Madhav Health Care

Madhav Health Care Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Madhav Health Care, Medical and health, 110052, Delhi.

Reduce Your Belly Fat
29/01/2023

Reduce Your Belly Fat

DIABETES SYMPTOMS
16/06/2022

DIABETES SYMPTOMS

HEALTHY BODY HEALTHY MIND
16/06/2022

HEALTHY BODY
HEALTHY MIND

DEHYDRATION
19/05/2022

DEHYDRATION

11/05/2022
WORLD HEALTH DAY
07/04/2022

WORLD HEALTH DAY

CUPPING THERAPY                 AT KAUSHIK CLINIC
30/03/2022

CUPPING THERAPY
AT
KAUSHIK CLINIC

24/03/2022

» गर्मी में खूब खाएं खीरा-ककड़ी, जानें इसके 10 लाभ

1. इसकी सबसे बड़ी खासियत है, कि इसमें यह 80 प्रतिशत पानी होता है। खीरा प्यास बुझाता है और शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। खीरा खाने के बाद शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है।

2 यह शरीर के आंतरिक अंगों और त्वचा की गहराई से सफाई करता है। इसके अलावा धूप से झुलसी हुई त्वचा को न केवल राहत देता है बल्कि त्वचा की जलन और टेनिंग भी कम करता है।

3. खीरा का बेहतरीन गुण है आंखों को शीतलता प्रदान करना। फ्रीज में रखी इसके रस की क्यूब्स को आंखों पर रखने से आंखों की थकान मिटती है। इसके स्लाइस को आंखों की पलक के ऊपर पर रखने से आंखों को ठंडक मिलती है और काले धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।

4 खीरा खाने से दिल की जलन कम होती है। यह शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकलने में मदद करता है। इसके अलावा यह आंतों की भी बखूबी सफाई करता है।

5. हमें प्रतिदिन कुछ विटामिन्स लेना बेहद जरूरी होता है। जैसे विटामिन ए, बी और सी हमें नियमित लेना चाहिए। खीरा अकेला हमें प्रतिदिन के विटामिन्स देता है। खीरे के छिलके में विटामिन सी होता है।

6. साफ-सुथरी, चिकनी और चमकदार त्वचा चाहिए तो आप खीरे से अवश्य दोस्ती कीजिए। खीरा में पौटेशियम, मैगनीशियम और सिलीकॉन अत्यधिक मात्रा में होता है। यह खनिज त्वचा के लिए बहुत जरूरी हैं।

7. खीर वजन भी कम करता है। जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं वे सूप और सलाद में खीरा का सेवन करें। क्योंकि खीरा में जल की मात्रा ज्यादा होती है जबकि कैलोरी नहीं। इसलिए यह जल्दी पेट को तृप्त करती है।

8. खीरा में फाइबर होते हैं जो खाना पचाने में मददगार होते हैं। अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो रोजाना खीरा खाएं। यह कब्ज के लिए कारगर दवाई है।

9. खीरा का यह गुण आपको चौंका देगा। जी हां, कैंसर से लड़ता है। खीरा खाने से कैंसर होने की आशंका कम होती है। खीरे में इकोइसोलएरीक्रिस्नोल, लैरीक्रिस्नोल और पाइनोरिस्नोल तत्व होते हैं। यह तत्व सभी तरह के कैंसर के रोकथाम में सक्षम हैं।

10. खीरे में मौजूद तत्व सीलिशिया बालों और नाखूनों में चमक लाता है और इन्हें मजबूत करता है। सल्फर और सीलिशिया के कारण बाल तेजी से बढ़ते हैं। इसके रस को बालों में लगाना फायदेमंद होता है।

12/03/2022

» त्रिफला क्या है, जानिए इसके 8 आश्चर्यजनक लाभ...

आंखों के लिए : एक चम्मच त्रिफला चूर्ण रात को एक कटोरी पानी में भिगोकर रखें। सुबह कपड़े से छानकर उस पानी से आंखें धो लें। यह प्रयोग आंखों के लिए अत्यंत हितकर है। इससे आंखें स्वच्छ व दृष्टि सूक्ष्म होती है। आंखों की जलन, लालिमा आदि तकलीफें दूर होती हैं।

मुख की दुर्गंध : त्रिफला रात को पानी में भिगोकर रखें। सुबह मंजन करने के बाद यह पानी मुंह में भरकर रखें। थोड़ी देर बाद निकाल दें। इससे दांत व मसूड़े वृद्धावस्था तक मजबूत रहते हैं। इससे अरुचि, मुख की दुर्गंध व मुंह के छाले नष्ट होते हैं।

त्रिफला के गुनगुने काढ़े में शहद मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है। त्रिफला के काढ़े से घाव धोने से एलोपैथिक- एंटिसेप्टिक की आवश्यकता नहीं रहती। घाव जल्दी भर जाता है। गाय का घी व शहद के मिश्रण (घी अधिक व शहद कम) के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन आंखों के लिए वरदान स्वरूप है।

संयमित आहार-विहार के साथ इसका नियमित प्रयोग करने से मोतियाबिंद, कांचबिंदु-दृष्टिदोष आदि नेत्र रोग होने की संभावना नहीं होती।

मूत्र संबंधी सभी विकारों व मधुमेह में यह फायदेमंद है। रात को गुनगुने पानी के साथ त्रिफला लेने से कब्ज नहीं रहती है।

मात्रा : 2 से 4 ग्राम चूर्ण दोपहर को भोजन के बाद अथवा रात को गुनगुने पानी के साथ लें।

सावधानी : दुर्बल, कृश व्यक्ति तथा गर्भवती स्त्री को एवं नए बुखार में त्रिफला का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि दूध का सेवन करना हो तो दूध व त्रिफला के सेवन के बीच 2 घंटे का अंतर रखें।

» गर्मी में स्किन केयर के टॉप 10 टिप्सगर्मी में त्वचा का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। गर्मियों का मौसम यानी तेज धूप, पसीना...
08/03/2022

» गर्मी में स्किन केयर के टॉप 10 टिप्स

गर्मी में त्वचा का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। गर्मियों का मौसम यानी तेज धूप, पसीना और धूल मिट्टी। इस मौसम में स्किन को न सिर्फ सनबर्न और टैनिंग का खतरा रहता है बल्कि वायरल संक्रमण भी त्वचा में कई तरह की बीमारियां लाती है। पसीने से स्किन रैशेज आना तो आम बात है।

गर्मी मे एलर्जी की वजह से त्वचा पर जलन के साथ लाल-लाल चकत्ते और दाने भी उग जाते हैं। इतना ही नहीं अगर गर्मी में त्वचा की सुरक्षा के उपाय न किए जाएं तो त्वचा तो झुलसेगी ही, चेहरा भी बदरंग हो जाएगा और चेहरे पर झाइयां और झुर्रियां भी पड़ सकती हैं।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जो त्वचा पूरी सर्दी दमकती रहती है उसी त्वचा की चमक गर्मी में खो क्यों जाती है, ज्यादा ऑयली क्यों हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि सर्दी में त्वचा का प्राकृतिक तेल जो तैलीय ग्रंथि से निकलता है उसका निकलना बंद हो जाता है और गर्मी में तेल का स्राव ज्यादा होने लगता है। त्वचा पर आने वाली 90 फीसदी झाइयां धूप और सूर्य की हानिकारक किरणों की वजह से होती हैं।

गर्मियों में त्वचा पर होने वाली परेशानी

•प्रिक्ली हीट
•पिग्मेंटेंशन
•फंगस
•ब्लैकहैड्स यानि आंखों के नीचे काले धब्बे
•पिंपल
•एक्ने
•स्किन एलर्जी
•सन बर्न होना
•चेहरे पर झाइयां
•स्किन रैशेज

* गर्मी में स्किन केयर के टॉप 10 टिप्स

1. सूर्य की किरणों से त्वचा को बचा कर रखें

दोपहर 11 बजे से लेकर 4 बजे तक घर के अंदर ही रहें। इस दौरान सूर्य की किरणें काफी हानिकारक होती है। इस समय धूप में निकलने से स्किन पर सनबर्न या सनटैन का खतरा हो सकता है। अगर निकलना जरुरी है तो त्वचा पर सनस्क्रीन (SPF 30) क्रीम या लोशन लगा कर निकलें।

2. शरीर और त्वचा दोनों को नम रखें

गर्मी में पसीने ज्यादा निकलने से शरीर के साथ आपकी त्वचा भी डिहाइड्रेटेड हो जाती है। नतीजा त्वचा अपनी नमी खो देती है। गर्मी में त्वचा को नमी मिलना बहुत जरुरी है। इसलिए खूब पानी पिएं। दिन भर में कम से कम 10 ग्लास पानी पिएं। नमी के लिए दिन में 2 से 3 बार नहाना अच्छा रहेगा। लस्सी, दही, नींबूपानी पीते रहने से शरीर और त्वचा दोनों को नमी मिलेगी।

3. वाटर बेस्ड मॉस्चराइजर का इस्तेमाल करें

अधिकांश मॉस्चराइजर ऑयल बेस्ड होते हैं जो गर्मी में त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। इससे बेहतर है कि वाटर बेस्ड मॉस्चराइजर का इस्तेमाल करें। यह त्वचा की नमी बरकरार रखती है।

4. गुलाब जल टोनर का इस्तेमाल करें

स्किन और चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। गुलाब जल एक नेचुरल टोनर है। यह त्वचा के छिद्र को बंद कर तेल के स्राव को कम करता है और त्वचा को ठंडा भी रखता है।

5. कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करें

गर्मी में आमतौर पर प्यास बुझाने के लिए हम कोल्ड यानि एरिएटेड ड्रिंक्स पीते हैं। इस तरह के ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा काफी होती है जो त्वचा की सेहत के लिए नुकसानदेह है। इसके बदले हमें फ्रूट जूस, नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी या कच्चे आम का पन्ना इत्यादि पीना चाहिए। इससे त्वचा को नमी मिलती है।

6. चेहरे को दिन में दो बार धोएं

चेहरे की नमी कायम रखने के लिए कम से कम दिन में दो बार चेहरे को क्लींज़र या वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर से धोएं, इससे चेहरा तरोताजा रहेगा।

7. एक्सफोलिएट करना न भूलें

गर्मी में स्किन एक्सफोलिएट करना न भूलें। इससे त्वचा की सभी मृत कोशिका खत्म हो जाती है और त्वचा तरोताजा हो जाती है। एक्सफोलिएट से चेहरे में रक्त संचार भी बढ़ जाती है, जिससे चेहरे में चमक आती है।

8. तला-भुना खाना और कैफीन से करें परहेज

गर्मी में ज्यादा तला भुना और भारी भोजन न करें। फल और सलाद इस मौसम में ज्यादा खाएं। इससे शरीर को ऊर्जा व नमी मिलेगा और त्वचा भी तरोताजा रहेगी। कैफीन वाली चीज से परहेज करें जैसे चाय या कॉफ़ी। यह त्वचा को नुकसान पहुंचाती है।

9. शरीर अंदरुनी हिस्से की साफ-सफाई पर ध्यान दें

गर्मी में शरीर के अंदरुनी हिस्सों में पसीने के चिपकने और नमी से इंफेक्शन का खतरा रहता है। इन हिस्सों को हमेशा साफ करते रहें। यहीं सबसे ज्यादा कीटाणु पनपते हैं। इन हिस्सों से पसीने की दुर्गंध भी आने लगती है।

10. स्वस्थ आहार और अच्छी नींद

शरीर के सेहत के साथ त्वचा की सेहत के लिए भी स्वस्थ आहार और अच्छी नींद जरुरी है। त्वचा निखरी-निखरी लगे, इसके लिए अपने डाइट का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पानी पीना और खाने में सलाद और फलों को शामिल करना अच्छा रहेगा।

Benifits of running....दौड़ना (Running) मतलब सेहत की ओर कदम दर कदम बढ़ते जाना। मगर दौड़ने का एक रास्ता मानसिक सुकून (Medita...
31/01/2022

Benifits of running....दौड़ना (Running) मतलब सेहत की ओर कदम दर कदम बढ़ते जाना। मगर दौड़ने का एक रास्ता मानसिक सुकून (Meditation) की ओर भी जाता है। ये ठीक वैसा ही है जैसे आंखें बंद करने के बाद मेडिटेशन करते हुए मन बिलकुल शांत, सारी चिंताओं से दूर हो जाता है। ठीक वैसे ही दौड़ना भी आपके साथ करता है। यकीन नहीं हो रहा तो जरा दौड़ लगा लीजिए।
आपको ये समझ आ जाएगा कि दौड़ना खुद में एक बेहतरीन जादू समेटे हुए है। ऐसा जादू, जो आपको मेडिटेशन जैसी दुनिया में ले जाता है। इस दुनिया में आप एक अलग ही एहसास से रूबरू होते हैं। ये आगे कुछ ऐसा है, जो मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से आपको फायदा देता है। मतलब दौड़ना सिर्फ शारीरिक तौर पर स्वस्थ नहीं करता है, बल्कि ये आपको मानसिक तौर पर बहुत स्ट्रांग बनाने के लिए काफी है।
दौड़ने के लिए भी इच्छा शक्ति चाहिए होती है। इस तरह अगर आप रोज जरुरत भर दौड़ रहे हैं तो समझिए कि आपने अपनी इच्छा शक्ति पर काबू कर लिया। आपकी इच्छा शक्ति इतनी स्ट्रांग है कि आप जब जो चाहेंगे कर जरूर लेंगे। मतलब दिक्कतें बड़ी हों या छोटी, आप उन पार काबू पाने की कला भी जान गए हैं।

दौड़ने की आदत आपके इसी एहसास को बेहतर से बेहतर करती जाएगी। और ये पूरी प्रक्रिया आपके दिमाग को सही दिशा में सोचने की पूरी प्रेक्टिस कराती रहेगी। दोस्तों ये कहा जा सकता है कि दौड़ना आपके दिमाग को भी ठीक वैसे ही ट्रेन करता है, जैसे पूरी बॉडी को करता है।
ये स्ट्रेस से भी छुटकारा दिलाती है।

बड़ी बात ये भी है कि ये उन लोगों पर भी काम करता है, जिनके डिप्रेशन पर किसी भी तरह की दवा का भी कोई असर नहीं हो पाया। मतलब हर तरफ से हार चुके मानसिक परेशानियों को झेल रहे लोग दौड़ना शुरू करें तो उन्हें बहुत सारे फायदे होंगे।

Address

110052
Delhi
110052

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madhav Health Care posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram