Invisible Secrets of astrology - nhmcdelhi.com

Invisible  Secrets of astrology - nhmcdelhi.com welcome to mystic science centre ..

 #एस्ट्रोलॉजी  #ज्योतिष #वास्तुशास्त्र  #न्यूमेरोलॉजी  #टैरोकार्ड्स #पामिस्ट्री  #ओकल्टसाइंस  #कुंडली #राशिफल  #ग्रहशांत...
26/06/2025

#एस्ट्रोलॉजी #ज्योतिष
#वास्तुशास्त्र #न्यूमेरोलॉजी #टैरोकार्ड्स
#पामिस्ट्री #ओकल्टसाइंस #कुंडली
#राशिफल #ग्रहशांति #मंत्र
#यंत्र #तंत्र #आध्यात्म
#ध्यान #मेडिटेशन #चक्र #ऊर्जा #आभा #हीलिंग
#क्रिस्टल
#जेमस्टो #फेंगशुई #रेकी #कर्मा
#अजयकुमारवैद्य
#एस्ट्रोलॉजरअजयकुमारवैद्य
#वैदिकज्योतिष
#कुंडलीविश्लेषण
#ग्रहशांतिउपाय
#ज्योतिषपरामर्श
#भाग्यफल
#शुभमुहूर्त
#वैद्यजीकाआशीर्वाद

नवरात्रि 2024 पूजा मुहूर्तकलश स्थापना मुहूर्त 2024 अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 2 अक्टूबर की रात 12:18 मिनट...
03/10/2024

नवरात्रि 2024 पूजा मुहूर्त

कलश स्थापना मुहूर्त 2024

अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 2 अक्टूबर की रात 12:18 मिनट से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 3 अक्टूबर को देर रात 2:58 पर होगा। उदया तिथि अनुसार गुरुवार 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। कलश स्थापना का मुहूर्त कन्या लग्न में सुबह 6 बजे से लेकर सुबह 7:05 तक है। वहीं, अभिजीत में मुहूर्त सुबह 11:31 से लेकर दोपहर 12:19 तक है।

पंचांग के अनुसार इस बार चतुर्थी तिथि की वृद्धि होने से यह तिथि दो दिन 6 और 7 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं नवमी तिथि का क्षय होने पर महाअष्टमी और महानवमी का व्रत 11 अक्टूबर को रखा जाएगा।

किस दिन किसकी पूजा
3 अक्टूबर को प्रतिपदा पर माता शैलपुत्री
4 अक्टूबर को द्वितीया पर ब्रह्मचारिणी
5 अक्टूबर को तृतीया पर चंद्रघंटा का पूजन
6 व 7 अक्टूबर को चतुर्थी पर माता कुष्मांडा का पूजन
8 अक्टूबर को पंचमी तिथि पर स्कंदमाता का पूजन
9 अक्टूबर को षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी का पूजन
10 अक्टूबर को सप्तमी तिथि पर माता कालरात्रि का पूजन
11 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी दोनों पर माता महागौरी व सिद्धिदात्री का पूजन किया जाएगा

9 देवियों के बारे में जानें

1.शैलपुत्रीः पर्वतराज हिमालय की पुत्री, देवी शैलपुत्री नवरात्रि के पहले दिन पूजी जाती हैं। इनको सफेद रंग बहुत प्रिय है और मां शांति और पवित्रता का प्रतीक हैं।

2.ब्रह्मचारिणीः देवी ब्रह्मचारिणी तपस्या और साधना की देवी हैं। इस दिन पीले रंग का महत्व है, देवी सुख और समृद्धि देने वाली हैं।
3.चंद्रघंटाः देवी चंद्रघंटा शांति और साहस की देवी मानी जाती हैं। तीसरे दिन के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है।

4. कुष्मांडा: देवी कुष्मांडा ब्रह्मांड को रचने वाली देवी मानी गईं हैं। इस दिन का रंग नारंगी है, जो ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक होता है।

5.स्कंदमाताः देवी भगवान कार्तिकेय की माता, शांति और भक्ति की देवी मानी जाती हैं। यह दिन सफेद रंग को समर्पित है।
6.कात्यायनीः देवी कात्यायनी शक्ति और साहस की प्रतीक हैं। छठे दिन के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है।

7.कालरात्रिः देवी कालरात्रि बुराई का नाश करने वाली देवी मानी जाती हैं। इस दिन का रंग नीला है, जो शत्रुओं का नाश करने का प्रतीक है।

8 .महागौरीः देवी महागौरी पवित्रता और शांति की देवी हैं। इस दिन का रंग गुलाबी है, जो प्रेम और भक्ति का प्रतीक है।
सिद्धिदात्रीः देवी सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली देवी मानी जाती हैं। नवमी के दिन बैंगनी रंग को शुभ माना जाता है।

पूजा की विधि

नवरात्रि की शुरुआत में घर या मंदिर में कलश स्थापना करें।
मां दुर्गा का आह्वान करें और उनको धूप, दीप, अक्षत, पुष्प और प्रसाद अर्पित करें।
नारियल, शृंगार और चुनरी मां को अत्यंत प्रिय है, उन्हें अर्पित करें।
दुर्गा सप्तशती, देवी महात्म्य, और गायत्री चालीसा का पाठ करें।
अगर मंत्र जाप का कोई संकल्प लिया है तो रोजाना संकल्पित जाप करें।
दुर्गा-आरती करें और अंत में फलाहार प्रसाद वितरित करें।
अपनी सामर्थ्य के अनुसार नवरात्रि में उपवास रख सकते हैं।

10/11/2023
10/11/2023

धनतेरस पर्व एवं भगवान धनवंतरि जयंती

हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इसी तिथि पर भगवान धनवंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। साथ ही त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता धनवंतरि जी की जयंती भी मनाई जाती है।
इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है। धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है।
धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल प्रदान करती हैं। ऐसे में प्रस्तुत है इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, महत्व और इस दिन की खरीदारी,
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त,
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अच्छा माना जाता है। पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन यानी 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है।
धनतेरस लक्ष्मी पूजा मुहूर्त-
धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, 2023 शुक्रवार को शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस पर खरीदारी का महत्व,
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में बर्तन और सोने-चांदी के अलावा वाहन, जमीन-जायदाद के सौदे, लग्जरी चीजें और घर में काम आने वाले अन्य दूसरी चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है।
*धनतेरस पर खरीदने योग्य वस्तुएं*
धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है।
इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।
वहीं यदि धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया जरूर घर ले आएं। मान्यता है इससे धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके अलावा आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
धनतेरस पर नहीं खरीदने योग्य वस्तुयें,
इस दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु घर लाते हैं, तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है।
धनतेरस पर एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं न खरीदें। मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम से बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की चीज लेकर आएंगे तो इससे धन के स्थायित्व और बरकत में कमी आ सकती है, इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं भी न खरीदें।
धनतेरस के शुभ अवसर पर शीशे या कांच की बनी चीजें भी बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए।
ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी या बोन चाइना की कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए।
धनतेरस पर पूजा उपाय-
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा करें।
धनतेरस के दिन घर और बाहर 13 दीपक जलाने से बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
दान करना पुण्य कर्म है। माना जाता है कि, दान करने से पिछले जन्म के पाप धुल जाते है। धनतेरस के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन यदि आप सूर्यास्त से पहले दान करते हैं तो आपको धन की कमी नहीं होगी। हालांकि इस दिन सफेद कपड़ा, चावल, चीनी आदि का दान नहीं करना है।
धनतेरस पर पशुओं की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
*धनतेरस कथा*
पौराणिक कथा के अनुसार जब अमृत प्राप्ति के लिए देवताओं और दानवों के द्वारा समुद्र मंथन किया गया था, तो एक-एक करके उससे क्रमशः 14 चौदह रत्नों की प्राप्ति हुई। समुद्र मंथन के बाद सबसे अंत में अमृत की प्राप्ति हुई थी। कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि समुद्र से अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। जिस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए वह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी, इसलिए धनतेरस या धनत्रयोदशी के दिन धन्वंतरि देव के पूजन का विधान है
🙏🙏🙏
धन्यवाद
अजय कुमार वैध
तंत्र , मंत्र , ज्योतिष , रेकी , टैरो ,विशेषघ
9210629889

दीपावली  की रात  पूजा पाठ और तंत्र मंत्र के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है ...आप संपर्क कर सकते है हमसे किसी भी तरह के काम...
09/11/2023

दीपावली की रात पूजा पाठ और तंत्र मंत्र के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है ...
आप संपर्क कर सकते है हमसे किसी भी तरह के काम के लिए जो हो सकता है आपके घर काम या स्वास्थ्य प्यार प्रेम या भूत प्रेत अकारण भय या कोई जादू टोना या कोई नकारात्मकता जिसकी वजह से आप परेशान रहते हो
तो आप तुरंत अपनी घर परिवार की सकारत्मकता के लिए कोई भी कार्य हमसे करा सकते है
१ . सात्विक बलि पूजा ....7500/_
२. तंत्र पूजा ....11000/_
३. कीलन .....31000/_
४. मारण .......51000/_
५. उच्चाटन .....51000/_
६. काम खोलना बंद करना ... 31000/_
७. दिमाग़ बदलना ..31000/_
८. प्यार प्रेम गृह कलेश . 31000/_ से 51000
९. नकारत्मकता (भूत प्रेत )का भय या मेहसूस होना...31000/_
10. जो लोग इन पद्धतियों से डरते हैं वो रेकी ...य़ा कोई ओर हीलींग ..के द्वारा भी ये काम करा सकते हैं .
कॉल ...9210629889
11. वशीकरण
सभी कार्यों की हमारे द्वारा गारंटी दी जाएगी ....
डॉ. अजय कुमार वैध
9210629889
Owner Director of
NHMC
Natural Healing and Meditation centre

Almighty has created the Universe with various elements like Air, Water, Fire and the Human being is encircled in different lustrous activities such as Mutual Interactions, Business--leading towards prosperity right from the limits of home to the extent of palatial villa. Due tocontinuous Industrial...

Address

L-1/1 DDA MARKET MANGOL PURI
Delhi
NEWDELH

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Invisible Secrets of astrology - nhmcdelhi.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Invisible Secrets of astrology - nhmcdelhi.com:

Share