
31/08/2024
विश्व माता गायत्री ट्रस्ट की प्रमुख श्री मां साध्वी विभानंद गिरि द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय स्वामी प्रज्ञानंद अवार्ड इस वर्ष आदिवासी उन्नयन के लिए डॉ गणि राजेंद्र विजय जी महाराज गुजरात ,चिकित्सा के क्षेत्र में नेत्ररोग विशेषज्ञ डाॅ. पवन स्थापक (मध्यप्रदेश), सुरक्षा, जनरक्षा एवं सामाजिक समरसता के लिए श्री घनश्याम बंसल आईपीएस (दिल्ली), कला के क्षेत्र में श्री राजेश कुमार एवं साहित्य के क्षेत्र में श्रीमती पुष्पा सिंह विसेन (उत्तरप्रदेश) को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदत्त किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय स्वामी प्रज्ञानंद सम्मान समिति के संयोजक डाॅ. महेश चैधरी ने बताया कि 3 सितम्बर 2024 को यह सम्मान समारोह दिल्ली के सीरी फोर्ट आडिटोरियम में आयोजित होगा जिसमें चिकित्सा, शिक्षा, सेवा, अध्यात्म, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कला, संस्कृति, नशामुक्ति के क्षेत्र से जुड़ी देश एवं विदेश की अनेक प्रतिभाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन भाग लेंगे।