08/10/2024
लिवर को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये आसान से 5 घरेलू उपाय। हेल्थी लीवर तो हेल्थी आप।
1. लहसुन और प्याज
लिवर को मजबूत करने के लिए लहसुन और प्याज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन और प्याज में एमिनो एसिड पाया जाता है, जो लिवर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालकर, मेटॉबोलिज्म को तेज करता है। इसके सेवन से फैट भी जमा नहीं होता है। जिससे लिवर मजबूत होता है।
2. मूली
मूली में मौजूद सल्फर पाचन को सुधारता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए इसका सेवन करने के लिए खीरे, मूली और गाजर का रस समान मात्रा में मिलाएं और भोजन से 30 मिनट पहले दिन में 1 बार पिएं। इस रस को पीने से भोजन पचाने में मदद मिलती है।
3. डाइट में फाइबर शामिल करें
फाइबर युक्त भोजन न केवल लिवर को ठीक से काम करने में मदद करता है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। डाइट में फाइबर को शामिल करने के लिए साबुत अनाज, सब्जियां, फल, ड्राई-फ्रूट्स और स्प्राउट्स का सेवन करें।
4. अनार की चाय
अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए अनार की चाय बनाकर पी जा सकती है। इस चाय को पीने से लिवर डिटॉक्स होता है और विषाक्त पदार्थ बाहर होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, कैल्शियम और पोटेशियम लिवर को मजबूत करते हैं।
5. नींबू पानी
नींबू पानी की मदद से भी लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें नींबू का रस और 1 चम्मच शहद को मिलाकर मिश्रण बनाएं। इस पानी को पीने से वजन कम होने के साथ लिवर भी डिटॉक्स होता है।
लिवर को मजबूत करने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो आप किसी डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का सेवन करें अन्यथा परिणाम अलग भी हो सकते हैं।
धन्यवाद,
आयुर्वेदाचार्य ब्रह्मस्वरूप एवं डॉक्टर चारूल शर्मा
Call: 9999234686, 9711455886
Email: iskdmedifit@gmail.com
website: iskdmedifit.com