Arsh Shanti - Piles Care

  • Home
  • Arsh Shanti - Piles Care

Arsh Shanti - Piles Care Dr. Sonika Thakur (BAMS)

बवासीर में रामवाण है हल्दी और एलोवेरा, जाने इसका प्रयोग विधि :-अगर आप बवासीर से परेशान है तो एक बार ये घरेलु नुक्सा जरूर...
08/04/2023

बवासीर में रामवाण है हल्दी और एलोवेरा, जाने इसका प्रयोग विधि :-
अगर आप बवासीर से परेशान है तो एक बार ये घरेलु नुक्सा जरूर अपनाये। हल्दी और एलोवेरा के लेप बवासीर में बड़ा ही लाभकारी है, तो चलिए जानते है इसका उपयोग कब और कैसे करना है:-
2 चम्मच एलोवेरा जेल (एलोवेरा के पत्ते को ऊपर से छील ले और उसका गुदा निकल ले)
1 चम्मच हल्दी (ससोई की हल्दी का प्रयोग न करें, यहाँ पर कस्तूरी हल्दी या कच्ची हल्दी का प्रयोग करे)
एलोवेरा और हल्दी को अच्छी तरह से मिला ले। मिलाने के बाद इसका लेप अपनी गुदा यानि बवासीर वाली जगह रोज रात को सोते समय लगाय। एक से दो हफ्ते में ही आपको बवासीर में जल्द राहत मिलेगी।
इन तरीकों को आजमा कर आपको बवासीर में काफी हद आराम मिल सकता है। अगर इसके बावजूद भी आराम नही मिलता है तो अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और इलाज कराना चाहिए।

बवासीर के लिए रामबाण है  गाय का दूध और नींबू के रस:गाय का दूध और नींबू के रस का मिश्रण लेने पर बवासीर में रामबाण दवा की ...
14/01/2023

बवासीर के लिए रामबाण है गाय का दूध और नींबू के रस:

गाय का दूध और नींबू के रस का मिश्रण लेने पर बवासीर में रामबाण दवा की तरह काम करता हैं। नींबू और दूध का मिश्रण बवासीर में अनेक लाभ प्रदान करता है। खूनी बवासीर से परेशान हैं तो दूध और नींबू का सेवन अवश्य करें। दूध और नींबू पाइल्स की समस्या से निजात दिलाने में काफी कारगर है। यह खूनी बवासीर को भी बहुत जल्द ही ठीक कर देता है।

उपयोग विधि:
आप 1 कप गाय का ठंडा दूध ले। अब आप एक नींबू ले और पूरा रस निकल कर छान ले जिसे की कोई बीज न रहे। अब आप दूध और नींबू के रस को जल्दी से मिला कर पीना है। ध्यान रहे दूध फटे नहीं। इस मिश्रण को फटने के पहले ही तुरंत पीना है। इस मिश्रण को कुछ दिनों तक सुबह सुबह खाली पेट पीने से बवासीर में आराम मिलता हैं। फ्रीज़ में रखा ठंडे दूध उपयोग में नहीं लेना हैं।

इन तरीकों को आजमा कर आपको बवासीर में काफी हद आराम मिल सकता है। अगर इसके बावजूद भी आराम नही मिलता है तो अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और इलाज कराना चाहिए।

बवासीर में मूली कैसे फायदेमंद है : मूली में रापिनिन, ग्लूकोसाइलिनेट्स और विटामिन-सी जैसे मेटाबोलाइट्स मौजूद होते हैं, जो...
05/01/2023

बवासीर में मूली कैसे फायदेमंद है :

मूली में रापिनिन, ग्लूकोसाइलिनेट्स और विटामिन-सी जैसे मेटाबोलाइट्स मौजूद होते हैं, जो बवासीर की वजह से होने वाली सूजन और दर्द से राहत दिलाने में मददगार है। मूली में वाष्पशील तेल पाया जाता है, जो एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है इसका सेवन करने से एनस की सूजन कम होती है।

मूली का सेवन करने से बवासीर में खुजली और दर्द से राहत मिलती है। सुबह के समय मूली का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिन लोगों को बवासीर की शिकायत है वो मूली के पत्तों को सूखा लें और उसका पाउडर बना लें। इन पत्तों के पाउडर का दो चम्मच सेवन दिन में दो बार करने से बवासीर के दर्द से राहत मिलेगी।
मूली का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज से राहत मिलती है। पाइल्स के मरीजों के लिए कब्ज को दूर करना बेहद जरूरी है। मूली, डाय‍ट्री फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। फाइबर स्टूल को सॉफ्ट करने में मदद करता है और पाचन में सुधार करता है। अगर आप या आपके परिवार में किसी को पाइल्‍स की बीमारी है तो मूली का सेवन जरूर करें।

बवासीर के मरीज मूली का सेवन कैसे करें:

मूली का 20 मिली रस निकालें, और इसमें 50 ग्राम गाय का घी मिलाकर सेवन करने से बवासीर के मरीजों को फायदा पहुंचेगा।
12 महीने मूली मिलना संभव नहीं है इसलिए आप मूली के पत्तों को छाया में सुखाकर उन्हें पीस लें। इस पाउडर की 50 ग्राम की मात्रा में समान मात्रा में चीनी मिलाकर उसका सेवन करें। इससे बवासीर में फायदा होता है। मूली का सेवन करने से पेशाब खुलकर आता है और कई बीमारियों का उपचार भी होता है।

इन तरीकों को आजमा कर आपको बवासीर में काफी हद आराम मिल सकता है। अगर इसके बावजूद भी आराम नही मिलता है तो अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और इलाज कराना चाहिए।

अमरूद बवासीर में असरदारबवासीर को ठीक करने के लिए कब्ज को ठीक करना जरूरी होता है। ऐसे में आप अमरूद का सेवन कर सकते हैं। प...
05/12/2022

अमरूद बवासीर में असरदार

बवासीर को ठीक करने के लिए कब्ज को ठीक करना जरूरी होता है। ऐसे में आप अमरूद का सेवन कर सकते हैं। पका हुआ अमरूद खाने से पेट का कब्ज खत्म होता है, इससे बवासीर में भी फायदा पहुंचता है। सुबह खाली पेट 200-300 ग्राम अमरूद का नियमित रूप से सेवन करने से बवासीर में लाभ मिलता है। पके अमरुद खाने से पेट का कब्ज खत्म होता है। इससे बवासीर में काफी फायदा पहुंचता है। कुछ दिनों तक रोजाना सुबह खाली पेट 250 ग्राम अमरूद खाने से बवासीर ठीक हो जाती है।

अमरूद कब खाना चाहिए?
पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए आपको सही समय पर अमरूद खाना जरूरी होता है। आप दोपहर का खाना खाने के आधे घंटे बाद एक अमरूद खा सकते हैं। इससे पेट की सारी समस्या दूर होती है। कब्ज रहने पर आप खाना खाने से पहले अमरूद खा सकते हैं।

अमरूद कब नहीं खाना चाहिए?
शाम के समय या रात को अमरूद खाने से बचना चाहिए। इस समय अमरूद का पाचन सही तरह से नहीं हो पाता है, इससे आपकी समस्या भी बढ़ सकती है। साथ ही आपको अमरूद का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक अमरूद खाना नुकसानदायक हो सकता है। अमरूद के फायदों को लेने के लिए सही रहेगा कि आप डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह पर अमरूद का सेवन करें।

Address

D-72, Pandav Nagar

110092

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arsh Shanti - Piles Care posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Arsh Shanti - Piles Care:

  • Want your practice to be the top-listed Clinic?

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram