दिवस पर केन्द्रीय क्षय अनुभाग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ...
25/03/2026

विश्व क्षय रोग दिवस पर केन्द्रीय क्षय अनुभाग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ मंगलवार को किया गया।

विश्व क्षय रोग दिवस पर केन्द्रीय क्षय अनुभाग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ...
25/03/2026

विश्व क्षय रोग दिवस पर केन्द्रीय क्षय अनुभाग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ मंगलवार को यहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सीताराम मीणा ने हैण्ड हैल्ड एक्स रे वैन को आयुष्मान आरोग्य शिविर हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
डाॅ मीणा ने बताया कि 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान में केन्द्रीय क्षय अनुभाग द्वारा 30 सूचकांकों के आधार पर चयन किये गये हाई रिस्क गांवों में प्राथमिकता से पूरी जनसंख्या की स्क्रीनिंग की जाकर टीबी के रोगियों की पहचान की जायेगी। इसमें से वलनेरेबल जनसंख्या की 14 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के पोर्टेबल एक्स रे मशीन से एक्स रे की जाॅच कर नये टीबी रोगियों की पहचान की जायेगी। साथ ही टीबी रोगियों को पोषण सहायता हेतु पोषण किट वितरित किये जायेंगे। जन भागीदारी अन्दोलन के तहत जिले में आईईसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। District Collector & Magistrate - Dausa Rajasthan Medical officer Association CMO Rajasthan PMO India

🇮🇳 प्रमुख नारे एवं संबंधित तारीखेंhttps://whatsapp.com/channel/0029Vb7YBMFCBtxDLURxLp2X/1509  RPSC Updates HISTORY GK Qu...
25/03/2026

🇮🇳 प्रमुख नारे एवं संबंधित तारीखें
https://whatsapp.com/channel/0029Vb7YBMFCBtxDLURxLp2X/1509 RPSC Updates HISTORY GK Questions Questions pour un champion (Officiel) GK The Cycling GK CTEC - Career Technical Education Center

*टीबी रोग के उपलक्ष में संगोष्ठी का आयोजन*दौसा, 24 मार्च। विश्व टीबी रोग दिवस के उपलक्ष में उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या म...
24/03/2026

*टीबी रोग के उपलक्ष में संगोष्ठी का आयोजन*

दौसा, 24 मार्च। विश्व टीबी रोग दिवस के उपलक्ष में उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर बसवा पर एक संगोष्ठी का एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एल एस गुप्ता ने बताया कि इसमें उपस्थित छात्रों को एसटीएस सुशील अग्रवाल एवं फार्मासिस्ट सुरज्ञान सिंह गुर्जर द्वारा टीबी रोग के लक्षण, डॉट्स द्वारा उपचार, निक्षय पोषण योजना, उपचार विधि आदि के बारे में जानकारी दी गई व उपस्थित सभी छात्रों को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।
उसके उपरांत प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया।

लालसोट ब्लॉक में चिकित्सा संस्थानों पर आज "विश्व टीबी दिवस" के उपलक्ष्य पर चिकित्साकर्मी एवं ग्रामीण "टीबी मुक्त भारत" क...
24/03/2026

लालसोट ब्लॉक में चिकित्सा संस्थानों पर आज "विश्व टीबी दिवस" के उपलक्ष्य पर चिकित्साकर्मी एवं ग्रामीण "टीबी मुक्त भारत" की शपथ लेते हुए।

हाई रिस्क गांवों में होगी पूरी जनसंख्या की स्क्रीनिंग- सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान का शुभारंभ - हैंड हैल्ड एक्स-रे वैन क...
24/03/2026

हाई रिस्क गांवों में होगी पूरी जनसंख्या की स्क्रीनिंग
- सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान का शुभारंभ
- हैंड हैल्ड एक्स-रे वैन को सीएमएचओ ने दिखाई हरि झंडी
दौसा, 24 मार्च। विश्व क्षय रोग दिवस पर केन्द्रीय क्षय अनुभाग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ मंगलवार को यहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सीताराम मीणा ने हैण्ड हैल्ड एक्स रे वैन को आयुष्मान आरोग्य शिविर हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
डाॅ मीणा ने बताया कि 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान में केन्द्रीय क्षय अनुभाग द्वारा 30 सूचकांकों के आधार पर चयन किये गये हाई रिस्क गांवों में प्राथमिकता से पूरी जनसंख्या की स्क्रीनिंग की जाकर टीबी के रोगियों की पहचान की जायेगी। इसमें से वलनेरेबल जनसंख्या की 14 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के पोर्टेबल एक्स रे मशीन से एक्स रे की जाॅच कर नये टीबी रोगियों की पहचान की जायेगी। साथ ही टीबी रोगियों को पोषण सहायता हेतु पोषण किट वितरित किये जायेंगे। जन भागीदारी अन्दोलन के तहत जिले में आईईसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

Address

Cmho Office
Dausa
303303

Website

https://whatsapp.com/channel/0029Vb7YBMFCBtxDLURxLp2X, https://www.instagram.com/iecdausa22/, ht

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IEC Dausa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to IEC Dausa:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram