11/07/2023
समय बड़ा बलवान :
मैं अपने विचारों से किसी को आहत नहीं करना चाहता लेकिन दृढतापूर्वक अपनी बात रखना चाहता हूं। समय विशेषज्ञ हूं, अच्छे और बुरे समय को समझने के लिए ग्रहगति से सम्बन्धित गत्यात्मक ज्योतिष का जन्मदाता भी हूं। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जो अपने जीवनकाल में अच्छे या बुरे समय को नहीं देखा होगा।लाख छटपटा लो, झूठ और गीदड़भभकी का सहारा लो। सही काम सही समय पर ही होगा।समय की विशेषताओं को समझने वाले और समझते हुए अनजान बनने वाले के मुंह से यह बात निकलती है - समय क्या करेगा? उन्हें मैं क्या कहूँ?
समय विशेषज्ञ हूं तो समय समय पर वैसे हस्तियों से मुलाकात होती है जो किसी न किसी क्षेत्र में लाखों करोड़ों लोगों के बीच अपना स्थान रखते हैं, लेकिन परेशान दिखाई पड़ते हैं।किसी की करोड़ों की सम्पदा को बहते देख रहा हूं, वह व्यक्ति भी देख रहा है लेकिन वह किंकर्तव्यविमूढ़ता की स्थिति में है। या कुछ कर भी रहा है तो उसका असर नहीं है।
विद्वान पाठकों से अनुरोध है कि वे इस पोस्ट को अपने लग्न के सापेक्ष गंभीरता पूर्वक पढ़ें और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य लिखें ताकि फलित ज्योतिष के विरूद्ध कुछ भ्रांतियां रह गयी हों तो वे दूर हो सके।
लगभग एक महीने से शुक्र ग्रह मंदगामी होकर कर्क राशि में था और वह शनि से षडाष्टक योग की स्थिति में है। परिणामस्वरूप शुक्र जिन भावों का स्वामी है और जिस भाव में स्थित है, उनसे सम्बन्धित बातों को लेकर अधिकांश लोग अनिश्चितता की स्थिति में हैं और शुक्र के वक्रगामी होने से जुलाई के शेष भाग अगस्त और सितंबर के पूर्वार्द्ध तक अनिश्चितता की वजह से परेशानी बढ़ी रहेगी। नीचे विभिन्न लग्नों के लोगों के परेशानियों से सम्बन्धित संदर्भों की चर्चा कर रहा हूं ताकि आम लोग उपरोक्त अवधि में ग्रहों के
प्रभाव को महसूस कर सकें -
मेष लग्न - आर्थिक-पारिवारिक, गार्हस्थ्य जीवन की कठिन और प्रतिकूल परिस्थितियों की वजह से स्थायित्व के साथ सुख शांति में कमी का एहसास।
वृष लग्न - शरीर, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास में कमी, समस्याओं को हल कर पाने की अनिश्चितता से शक्तिहीनता की अनुभूति।
मिथुन लग्न - खर्च शक्ति, बाहरी सम्बन्ध शक्ति, संतान पक्ष, निर्णय शक्ति की कमजोरी होने से आर्थिक पारिवारिक सुख में कमी बोध।
कर्क लग्न - सम्पत्ति, स्थायित्व, सुख शांति से सम्बन्धित लाभ की अनिश्चितता और शरीर, व्यक्तित्व, पहचान के धूमिल होने की आशंका की अनुभूति।
सिंह लग्न - बन्धु-बान्धव, सहयोगी, समाज, राज्य, प्रतिष्ठा प्राप्ति में बाधाएं और अनिश्चितता, खर्च शक्ति और बाह्य सम्बन्ध शक्ति में कमजोरी का बोध।
कन्या लग्न - आर्थिक, पारिवारिक कमजोरी, भाग्य, संयोग का सही ढंग से काम नहीं कर पाना तथा लक्ष्य की दिशा में अग्रसर होने में बाधा की अनुभूति।
तुला लग्न - शरीर, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, दैनिक रूटीन में कठिनाई या उसका समुचित ढंग से काम नहीं कर पाना, समाज, पद प्रतिष्ठा में कुछ कठिनाई का बोध।
वृश्चिक लग्न - खर्च शक्ति, बाह्य सम्बन्ध शक्ति, गार्हस्थ्य जीवन संचालन में भाग्य, संयोग का समुचित ढंग से काम नहीं कर पाने की अनुभूति परेशानी का कारण है।
धनु लग्न - लाभ या लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिन पेचीदगियों का समाधान प्राप्त करना है उसका हल नहीं मिलने से जीवनी शक्ति या जीवन का अभाव।
मकर लग्न - सहयोगी, पुरूषार्थ क्षमता, समाज, राज्य, प्रतिष्ठा प्राप्ति में कठिनाई का दुष्प्रभाव गार्हस्थ्य जीवन में भी पडता हुआ लगेगा।
कुम्भ लग्न - भाग्य, संयोग के कमजोरी की तरफ बढ़ने से सम्पत्ति, स्थायित्व, सुख, शांति और उलझनों के बढ़ने का एहसास।
मीन लग्न - सहयोगी, पुरूषार्थ क्षमता, जीवनशैली कमजोरी की तरफ बढ़ने से संतान और निर्णय क्षमता में भी कमी की अनुभूति सितम्बर तक हो सकती है।
उपर्युक्त सभी लग्नों के फलाफल का कारण शुक्र ग्रह की मंद और वक्रगामिता के अतिरिक्त नेपथ्य से उस कठिनाई को बढ़ाने में शनि की भूमिका भी है। पोस्ट बड़ा हो जाता, अतः शनि से सम्बन्धित संदर्भों का उल्लेख उचित नहीं समझा।
गत्यात्मक ज्योतिष द्वारा लम्बे अनुसंधान के बाद नई खोज पर आधारित अब हमारा एप्प भी प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति प्लेस्टोर में जाकर Gatyatmak Jyotish सर्च कर उसे इंस्टॉल करके अपने जन्म विवरण के साथ साइन अप करके अपना दैनिक और वार्षिक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आपको दैनिक और वार्षिक पूर्वानुमान की मुफ्त सेवाएं कुछ हद तक प्राप्त होंगी।
आपको यह भी जानकारी देना चाहूंगा कि गत्यात्मक ज्योतिष ग्रहों के गतिज एवं स्थैतिज ऊर्जा संयुक्त ज्योतिष की एकमात्र वैज्ञानिक शाखा है जो किसी व्यक्ति के संपूर्ण जीवन को ग्राफ के द्वारा दर्शाने मे सक्षम है, हजारों लोगों के जन्म विवरण पर इसे सफलतापूर्वक आजमाया जा चुका है।
नई खोज पर आधारित गत्यात्मक ज्योतिष से जीवन के उतार/चढ़ाव और अनुकूल/प्रतिकूल परिस्थितियों का गत्यात्मक ग्राफ प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति गत्यात्मक ज्योतिष के विशेषज्ञ से नीचे दिये गए फोन पर सम्पर्क कर अपना गत्यात्मक ग्राफ बनवा सकते हैं।
अमर ज्योति 9810624575 (नई दिल्ली)
शालिनी खन्ना 9470385527 (साउथ दिल्ली)
अशेष कुमार 9871546121 (नोएडा)
संगीता पुरी 8292466723 (बोकारो थर्मल)
विद्या सागर महथा
गत्यात्मक ज्योतिष के जनक
#ज्योतिष #भारतीयज्योतिष #मौसम #मौसमपूर्वानुमान #किसान #भारतीयकिसान #मॉनसून