Health Department Dehradun

Health Department Dehradun उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन देहरादून

17/03/2026

बाजार में उपलब्ध ई-सिगरेट, आकर्षक (पेन आदि) पैक और सुगंधित फ्लेवर में मिलती हैं। कंपनियां युवाओं को लुभाकार तंबाकू (निकोटीन) की आदत डालते हैं, जिससे धीरे-धीरे युवाओं को इसकी लत लग जाती है।

युवाओं और अभिभावकों से आग्रह है कि तम्बाकू कंपनियों के इस षडयंत्र को समझें और तम्बाकू उत्पादों का सेवन ना करें।

आज ही तम्बाकू छोड़िये।

तम्बाकू छोड़ने के लिए मदद हेतु सम्पर्क करें -
1. National Quitline Number 1800112356
2. तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र, जिला चिकित्सालय (गांधी शताब्दी) देहरादून

Dr Dhan Singh Rawat Ministry of Health and Family Welfare, Government of India District Magistrate, Dehradun National Health Mission, Uttarakhand Balajee Sewa Sansthan Nhm Dehradun

17/03/2026

तम्बाकू के सेवन से आप को कई प्रकार की जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। तम्बाकू शारीरिक और आर्थिक रूप से आपको नुकसान पहुंचाता है।

आज ही तम्बाकू छोड़िये।

तम्बाकू छोड़ने के लिए मदद हेतु सम्पर्क करें -
1. National Quitline Number - 1800 112 356
2. तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र, जिला चिकित्सालय (गांधी शताब्दी) देहरादून

Dr Dhan Singh Rawat Ministry of Health and Family Welfare, Government of India District Magistrate, Dehradun National Health Mission, Uttarakhand Balajee Sewa Sansthan

आईए! नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें, तथा जनपद देहरादून को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें। डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, मुख्य चि...
09/03/2026

आईए! नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें, तथा जनपद देहरादून को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।

डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून।

Dr Dhan Singh Rawat Nhm Dehradun Ministry of Health and Family Welfare, Government of India District Magistrate, Dehradun National Health Mission, Uttarakhand

सघन एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान आईए! इस अभियान से जुड़कर अनीमिया के विरुद्ध लड़ें तथा जनपद देहरादून में महिला...
09/03/2026

सघन एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान

आईए! इस अभियान से जुड़कर अनीमिया के विरुद्ध लड़ें तथा जनपद देहरादून में महिलाओं एवं बच्चों को अनीमिया से बचाएं।

डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून।

Dr Dhan Singh Rawat Nhm Dehradun Ministry of Health and Family Welfare, Government of India District Magistrate, Dehradun National Health Mission, Uttarakhand

जनपद देहरादून में सघन एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान का विधिवत शुभारम्भकार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिका...
09/03/2026

जनपद देहरादून में सघन एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान का विधिवत शुभारम्भ

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा जनपद में सघन एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान का विधिवत शुभारम्भ किया गया। यह अभियान 07 मार्च से 07 अप्रैल तक चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत जनपद के अंतर्गत चिन्हित रक्त अल्पता वाले मरीज, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं तथा 06 से 59 माह आयु के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट एंव सिरप की निःशुल्क खुराक दी जायेगी, तथा संदर्भित मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में यथोचित उपचार निःशुल्क प्रदान किया जायेगा।

अभियान के तहत ए0एन0एम0 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अपने संबंधित क्षेत्र में ऐसी पात्र महिलाओं एवं बच्चों को चिन्हित करेंगे जो रक्ताल्पता विकार से ग्रसित हैं। आशा कार्यकत्रियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा समुदाय स्तर पर अभियान के संबंध में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जायेगा, तथा साथ ही बैठकों एवं शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को जागरूक किया जायेगा। इस अभियान में पंचायती राज प्रतिनिधियों तथा सिविल सोसायटी के सदस्यों द्वारा भी सहयोग किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद में इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य रक्ताल्पता से ग्रसित महिलाओं व बच्चों का चिन्हिकरण करना है, ताकि उन्हें उचित जांच तथा उपचार मुहैया कराया जा सके तथा गंभीर रक्ताल्पता की स्थिति में उच्च चिकित्सा इकाइयों में निःशुल्क उपचार हेतु संदर्भित किया जा सके। इस हेतु चिकित्सा इकाईयों के साथ-साथ समुदाय स्तर पर अभियान का संचालन किया जा रहा है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम. डॉ0 बिमलेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 185024 से अधिक बच्चों को आई0एफ0ए0 सिरप देने का लक्ष्य है, जबकि 29532 गर्भवती महिलाओं तथा 17719 स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आई0एफ0ए0 की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान हेतु समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। स्वास्थ्य केन्द्रों तक आई0एफ0ए0 की गोलियां एवं सिरप आवश्यक मात्रा में उपलब्ध कराया गया है।

Dr Dhan Singh Rawat Nhm Dehradun Ministry of Health and Family Welfare, Government of India District Magistrate, Dehradun National Health Mission, Uttarakhand

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पी.सी. पीएनडीटी प्रकोष्ट द्वारा व...
09/03/2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पी.सी. पीएनडीटी प्रकोष्ट द्वारा विभाग की महिला कर्मचारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक चिकित्सा इकाईयों के अधीन कार्यरत ऐसी ए.एन.एम., हेल्थ विजिटर एवं सी.एच.ओ. को सम्मानित किया गया, जिनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत लिंगानुपात में सुधार हुआ है। इसके साथ-साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने विभाग में कार्यरत समस्त महिला कार्मिकों को महिला दिवस की शुभाकानाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही हमारा समाज सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और ज्ञान ही महिला सशक्तीकरण का मुख्य आधार हैं। उन्होंने वर्तमान दौर में लिंगभेद जैसी समस्या को रेखांकित करते हुए कहा कि इस महिला विरोधी सोच को हमें समाप्त करना होगा। जनपद में लिंगानुपात में सुधार के लिए प्रयास करने वाली कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, पीसीपीएनडीटी डॉ0 निधि रावत ने कहा कि जनपद में समस्त स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्तर पर लिंगानुपात के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया तथा ऐसे केन्द्रों की महिला कर्मचारियों का सम्मानित किया गया, जिनके केन्द्र के अंतर्गत लिंगानुपात में सुधार आया है।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम. डॉ0 बिमलेश जोशी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 दिनेश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अरुणा नेगी, एनबीवीडीसीपी कंसल्टेंट डॉ0 मनीषा बिष्ट, पीसीपीनडीटी समन्वयक ममता बहुगुणा, आरबीएसके मैनेजर गीता शर्मा, कल्पना सहित कार्यालय की समस्त महिला कर्मचारी एवं ब्लॉक स्तर की महिला कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Dr Dhan Singh Rawat Nhm Dehradun Ministry of Health and Family Welfare, Government of India National Health Mission, Uttarakhand District Magistrate, Dehradun

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दूधली के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सी0एम0ओ0 डॉ0 मनोज कुमार शर्मा शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकार...
07/03/2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दूधली के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सी0एम0ओ0 डॉ0 मनोज कुमार शर्मा

शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दूधली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओ.पी.डी. सेवाओं, पैथोलॉजी जांच, टीकाकरण कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपचार हेतु आये मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सालय में मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट एवं अन्य स्टाफ उपस्थित मिले। चिकित्सालय में साफ सफाई की व्यवस्था उचित नहीं पायी गयी। इस संबंध में डॉ0 शर्मा द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि परिसर एवं वार्ड में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ चिकित्सालय समय में नियमित रूप से उपस्थित रहें तथा मरीजों को ईलाज उपलब्ध कराने के साथ-साथ चिकित्सालय की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने में भी अपना सहयोग करें।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 के0एस0 भण्डारी एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
Dr Dhan Singh Rawat District Magistrate, Dehradun Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Nhm Dehradun

नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें और जनपद देहरादून को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें। नशा-मुक्ति संबंधी सहायता तथा नशीले पद...
06/03/2026

नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें और जनपद देहरादून को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।

नशा-मुक्ति संबंधी सहायता तथा नशीले पदार्थों संबंधी शिकायत हेतु दिये गये नंबरों पर कॉल करें।

Dr Dhan Singh Rawat Nhm Dehradun Narcotics Control Bureau, India Ministry of Health and Family Welfare, Government of India District Magistrate, Dehradun

आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को जनपद देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम और विजुअल इंपेयरमेंट कार्यक्रम के ...
17/02/2026

आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को जनपद देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम और विजुअल इंपेयरमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त किए जाने हेतु स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन विकासखंड रायपुर के बड़ासी ग्राम पंचायत में किया गया। शिविर में 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की टपेनंससल क्पेंइसपदह ब्ंजंतंबज स्क्रीनिंग ऑप्टोमेट्रिस्ट द्वारा की गई। कुल 26 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गयी जबकि 5 लाभार्थियों को मोतियाबिंद सर्जरी हेतु चिन्हित किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं आशा कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Dr Dhan Singh Rawat Ministry of Health and Family Welfare, Government of India District Magistrate, Dehradun National Health Mission, Uttarakhand

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नयागांव पेलियो में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्म...
13/02/2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नयागांव पेलियो में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य केन्द्र के 1.40 लाख के प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की गयी। बैठक के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में साफ सफाई करने सहित मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, औषधि सेवाओं, ओपीडी सेवाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अतिरिक्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रदीप राणा, उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 मोहन डोगरा, ग्राम विकास अधिकारी, आई.सी.डी.एस. सुपरवाईजर, प्रभारी अधिकारी नया गांव पेलियो सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dr Dhan Singh Rawat Ministry of Health and Family Welfare, Government of India District Magistrate, Dehradun National Health Mission, Uttarakhand National Health Mission, Uttarakhand

शुक्रवार को देहरादून के जे0बी0आई0टी0 इंस्टीट्यूट के स्थापना दिवस के अवसर पर लायंस क्लब के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर ...
13/02/2026

शुक्रवार को देहरादून के जे0बी0आई0टी0 इंस्टीट्यूट के स्थापना दिवस के अवसर पर लायंस क्लब के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में विशेष अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा सम्मिलित हुए। मैक्स चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सकों की तैनाती की गयी जबकि ग्राफिक एरा चिकित्सालय द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग, गैर संचारी रोग, किशोर स्वास्थ्य जांच जैसी स्वास्थ्य जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। शिविर में जे.बी.आई.टी. संस्थान के अधिकारीगण, लायंस क्लब के सदस्य, सहित उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 मोहन डोगरा भी उपस्थित रहे।

Dr Dhan Singh Rawat Ministry of Health and Family Welfare, Government of India District Magistrate, Dehradun National Health Mission, Uttarakhand

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा औचक निरीक्षण पर पहुंचे जिला चिकित्सालयदैनिक समाचार पत्र में मरीज को स्ट्रेचर...
07/02/2026

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा औचक निरीक्षण पर पहुंचे जिला चिकित्सालय

दैनिक समाचार पत्र में मरीज को स्ट्रेचर न मिलने की खबर प्रकाशित होने पर सी0एम0ओ0 ने किया निरीक्षण
==========================================

शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 कैलाश गुंज्याल द्वारा कोरोनेशन जिला चिकित्सालय तथा गांधी शताब्दी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला कोरोनेशन चिकित्सालय में निरीक्षण

कोरोनेशन जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 मनु जैन तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 कैलाश गुंज्याल के उपस्थित में निरीक्षण किया गया।

आपताकालीन चिकित्सा कक्ष में निरीक्षण के दौरान सी0एम0ओ0 द्वारा संबंधित इंचार्ज को निर्देशित किया गया कि आपात चिकित्सा कक्ष में कम से कम 10 स्टिचिंग सेट की हर समय उपलब्धता रखें। ड्रेसिंग से संबंधित सामग्री एवं उपकरण ऑटोक्लेव हों तथा सुव्यवस्थित हो।

चिकित्सालय में आई0पी0डी0 के निरीक्षण के दौरान डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना तथा रोगियों की समस्या तथा दिये जा रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली। सी0एम0ओ0 द्वारा उपस्थित चिकित्सा सिस्टर इंचार्ज को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक वार्ड के बाहर मरीजों के खाने का मेन्यू चस्पा करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सालय में आई.पी.डी. को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।
ओ0टी0 कॉम्प्लेक्स के निरीक्षण के दौरान डॉ0 संजीव कटारिया द्वारा सी0एम0ओ0 को व्यवस्थाओं की जानकारी दी गयी। कक्षों में साफ सफाई की उचित व्यवस्था पायी गयी तथा शल्य चिकित्सा सेवाएं व्यवस्थित पायी गयी।

इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय स्थिति पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मेडली-पीआर पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की व्यवस्था करने के लिए डॉ0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा ए0सी0एम0ओ0 डॉ0 कैलाश गुंज्याल को निर्देशित किया गया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में एक वॉशबेसिन और शेड सहित परिजनों हेतु एक वेटिंग एरिया की व्यवस्था हेतु प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

चिकित्सालय परिसर में एलीवेटेड कार पार्किंग का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें पार्किंग सुव्यवस्थित एवं क्रियाशील पायी गयी। आपातकालीन कक्ष एवं ओपीडी में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध पाये गये।

दैनिक समाचार पत्र में स्ट्रेचर की व्यवस्था ना होने के संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गयी कि संबंधित मरीज द्वारा स्ट्रेचर की मांग नहीं की गयी थी, साथ ही मरीज को स्ट्रेचर की आवश्यकता नहीं पायी गयी थी। अन्यथा चिकित्सालय में स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की पूरी व्यवस्था है।

रेडियोलॉजी विभाग के निरीक्षण के दौरान वेटिंग एरिया एवं कक्षों में साफ सफाई पायी गयी। रेडियोलॉजी सेवाएं क्रियाशील एवं सुव्यवस्थित पायी गयी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 मनु जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 कैलाश गुंज्याल, डॉ0 यतेन्द्र सिंह, डॉ0 निखिल, डॉ0 प्रवीण पंवार, डॉ0 आलोक जैन, डॉ0 प्रियंका सहित जन संपर्क अधिकारी प्रमोद पंवार उपस्थित रहे।

गांधी शताब्दी चिकित्सालय में निरीक्षण

गांधी शताब्दी चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान पेजयल आर0ओ0 में तकनीकी खराबी पायी गयी, जिसे मौके पर ही तकनीशियन को बुला कर ठीक करवाया गया। निरीक्षण में चिकित्सालय परिसर एवं वार्डों में साफ सफाई पायी गयी। चिकित्सालय परिसर में मॉडल टीकाकरण केन्द्र, एस0एन0सी0यू0 तथा वार्डों का निरीक्षण भी किया गया, जहां व्यवस्था सही पायी गयी।

बेसमेंट तथा सभी तलों का निरीक्षण किया गया, इस दौरान बेसमेंट में पानी जमा पाया गया। पूछने पर जानकारी दी गयी कि सीवर का पानी ओवरफ्लो होने के कारण पानी का जमाव हो रहा है। इस संबंध में पूर्व में भी जल संस्थान को अवगत कराया गया था, जिसके उपरांत सफाई भी की गयी, किंतु जल रिसाव की समस्या बनी हुई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कोरोनेशन हॉस्पिटल द्वारा ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत हेतु महानिदेशक स्वास्थ्य से बजट की मांग हेतु पूर्व में ही पत्र प्रेषित किया गया है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के इंचार्ज डॉ0 अनिल आर्य, मैटर्न इंचार्ज तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Nhm Dehradun Dr Dhan Singh Rawat District Magistrate, Dehradun Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

Address

CMO Office, 105 Chander Nagar, Near Masjid
Dehradun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Health Department Dehradun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Health Department Dehradun:

Share