15/03/2026
देहरादून के भाऊवाला चौक पर रोज़ाना भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि यहां ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए।