Health news

Health news यह फ़ेसबुक पेज स्वास्थ्य संबंधित जानक?

हमारे पेज हेल्थ न्यूज़ का मकसद है कि, स्वास्थ्य संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को देश के जनमानस तक पहुंचाना।
हेल्थ न्यूज़ फेसबुक पेज से जुड़ी हुई अन्य जानकारियों के लिए आप हमारे पेज पर विजिट करें। यदि आप स्वास्थ्य से जुड़ी हुई अन्य जानकारियों को हमसे साझा करना चाहते हैं तो आप हमें मैसेज करें ।
धन्यवाद �
हेल्थ न्यूज़

19/11/2025

दिल्ली का 'दमघोंटू' वायु संकट 2025: मुख्य बातें
​नवंबर 2025 में दिल्ली 'गंभीर' से 'बहुत खराब' वायु प्रदूषण के शिकंजे में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया, जो कुछ क्षेत्रों में 600-700 के खतरनाक स्तर तक भी पहुँच गया।
​प्रमुख संकट और स्वास्थ्य प्रभाव:
​सुबह की शुरुआत जहरीले स्मॉग की मोटी चादर से हुई।
​डॉक्टरों ने इसे 'जानलेवा' बताते हुए सांस की समस्याओं, गले में खराश और खांसी के मामलों में वृद्धि की पुष्टि की।
​बुजुर्गों, बच्चों और हृदय/अस्थमा के मरीजों को घर के अंदर रहने की सख्त सलाह दी गई।
​प्रदूषण की मुख्य वजहें:
​ठंडी हवा के कारण प्रदूषक कण (PM2.5, PM10) निचले वायुमंडल में फँस गए।
​पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना, वाहनों का धुआँ, और निर्माण/सड़कों की धूल प्रमुख कारक रहे।
​सरकारी कार्रवाई:
​स्थिति बिगड़ने पर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP)-IV लागू किया गया।
​इसके तहत BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों पर रोक, ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध और निर्माण कार्यों पर पूर्ण रोक लगाई गई।
​प्रशासन ने प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश (क्लाउड सीडिंग) के ट्रायल भी किए।
​आगे की राह:
सुप्रीम कोर्ट ने इसे 'स्वास्थ्य आपातकाल' बताते हुए चिंता जताई। इस वार्षिक संकट से निपटने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना, स्वच्छ ईंधन का उपयोग, और पराली प्रबंधन जैसे दीर्घकालिक, स्थायी समाधानों की तत्काल आवश्यकता है।

9 डिग्री तक लुढ़का पाराठंड से ठिठुरी दिल्लीटूटा 3 साल का रिकॉर्ड
18/11/2025

9 डिग्री तक लुढ़का पारा
ठंड से ठिठुरी दिल्ली
टूटा 3 साल का रिकॉर्ड

हर साल 1 करोड़ लोगों की हो सकती है मौत, WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया.कोरोना महामारी के बाद एंटीबायोटिक यानि सुपरबग को लेकर ...
27/08/2024

हर साल 1 करोड़ लोगों की हो सकती है मौत, WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया.

कोरोना महामारी के बाद एंटीबायोटिक यानि सुपरबग को लेकर WHO ने बड़ा खतरा बताया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि WHO ने कोरोना के दौरान दी गई एंटीबायोटिक्स दवाओं के ओवरडोज को लेकर खतरा जताया है। डब्ल्यूएचओ के एक नए रिसर्च में सामने आया है कि कोविड ट्रीटमेंट में दी गई एंटीबायोटिक्स ने सुपरबग यानि एंटिबाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) को तेजी से फैलाने का काम किया है।

एएमआर एक प्रतिकूल क्षमता है जो शरीर में ज्यादा एंटीबायोटिक्स जाने से पैदा होती है। इससे एक समय के बाद शरीर पर एंटीबयोटिक दवाओं का असर कम होने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना जरूरत के एंटीबायोटिक्स देने से फायदे की जगह नुकसान होता है।

WHO की ओर से 2020 से 2023 के बीच करीब 65 देशों में कोविड की वजह से भर्ती हुए करबी साढ़े चार लाख लोगों पर ये रिसर्च किया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो जितने लोग कोरोना की वजह से अस्पतालों में भर्ती हुए थे उनमें से सिर्फ 8 प्रतिशत मरीजों को बैक्टीरियल इंफेक्शन हुआ था। ऐसे लोगों को एंटीबायोटिक्स की जरूरत थी। जबकि सावधानी की वजह से 75 प्रतिशत मरीजों को भी एंटीबायोटिक दवाएं दे दी गईं। सबसे ज्यादा एंटीबायोटिक उन मरीजों को दी गईं जिनमें कोविड के लक्षण बहुत ज्यादा थे। हालांकि मीडियम और कम लक्षण वाले लोगों को भी एंटीबायोटिक दवाएं दी गई थीं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो आने वाले सालों में सुपरबग यानि जब शरीर पर एंटीबायोटिक दवाएं असर करना बंद कर देंगी, सबसे बड़ा खतरा पैदा होगा। आंकड़ों की मानें तो 2019 में सुपरबग की वजह से करीब 12.7 लाख लोगों की जान गई और ये सिलसिला यू ही चलता रहा तो 2050 तक हर साल 1 करोड़ लोगों को जान गंवानी पड़ सकती है।

01/01/2024

Wishing you a Happy New Year filled with health, happiness, and prosperity! May this year bring you countless blessings and joy.

हे कालरात्रि हे कल्याणी तेरा जोड़ धारा पर कोई नही मेरी मां के बराबर कोई नही.
22/10/2023

हे कालरात्रि हे कल्याणी तेरा जोड़ धारा पर कोई नही मेरी मां के बराबर कोई नही.

जब कैंसर पीड़ित बच्चों ने बताई प्रधानमंत्री को अपनी व्यथा...
30/09/2023

जब कैंसर पीड़ित बच्चों ने बताई प्रधानमंत्री को अपनी व्यथा...

आंखों के नए वायरस से कैसे बचाव करें?
26/07/2023

आंखों के नए वायरस से कैसे बचाव करें?

नवभारत टाइम्स में छपी इस स्टोरी न्यूज़ को सभी को पढ़ना चाहिए
17/04/2023

नवभारत टाइम्स में छपी इस स्टोरी न्यूज़ को सभी को पढ़ना चाहिए

17/04/2023

विश्व हीमोफीलिया दिवस

हीमोफीलिया एक अनुवांशिक बीमारी है। यह बीमारी मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं। हीमोफीलिया ए और हीमोफीलिया बी, हीमोफीलिया ए
फैक्टर VIII के रूप में परिभाषित होता है और हीमोफीलिया बी फैक्टर IX के रूप में.

आमतौर पर साधारण व्यक्तियों में पाए जाने वाले विशेष प्रकार के क्लोटिंग फैक्टर की मात्रा 50 से लेकर 150 के बीच में होता है। एक हीमोफीलिक मरीज के शरीर मे यह विशेष क्लोटिंग फैक्टर नही बनने के कारण बाह्य और आंतरिक रक्तस्त्राव की संभावना बढ़ जाती है.

हीमोफीलिक मरीजों के मुख्य लक्षण. 1. शरीर के मांस पेशियों में नीले,लाल धब्बे होना
2. मांसपेशियों और जोड़ों में आंतरिक रक्तस्त्राव व सूजन के तेज़ दर्द होना
3. चोट लगने व कटने की स्थिति में रक्त का बहाव ज्यादा होना हीमोफीलिया के लक्षण हो सकता है।

उपचार हेतु जानकारी के लिए अपने नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें। सही समय पर उपचार न मिलने की स्थिति में कई अन्य बीमारियां के साथ शारीरिक विकलांगता भी हो सकती है।

समय पर सही इलाज मिलने से हीमोफीलिक मरीज साधारण जीवन व्यतीत कर सकता है।

हीमोफीलिक मरीजों के प्रोत्साहन व उनके बेहतर भविष्य के लिए हर वर्ष एक जागरूकता अभियान के तहत 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है। हम हीमोफीलिया मरीजों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

विश्व हीमोफीलिया दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं !

01/01/2023

समस्त देशवासियों को हम तक परिवार की ओर से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 💐❤️
#2023

दिल्ली AIIMS से 4 करोड़ मरीजों का डेटा चोरी. अटल बिहारी-सोनिया गांधी समेत कई दिग्गजों का हुआ था इलाज. हैकिंग के बाद अज्ञा...
26/11/2022

दिल्ली AIIMS से 4 करोड़ मरीजों का डेटा चोरी. अटल बिहारी-सोनिया गांधी समेत कई दिग्गजों का हुआ था इलाज. हैकिंग के बाद अज्ञात लोगों पर हुआ केस दर्ज. साइबर अटैक के बाद अब तक AIIMS का वेबसाइट अभी तक ठीक नहीं हो पाया है जिसके कारण मरीजों को हो रही है परेशानी.

NBT एनबीटी में छपी प्रियंका सिंह की रिपोर्ट यह बताती है कि, चाइल्डहुड ब्लाइंडनेस से देश को हर साल 11.8 करोड डॉलर का नुकस...
15/09/2022

NBT एनबीटी में छपी प्रियंका सिंह की रिपोर्ट यह बताती है कि, चाइल्डहुड ब्लाइंडनेस से देश को हर साल 11.8 करोड डॉलर का नुकसान होता है.

Address

Nazafgarh
Delhi
110043

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Health news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Health news:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram