05/03/2026
हमारे सुनने की क्षमता का कम होना सिर्फ कानों की समस्या नहीं है, बल्कि यह मस्तिष्क (ब्रेन) के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। जब सुनाई कम देता है तो मस्तिष्क को शब्दों और आवाज़ों को समझने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे याददाश्त कमजोर हो सकती है और मानसिक थकान बढ़ सकती है। शोध बताते हैं कि लंबे समय तक अनदेखी की गई सुनने की समस्या आगे चलकर डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) के खतरे को भी बढ़ा सकती है। इसलिए समय पर सुनने की जांच कराए और सही इलाज जैसे हियरिंग एड का उपयोग, मस्तिष्क को सक्रिय और स्वस्थ रखने में मदद करता है।
LOKENDRA SONI