29/08/2025
---
धार्मिक यात्रा हेतु अयोध्या–काशी जा रहे धमतरी एसोसिएशन का रेड क्रॉस द्वारा सम्मान व विदाई एवम नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया
धमतरी। 🙏
धमतरी एसोसिएशन के श्रद्धालु साथियों का पावन अयोध्या–काशी धार्मिक यात्रा के अवसर पर रेड क्रॉस समिति धमतरी की ओर से भव्य सम्मान व विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के चेयरमैन प्राप्ति वासनी जी ने सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं तथा भगवान श्रीराम और बाबा विश्वनाथ से सभी की कुशलता व उन्नति की प्रार्थना की।
महापौर रामू रोहरा जी ने हरी झंडी दिखाकर धार्मिक यात्रा को अग्रसर किया एवम शुभकामनाए प्रेषित की ।
विदाई अवसर पर यात्रियों को स्मृति चिन्ह एवं आशीर्वचन प्रदान किए गए। रेड क्रॉस परिवार ने इसे समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से जुड़ने का अद्वितीय अवसर बताया।
इस अवसर पर रेड क्रॉस प्रबंध समिति सदस्य प्रदीप साहू, जिला संगठक आकाश गिरी गोस्वामी एवम प्रबंध समिति सदस्य होमेश्वर चंद्राकर ने भी शुभकामनाए प्रेषित की ।
धमतरी एसोसिएशन के सदस्यों सतराम वाशानी (सचिव) मनीष चंद्राकर (संरक्षक) ,नीरज किरण (कोषाध्यक्ष),
अशोक डूमबानी ,विजय ददलानी
विकास रामरख्यानी ,प्रदीप जैन
बसंत हिसवानी, दिनेश पंजवानी
,गोपी साहू ,नीरज साहू लक्ष्मण ललवानी
,भावेश बाजपेयी ,राजेश साहू ,घनश्याम साहू,महेश चावला,महेश साहू ,सोहनलाल साहू ,साहिल नोटवानी ,मुन्ना लाल साहू
,नवीन गंगबर ,पूर्णानंद साहू ,यदीप
राहुल गुप्ता, ने इस सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए रेड क्रॉस और चेयरमैन प्राप्ति वासनी जी के प्रति आभार प्रकट किया। पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।