Kalyaan Jyotish Kendra

Kalyaan Jyotish Kendra Astrologer FaceReader RedBook Vastu Numberology Palmistry TarrotCard Gemology

if you want this services at your doors steps than charges minimum in Delhi 5100/-₹ per kundali outside 11000/-₹

08/07/2025
10/02/2025

हिन्दू जाट BJP से रूष्ट हैं
अरविन्द केजरीवाल को पटखनी देने वाले प्रवेश वर्मा हिन्दू जाट ही हैं
हिन्दू गुर्जर BJP से रूष्ट हैं
पूर्ण हिन्दू समाज पराजित होने पर भी जिनके पीछे खड़ा है वो रमेश बिधूड़ी हिन्दू गुर्जर ही हैं
सिक्ख BJP से रूष्ट हैं
मनजिंदर सिंह सिरसा और अरविंदर सिंह लवली को न केवल सम्मान मिला, अपितु टिकट भी और वो विजयी भी हुये हैं
पर्वतीय राज्यों के निवासी BJP से रूष्ट हैं
मुस्लिमों के गढ़ में घुसकर 3-3 मुस्लिम उम्मीदवारों को पराजित वाले मोहन सिंह बिष्ट पर्वतीय ही हैं
हिन्दू दलित BJP से रूष्ट हैं
मिल्कीपुर में 'वो बीजेपी वाले अयोध्या' पराजित हो गये वाले दुष्प्रचार को ध्वस्त करने वाले चन्द्रभानु पासवान हिन्दू दलित ही हैं

09/02/2025

गुजराती देश को बाँट रहा है😅😂 || ...

09/02/2025
07/01/2025

चलाकियों से किसी को कुछ देर तक मोहित किया जा सकता है, पर जहां दिल जीतने की बात आती है तो सरल और सहज होना ज़रूरी है, नही तो मन में उतरने और मन से उतरने मे ज्यादा वक्त नही लगता है

07/01/2025

गजमद और मृगमद में "मद" का अर्थ है "मस्ती" या "उत्तेजना"। गजमद और मृगमद दोनों ही प्राकृतिक उत्पाद हैं जो कि हाथी और हिरण के शरीर से प्राप्त होते हैं।
गजमद हाथी के मस्तिष्क और शरीर के अन्य भागों से निकलने वाला एक प्रकार का रस होता है, जो कि हाथी को उत्तेजित और मस्त करता है।
मृगमद हिरण के शरीर से निकलने वाला एक प्रकार का रस होता है, जो कि हिरण को उत्तेजित और मस्त करता है।
इन दोनों उत्पादों में "मद" का अर्थ है कि वे उत्तेजना और मस्ती को बढ़ावा देते हैं।

04/01/2025

"माहौल क्या है" वाले राजीव रंजन इंडिया गेट पर थे जहां उन्होंने एक महिला से बात की, महिला ने कहा कि
केजरीवाल दिल्ली के साथ ग़लत कर रहे हैं, वह छोटी छोटी फैसिलिटीज का लालच दे रहे हैं जिसके कारण लोग वोट दे रहे हैं,
तभी राजीव रंजन ने पूछा कि
मोदी जी भी तो दे रहे हैं 5 किलो राशन फ्री में, उसका क्या? तो इसपर वो महिला बोली कि
मोदी जी उतना दे रहे हैं जितना देना चाहिए मगर केजरीवाल ज़्यादा दे रहे हैं😂😂
याद रखिए अंधभक्त सिर्फ पुरुष ही नहीं होते हैं 😂😂

09/10/2024

🎯 कमजोर बुध के लक्षण एवं उपाय
🎯 बुध की स्थिति मजबूत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आप बुध के बुरे प्रभावों से खुद को बचा सकते हैं। सबसे पहले जानते हैं कि कुंडली में बुध की स्थिति नीचे होने पर कौन-से लक्षण दिखाई देते हैंऔर जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।
शास्त्रों के अनुसार बुध ग्रह को देवताओं का संदेशवाहक माना जाता है। हिन्दू धर्म की परंपरा में बुध ग्रह को बुद्धि का प्रदाता कहा गया है। इस ग्रह का संबंध व्यक्ति की तर्क शक्ति से होता है। वे समझदार, तर्क-वितर्क में कुशल और एक बेहद अच्छी विश्लेषणात्मक क्षमता वाले होते हैं। समाज में मान सम्मान मिलता है। उच्च पदों पर आसीन होते हैं।
यदि बुध ग्रह की स्थिति कमजोर या फिर नीच स्थिति में हो, तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती है।
🎯कमजोर बुध के लक्षण
व्यक्ति के बोलने की क्षमता प्रभावित होती है। जिस कारण वह साफ नहीं बोल पाता , बोलना कुछ होता है बोल कुछ जाता है । व्यक्ति अपनी क्षमता पर विश्वास नहीं रखता और खुद को दूसरे के कम आंकने लगता है। बुद्धि चौपट होने लग जाती है। बुध दोष होने से त्वचा रोग भी हो सकता है। आत्मविश्वाश नहीं रहता।
🎯 कमजोर बुध के कारण व्यक्ति को बिजनेस, नौकरी, और शिक्षा में कई तरह की परेशानियों झेलनी पड़ती हैं। उसके पद-प्रतिष्ठा में हानि होती है। व्यक्ति पढ़ाई-लिखाई में कमजोर होने लगता है। बुध दोष के कारण धन हानि भी होती है।
🎯कमजोर बुध 5 सिद्ध उपाय
🎯1 - घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे लगाएं। जैसे पीपल, गूलर, अशोक, आम और वट आदि लगाने से बुध दोष से जल्द मुक्ति मिलती है। जिन घरों में ये नहीं लगा सकते वहां गमलों में बेल वाली सब्जी उगाएं।
🎯2 - बुध दोष से निजात पाने के लिए पन्ना या मरगज का रत्न धारण कीजिए । जरूरी बात - इन्हें धारण करने से पहले विधिवत पूजा करना जरूरी है।
🎯3 - सनातन धर्म के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। कमजोर बुध से छुटकारा पाने के लिए इस दिन व्रत रखें और भगवान गणेश की विधि-विधान के साथ पूजा करें। और इस मंत्र 21 बार जाप कीजिए "ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: "
🎯4 - किसी गरीब ब्राह्मण को अन्न दान करें , छिलके वाले मुंग , चावल , शक्कर उत्तम है ।
🎯5 - नियमित बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना बहुत ही शुभ माना गया है। इसलिए इस दिन हरे रंग के वस्त्र जरूर पहनने चाहिए। इससे कमजोर बुध दोष में राहत मिलती है।

07/10/2024

एकाक्षर मन्त्र
१. नवार्ण मन्त्र- इसमें कई एकाक्षर मन्त्र हैं-
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।
इसके ९ अक्षर नव-दुर्गा के प्रतीक हैं। झ नवम व्यञ्जन है, आर्यभट या कटपयादि कूट संख्या पद्धति के अनुसार, झ = ९। अतः नव दुर्गा के उपासक को 'झा' कहते हैं। पता नहीं क्यों, झा उपाधि केवल मिथिला में ही प्रचलित है।
अव्यक्त ब्रह्म प्रकृति द्वारा सृष्टि करता है, जिसके ९ सर्ग के प्रतीक ९ दुर्गा हैं।
मयाध्यक्षेण प्रकृतिः सूयते सचराचरम् (गीता, ९/१०)
प्रकृति ३ गुणों-सत्त्व, रज, तम- द्वारा सृष्टि करती है। मूल प्रकृति अव्यक्त है जिसमें तीनों गुण साम्य अवस्था में हैं। इसके अनुसार चण्डी पाठ के प्रथम चरित्र में १ अध्याय है। ३ गुणों में विभाजन से प्रत्यक्ष विश्व बनता है, जो लक्ष्मी है (लक्ष = देखना)। पुनः ३-३ विभाजन द्वारा इनको समझते हैं, जिसे वेद में तिस्रस्त्रेधा कहा गया है। इसके अनुसार ज्ञान रूप सरस्वती चरित्र में ३ × ३ = ९ अध्याय हैं।
२. ॐ - एक ॐ अव्यक्त या अविभाज्य ब्रह्म है। अविभक्तं विभक्तेषु तजज्ञानं विद्धि सात्त्विकम् (गीता, १८/२०)
किसी भी प्रकार से तीन विभाग करने पर कुछ अविभक्त बच जाता है।
ॐ के विभाजन हैं-
अ = ब्रह्म या ब्रह्मा - अक्षराणां अकारोऽस्मि (गीता, १०/३३)
उ = विष्णु।
म = शिव।
अर्ध मात्रा- अविभाज्य ब्रह्म या पराशक्ति -
अर्द्धमात्रा स्थिता नित्या यानुच्चार्या विशेषतः। (पुराणोक्त रात्रि सूक्त), चण्डी पाठ, अध्याय १।
३. त्रितार-त्रितार या गुप्त प्रणव-
ॐ तत्सदितिनिर्देशो ब्रह्मणस्त्रिविधः स्मृतः (गीता, १७/२३)
ॐ तत् सत् = ईं ॐ श्रीः
तत् = ईं = जगद् + ईश + जीवात्मा का एकत्व।
वेद में-य ईं चकार न सो अस्य वेद य ईं ददर्श हिरुगिन्नु तस्मात् (ऋक्, १/१६४/३२)
यहां प्रत्यक्ष जगत् का निदर्शक ईंकार है।
तिस्रो मातॄस्त्रीन् पितॄन् बिभ्रदेक ऊर्ध्वतस्थौ नेमवग्लापयन्ति (ऋक्, १/१६४/१०)
नेमवग्लापयन्ति = न + ईं + ग्लापयन्ति = उस परम पुरुष को देख नहीं पाते (अव = नीचे, ग्लापयन्ति = प्रकाश डालते हैं)
य ईं चिकेत गुहा भवन्तमा यः ससाद धारामृतस्य। (ऋक्, १/६७/४)
= जो ईं को (चिकेत) स्पष्ट देखता है, वह गुहा में स्थित अन्तरात्मा का भी अनुभव कर सकता है।
श्रीसूक्त में-तां पद्मिनीमीं (पद्मिनीं + ईं) शरणमहं प्रपद्ये।
आयातु वरदा देवी अक्षरं ब्रह्म सम्मितम्। गायत्री छन्दसां माता इदं ब्रह्म जुषस्व मे॥
(तैत्तिरीय आरण्यक, १०/३४, नारायण उपनिषद्, १५/१)
वरदा देवी तथा अक्षर ब्रह्म दोनों सम्मित (बराबर माप) हैं। इदं ब्रह्म (दृश्य जगत्) = ईं।
ईङ्काराय स्वाहा। ईङ्कृताय स्वाहा। (तैत्तिरीय संहिता, ७/१/१९/९)
श्री लक्ष्मी का बीजाक्षर है-
श्रीश्च ते लक्ष्मीश्च पत्न्यौ (वाज्. यजु. ३१/२२)
श्री = अदृश्य विभूति-यश, तेज आदि। लक्ष्मी = दृश्य सम्पत्ति।
४. एकाक्षरों के त्रयी रूप-
(क) श्री का त्रयी रूप-
अहे बुध्निय मन्त्रं मे गोपाय। यमृषिस्त्रयि विदा विदुः।
ऋचः सामानि यजूंषि। साहि श्रीरमृता सताम्॥
(तैत्तिरीय ब्राह्मण, १/२/१/६९)
ॐ = व्यक्त प्रणव, ईं = गुप्त प्रणव, श्रीः = शाक्त प्रणव-तीनों के ३-३ खण्ड हैं-
ईं = इ + ई + म। ई = इह (यहां) लोक।
ई = दृश्य जगत् (ई गति-व्याप्ति-ब्रजन-कान्त्यसन-खादनेषु, धातुपाठ २/४१)
म् = ब्रह्म।
श्री = श + र + ईं।
श = महालक्ष्मी। र = धन, ई = तुष्टि।
(ख) ह्रीं = ह + र + ई।
ह = शिव, र = प्रकृति, ई = महामाया।
ई अक्षर देवी के शरीर का रूप है-
मुखं बिन्दुं कृत्वा कुचयुगमधस्तस्य तदधो,
हरार्धं ध्यायेद्यो हरमहिषि ते मन्मथ कलाम्।
स सद्यः संक्षोभं नयति वनिता इत्यतिलघु,
त्रिलोकीमप्याशु भ्रमयति रवीन्दुस्तनयुगाम्॥
(शङ्कराचार्य, सौन्दर्य लहरी, १९)
हर = शिव, हरि = विष्णु।
(ग) मन्मथ कला = क्लीं या ईं।
यही त्रिपुरोपनिषद्, ११ में भी है-
यद्वा मण्डलाद्वा स्तनबिम्बमेकं मुखं चाधस्त्रीणि गुहासदनान्।
कामीकलां कामरूपां चिकित्वा नरो जायते कामरूपश्चकामः॥
क = कर्ता रूप ब्रह्म- 'क'स्मै देवाय हविषा विधेम (हिरण्यगर्भ सूक्त)
रं = प्राण, अदृश्य। शब्द रूप में राम (अरबी में रहीम)-
ॐ खं ब्रह्मं, खं पुराणं (पुर में गतिशील प्राण) वायु रं इति ह स्माह। (बृहदारण्यक उपनिषद् , ५/१/१)
प्राणो वै रं, प्राणे हीमानि सर्वाणि भूतानि रमन्ति। (शतपथ ब्राह्मण, १४/८/१३/३, बृहदारण्यक उपनिषद्, ५/१२/१)
क्रीं = कर्ता ब्रह्म से अदृश्य जगत्। शब्द रूप में कृष्ण। अरबी में संयुक्त अक्षर नहीं रहने से क्रीं का करीम हो जाता है।
लं = अग्नि तत्त्व, दृश्य जगत्।
क्लीं = कर्ता ब्रह्म से दृश्य जगत्। शब्द रूप काली। अरबी में क्लीं का कलीम।
(घ) ऐं- ऐं = आश्चर्य, उत्सुकता, जिज्ञासा। जिज्ञासा से ही ज्ञान का आरम्भ होता है, अतः यह सरस्वती का बीज मन्त्र है। इसका अनुस्वार अव्यक्त ब्रह्म या प्रकृति है। ऐ के तीन खण्डों से तीन वेदों का आरम्भ होता है।
ऐ = अ + ए = अ + (अ + इ)
अ से ऋग्वेद का आरम्भ- अग्निमीळे पुरोहितं।
इ से यजुर्वेद- इषे त्वा ऊर्जे त्वा वायवस्थः।
अ से सामवेद- अग्न आयाहि वीतये।
विपरीत क्रम से (इ + अ) = य। इससे ब्रह्म रूप अथर्ववेद का आरम्भ- ये त्रिषप्ताः परियन्ति विश्वाः।

23/09/2024
23/09/2024

Address

Delhi
110092

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kalyaan Jyotish Kendra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram