11/05/2025
10 मिनट की डिलीवरी, लेकिन दीर्घकालिक नुकसान
Blinkit, Zepto, Zomato जैसी कंपनियाँ भारी छूट और तेज़ सेवा देकर ग्राहकों को लुभाती हैं। पर यह सुविधाएँ घाटे में चल रही होती हैं — मुनाफा नहीं, सिर्फ़ दिखावे की "वैल्यूएशन" बढ़ाने के लिए।
इस मॉडल से:
छोटे दुकानदारों का व्यापार चौपट होता है।
उपभोक्ता की आदतें बिगड़ती हैं — धैर्य और विवेक खो जाता है।
कंपनियाँ कुछ वर्षों में टिक नहीं पातीं — छंटनी, बंदी, धोखा!
वास्तविक विकास क्या है?
स्थानीय व्यापार को बढ़ावा दें।
लालच नहीं, ज़रूरत के अनुसार खरीदें।
सेवा आधारित, नैतिक और टिकाऊ व्यापार को अपनाएं।
छूट में छुपी चतुराई को पहचानिए।
भोग नहीं, विवेक और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दीजिए।
🙏