06/02/2026
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान करेगा बर्बाद
T20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच न होने से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के लिए आर्थिक तबाही का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है, जिससे क्रिकेट की दुनिया में बड़ा संकट पैदा हो गया है। अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं हुआ तो पूरी क्रिकेट दुनिया को आर्थिक नुकसान होगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का हिस्सा भी कम हो जाएगा। इंडिया-पाकिस्तान मैच क्रिकेट का सबसे बड़ा इनकम का जरिया है, जो टीवी राइट्स, स्पॉन्सरशिप और प्रसारण से करोड़ों कमाता है। अनुमान है कि यह मैच ICC को 500 मिलियन डॉलर तक का राजस्व दे सकता है। इस मैच के रद्द होने से ICC का सेंट्रल रेवेन्यू पूल सिकुड़ जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इसी पूल से अपना बड़ा हिस्सा प्राप्त करता है, जो प्लेयर्स की सैलरी, इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास कार्यक्रमों के लिए जरूरी है। छोटे बोर्ड जैसे केन्या-यूगांडा को मामूली नुकसान सहन हो सकता है, लेकिन BCB जैसे मध्यम स्तर के बोर्ड के लिए यह घातक साबित होगा। पाकिस्तान की राजनीतिक वजह से यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बर्बाद करने वाला है, क्योंकि उनका राजस्व ICC पर निर्भर है।