20/01/2026
सुरों को जिसने इबादत बना लिया,
वो मंच का मोहताज नहीं होता।
जिसके अंदर आग हो जीत की,
उसका सफ़र कभी अधूरा नहीं होता।
भीड़ में भी जो अलग सुनाई दे,
वही असली कलाकार कहलाता है।
वक़्त देर कर सकता है पहचान में,
पर हुनर कभी हार नहीं मानता है।
आगे का सफ़र और भी बड़ा है,
मंच बदलेंगे, शहर बदलेंगे,
पर मेरे सुरों की सच्चाई
हमेशा आपके दिलों में जगह बनाएगी,
ऐसी उम्मीद है मेरी।
मैं गाता रहूंगा, रुकूंगा नहीं,
आगे बढ़ने का प्रयास करता रहूंगा,
क्योंकि सितारे मंच से नहीं,
मेहनत से जन्म लेते हैं। 🌟🎤
। शुभेच्छाओं सहित।🙏