01/04/2025
प्रिय ट्रस्टीगण एवं समर्पित साथियों,
हमें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारी टीम विजयी हुई और अब माननीय अध्यक्ष श्रीमती Meena Gupta जी के नेतृत्व में ट्रस्ट का कार्य आगे बढ़ेगा। हम Sushil Kumar Gupta जी का विशेष और हार्दिक धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारी टीम पर विश्वास जताया। हम उनके इस विश्वास को बनाए रखेंगे और पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
यह किसी व्यक्ति की हार या जीत नहीं, बल्कि एक सोच की हार है। जो जीते, वे भी अपने हैं, और जो हारे, वे भी अपने ही हैं। हमारा उद्देश्य ट्रस्ट को राजनीति से दूर रखना और किए गए वादों को पूर्ण करना है।
आप सभी के प्यार, विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद! 🙏💐