Vaidya Ji - वैद्य जी

Vaidya Ji - वैद्य जी पेज लाइक करें। आयुर्वेद का लाभ पायें।

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Shout out to my newest followers! Excited to have you onb...
17/09/2024

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard!

Amit Sharma, Prem Gupta, Ramana Reddy PothiReddy, Rajesh Agarwal, Lalit Paliwal, Raju Jain, Parveen Kumar, Naveen Gupta, Dileep Naredi, Apurva Katdare, Jayrajsinh Parmar, Manoj Sharma, Dilip Kumar Shriwas, Pawan Kumar, Priyam Mishra, Banita Rani, Jaspal Tetu, Sanjay Sanjay Kumar Chaturvedi, Veena Dhiman

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Shout out to my newest followers! Excited to have you onb...
10/09/2024

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard!

Love A***n, Hardev Singh Ghanaur, Lalit Srivasttavva, Pankaj Kumar, Ashok Sharma, Md Rizwanullah, Girish Parekh, Rx Gopalbhai Bhagiya Patel, Ravikant Kaushik, Ashok Agarwal, Sonu Deau, Manoj Agnihotri, Srivastav Gaurav, Ajay Kumar, Poorna Vijaykumar, Ganesha Ramchandre, Mukesh Yadav, Narendera Mehta, Ashok Babu, Vinod Kumar Tomar, Karam Chand Karmu, Pradeep Sharma, Satish Kumar Sharma, Mukesh Keswani, Manoj Kumar, Vijaykumar Shah, Umakant Bharti, Lal Singh Guleria, Vakil Kalwa, Laxmi Narayan Singh, Aditya Adity Raj, Parmjeet Choha, Hiren Sampat, Vinod Pathak, Prem Kumar, Janki Chaudhary, Brijkumar Sharma, Indu Bala Soni, Chanakya Ji, नरेश मल्होत्रा, Devendra Kumar, JP Budha, खेताराम बैरङ.नाँद, Lal Dash Damor

12/11/2023

खीरे के लाभ त्वचा के लिये।
25/01/2023

खीरे के लाभ त्वचा के लिये।

17/01/2023

स्वपन दोष का रोगी हुआ रोग मुक्त।

किसी भी यौन रोग के उपचार के लिये आप भी घर बैठे औषधि मंगवा सकते हैं।
ज़्यादा जानकारी के लिये हमें whatsapp करें या हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें

✅ 100 प्रतिशत आयुर्वेदिक

✅ कोई दुष्प्रभाव नहीं

✅ पूर्ण गोपनीयता

✅ घर बैठे डिलीवरी

29/12/2022

बिना एडवांस पेमेंट के कोई भी दवा नहीं बनाते हैं।

आपका एडवांस मिलने के बाद ही दवा बनाई और भेजी जाती है।

ताड़ से बने गुड़ का सेवन करने से आपकी सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदेभारत में लगभग सभी घरों में गुड़ का सेवन जरूर किया जा...
25/12/2022

ताड़ से बने गुड़ का सेवन करने से आपकी सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे

भारत में लगभग सभी घरों में गुड़ का सेवन जरूर किया जाता है। आपने गुड़ खाने के कई फायदों के बारे में भी सुना होगा। ज्यादातर लोग गन्ने से बने गुड़ का सेवन करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ सिर्फ गन्ने से ही नहीं बनाया जाता है। भारत में गन्ने के अलावा खजूर या ताड़, नारियल आदि से भी गुड़ बनाया जाता है। ताड़ से बने गुड़ का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

गन्ने के रस की तरह ही ताड़ या खजूर के रस से इस गुड़ को बनाया जाता है। स्वाद में गन्ने के गुड़ से ज़्यादा मीठा और कई तरह के स्वास्थ्य लाभ से युक्त इस गुड़ के सेवन की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट और न्यूट्रीशिनिष्ट भी अक्सर दिया करते हैं।आइए जानते हैं ताड़ के गुड़ का सेवन करने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में।

1. एनीमिया की समस्या में फायदेमंद ताड़ का गुड़

शरीर में खून की कमी या एनीमिया की समस्या में ताड़ के गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। ताड़ के गुड़ में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। शरीर में खून की कमी होने पर आयरन का सेवन करने की सलाह चिकित्सक भी देते हैं। अगर आप भी एनीमिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो ताड़ से बने गुड़ का सेवन कर सकते हैं। ताड़ से बने गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसका सेवन आप सामान्य रूप से भी कर सकते हैं। एनीमिया की समस्या में ताड़ से बने गुड़ का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

2. पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद

ताड़ के गुड़ का सेवन पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ताड़ के गुड़ का सेवन पाचन एंजाइमों को एक्टिव करके वाउल मूवमेंट यानी मल त्याग को रेगुलर करने के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से ताड़ से बने गुड़ का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है और आंत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मिश्रित कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं जो आसानी से पच सकते हैं।

3. सर्दी और खांसी में फायदेमंद ताड़ का गुड़

ताड़ के गुड़ का सेवन सर्दी और खांसी की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। खांसी और सर्दी की समस्या में इसका इस्तेमाल घरेलू नुस्खे के रूप में भी किया जाता है। ताड़ के गुड़ का सेवन सांस लेने की समस्या में भी बहुत फायदेमंद होता है। आप सर्दी या खांसी की समस्या में इसका सेवन कर बलगम से छुटकारा पा सकते हैं। शरीर में कफ यानी बलगम को संतुलित करने के लिए ताड़ के गुड़ का सेवन उपयोगी होता है।

4. एनर्जी बढ़ाने के लिए ताड़ के गुड़ का सेवन

ताड़ के गुड़ में कैलोरी, कार्ब्स जैसे पोषक तत्व उचित मात्रा में पाए जाते हैं। सफेद चीनी की तुलना में इनका पाचन भी आसानी से होता है। आप एनर्जी बूस्ट करने के लिए ताड़ के गुड़ का संतुलित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। आसानी से पचने वाले पोषक तत्व आपको इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करते हैं। थकान या एनर्जी की कमी की स्थिति में आप ताड़ से बने गुड़ का सेवन कर सकते हैं। आप खुद को घंटों तक ऊर्जा से भरपूर और तरोताजा बनाये रखने के लिए ताड़ के गुड़ का सेवन जरूर करें।

5. कब्ज की समस्या में फायदेमंद ताड़ का गुड़

खानपान में गड़बड़ी और आधुनिक जीवनशैली की वजह से आज के समय में लाखों लोग पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से पीड़ित हैं। इन सबमें सबसे कॉमन समस्या है कब्ज। कब्ज में ताड़ से बने गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में ताड़ से बने गुड़ को कब्ज जैसी समस्या में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ताड़ के गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर अपच और कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना ताड़ के गुड़ का सेवन करने से आपका मल त्याग भी सही ढंग से होता है।

6. आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

आर्थराइटिस की समस्या में खाजुद या ताड़ के रस से बने गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। ताड़ के गुड़ में आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना ताड़ से बने गुड़ का सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और आर्थराइटिस जैसी हड्डियों से जुड़ी समस्या में भी बहुत लाभ मिलता है। आर्थराइटिस या जोड़ों से जुड़ी समस्या में एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

7. वजन नियंत्रित करने में फायदेमंद

यह कहा जाता है कि ताड़ के गुड़ का सेवन कर आप वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। ताड़ के गुड़ में पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो वजन कम करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। ब्लोटिंग और डिहाइड्रेशन की समस्या में भी ताड़ से बने गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है। वजन कम करने के लिए ताड़ के गुड़ का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टर की राय जरूर लें।

कहीं आप भी मक्खन की जगह जहर तो नहीं खा रहे।आजकल किसी भी ढाबे पर जाओ वो मक्खन को दिल खोल कर खिला रहा है. खाने के साथ कटोर...
19/12/2022

कहीं आप भी मक्खन की जगह जहर तो नहीं खा रहे।

आजकल किसी भी ढाबे पर जाओ वो मक्खन को दिल खोल कर खिला रहा है. खाने के साथ कटोरी में या परांठों के ऊपर मक्खन के बड़े से क्यूब रख दिए जाते हैं या फिर इस मक्खन को दाल और सब्जियों के ऊपर गार्निश की तरह डाल दिया जाता है.

खाने वाले गदगद हो जाते हैं की देखो क्या कमाल का होटल है पूरा पैसा वसूल करवा रहा है.

ये मक्खन नहीं सबसे घटिया पाम आयल से बनी Margarine है। जोकि शरीर में किसी धीमे जहर की तरह ही काम करती है।

जहां मक्खन दूध जैसे नेचुरल पदार्थ से तैयार किया जाता है। वहीं मार्जरीन को वेजिटेबल ऑयल से बनाया जाता है। मार्जरीन मक्‍खन की तरह दिखने वाला उत्‍पाद है जो पशुओं के दूध से बनाने की जगह जटिल प्रक्रियाओं के माध्‍यम से एक तरह का निर्मित विकल्‍प है।

विशेषज्ञों की मानें तो मार्जरीन सेहत के ल‍िए काफी नुकसानदायक है इसे खाने से कैंसर-डायब‍िटीज जैसी खतरनाक बीमारी आप पर हमला कर सकती हैं।

बटर टोस्ट, दाल मखनी, बटर ऑमलेट, परांठे, पाव भाजी, अमृतसरी कुल्चे, शाही पनीर, बटर चिकन और ना जाने कितने ही व्यंजनों में इसे डेयरी बटर की जगह इस्तेमाल किया जा रहा है और आपसे दाम वसूले जा रहे हैं डेयरी बटर के.

कुछ लोगों को ढाबे पर दाल में मक्खन का तड़का लगवाने और रोटियों को मक्खन से चुपड़वा कर खाने की आदत होती है. उनकी तड़का दाल और बटर रोटी में भी यही घटिया मार्जरीन होती है.

लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए इसे जीरो कैलेस्ट्रोल का खिताब भी हासिल है. क्योंकि मेडिकल लॉबी ने लोगों के दिमाग में ठूंस दिया है कि बैड कोलेस्ट्रॉल ह्रदय घात का प्रमुख कारण है.
इसीलिये आजकल जिस भी चीज पर जीरो कोलेस्ट्रॉल लिखा होता है जनता उसे तुरंत खरीद लेती है.

इस प्रकार के उत्पाद जो किसी असली चीज का भ्रम देते हैं उनपर सरकार को कोई ठोस नियम बनाना चाहिए.

सरकार को चाहिये इस Margarine का रंग डेयरी बटर के रंग सफ़ेद और हल्के पीले के स्थान पर भूरा आदि करने का नियम बनाये जिससे लोगों को इस उत्पाद को पहचानने में सुविधा हो ताकि उन्हें मक्खन के नाम पर कोई Margarine ना खिला सके...

मक्खन खायें तो घर का बना अन्यथा सरसों के तेल का छौंक कहीं ज़्यादा सेहतमंद रहेगा।

कैसे मालूम करें असली और नकली मक्‍खन में फर्क

दो पारदर्शी कटोरियों में पानी भरें। दोनों में आधा चम्मच मक्खन डालें। इसके बाद आयोडीन के घोल की दो से तीन बूंदें कटोरे में डालें। ऐसा करने से असली मक्खन का रंग नहीं बदलेगा, बल्कि मार्जरीन के पानी का रंग नीला हो जाएगा।

आप Margarine के बारे मे और अधिक गूगल पर या नीचे दिये लिंक पर भी सर्च कर सकते है यह मक्खन नही है 👇

https://www.health.harvard.edu/staying-healthy/butter-vs-margarine

Address

REGD. Office : 703 D JAINA TOWER 2. JANAKPURI. DELHI
Delhi
110058

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm
Sunday 10am - 6pm

Telephone

+919289227101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vaidya Ji - वैद्य जी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Vaidya Ji - वैद्य जी:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram