26/03/2026
#बड़ा_कैसे_सोचें
#बड़ी_सोच_का_बड़ा_जादू
#बड़े_चिंतक_की_शब्दावली_विकसित_करने_के_चार_तरीके
1. अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए बड़े सकारात्मक आशावादी शब्दों और वाक्य का प्रयोग कीजिए ! जब कोई आपसे पूछता है आप आज कैसा महसूस कर रहे हैं? और आप उसे जवाब देते हैं मैं थका हुआ हूं {मुझे सिर दर्द है काश किया शनिवार होता, मेरा आज बहुत बुरा हाल है} तो आप अपनी स्थिति को और अपनी ही हाथों बेगार रहे हैं! इसका अभ्यास करें: यह एक बहुत आसान बात है, परंतु इसमें बहुत शक्ति है जब भी कोई आपसे पूछे, आप कैसे हैं? या आप आज कैसा अनुभव कर रहे हैं? तो जवाब में हमेशा कहिए, बहुत बढ़िया! धन्यवाद और आप कैसे हैं? या कहिए, या बेहतरीन` या शानदार! हर मौके पर कहिए कि आप बढ़िया महसूस कर रहे हैं और आप सचमुच बढ़िया महसूस करने लगेंगे और ज्यादा बड़ा भी! एक ऐसा आदमी बनिए है जो हमेशा बढ़िया महसूस करता है! इससे दोस्त बनते हैं!
2. दूसरे लोगों का वर्णन करते समय चमकीले, खुशनुमा, सकारात्मक शब्दों और वाक्यों का प्रयोग कीजिए! यह नियम बना लें कि आप अपने सभी दोस्तों और सहयोगियों के लिए बड़े, सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करेंगे! जब आप किसी के साथ किसी तीसरे अनुपस्थित व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हों, तो आप उसकी बड़े शब्दों में तारीफ करें, हां वह बहुत बढ़िया आदमी है! लोग कहते हैं उसका काम बहुत बढ़िया है! इस बात का बहुत ध्यान रखें कि आप उसकी बुराई ना करें या घटिया भाषा का इस्तेमाल न करें! देर-सबेर तीसरे आदमी को पता चल जाता है कि आप अपने क्या कहा था, और आपने जो बुराई की थी, वह आपको भी बुरा बना सकती है!
3. दूसरों का उत्साह बढ़ाने के लिए सकारात्मक भाषा का प्रयोग कीजिए! हर मौके पर लोगों की तारीफ कीजिए अपनी पत्नी या पति की हर रोज तारीफ करें! अपने साथ काम करने वालों की रोज तारीफ करें! अगर सच्ची तारीफ की जाए, तो यह सफलता का औजार बन जाती है! इसका प्रयोग करें! इसका प्रयोग बार-बार, हर बार करें! लोगों के हुलिए, उनके काम, उनकी उपलब्धियों, उनके परिवारों की तारीफ करें!
4. दूसरों के सामने योजना प्रस्तुत करते समय सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करें! जब लोग इस तरह की बात सुनते हैं- मैं आपको एक अच्छी खबर सुनना चाहता हूंँ! हमारे सामने एक सुनहरा अवसर है.... तो उनके दिमाग में आशा जाग जाती है! परंतु जब वह इस तरह की कोई बात सुनते हैं, चाहे आप इसे पसंद करें या ना करें, हमें यह काम करना है, तो दिमाग की फिल्म बोझील, बोरिंग हो जाती है और वे भी इसी तरह के हो जाते हैं! जीत का वादा कीजिए और उनकी आंखों में चमक आ जायेगी! जीत का वादा कीजिये और आपके समर्थन हासिल हो जाएगा! महल बनाइये कब्र मत खोदिये!
👇👇https://youtube.com/?si=cNAiN0JCBhG5zm4r
https://www.facebook.com/share/18A8LSdeFd/
👇👇
https://www.instagram.com/samrat_mlm?utm_source=qr&igsh=MWt3cXZ5d2xuNmNzdA==