Literary Society, BIT Sindri

Literary Society, BIT Sindri It is one of the esteemed clubs of BIT Sindri. This
club was established in 1984. Its motto is VOX
POPULI, meaning "voice of the people".

25/02/2026

कठिन परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, मनुष्य का आत्मविश्वास और साहस उसे हर अंधकार से बाहर निकाल सकता है। “नर हो, न निराश करो मन को” संघर्ष, धैर्य और सकारात्मक सोच की शक्ति को दर्शाती है। जब प्रयासों के बाद भी राह कठिन लगे, तब यही शब्द मन को संभालते हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

लीटरेरी सोसाइटी के सदस्यों द्वारा “प्रयाग” श्रृंखला की इस प्रस्तुति में मैथिलीशरण गुप्त जी की प्रेरणादायी कविता “नर हो, न निराश करो मन को” का सस्वर पाठ प्रस्तुत किया गया है। हमें आशा है कि यह आपके मन को प्रफुल्लित कर जीवन में सकारात्मक सोच और कर्मशीलता की नई ऊर्जा का संचार करे।
https://youtu.be/frQDfZpDMI8?si=LPnY-_8fTJ25B-Yl

Language shapes how we think, feel and see the world. That is why debates about which language should be promoted or tau...
21/02/2026

Language shapes how we think, feel and see the world. That is why debates about which language should be promoted or taught are never purely academic; they touch something deeply personal. For many communities, protecting their mother tongue is about preserving dignity, cultural pride and ensuring fair access to education and employment.

The ongoing debate around the “Indian Language War” highlights this delicate balance between cultural preservation and political influence. For some, promoting a particular language is about national unity and administrative convenience. For others, it raises concerns about marginalization and loss of regional identity.

Join us in the discussion and be part of a conversation where every voice matters.

Read more:-
https://medium.com//the-indian-language-war-4d244b19efb7
Follow us:-
https://medium.com/

करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वाश्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम् ।विहितमविहितं वा सर्वमेतत् क्षमस्वजय जय करुणाब्धे श्री महादेव...
15/02/2026

करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा
श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम् ।
विहितमविहितं वा सर्वमेतत् क्षमस्व
जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो ॥

जटाओं में बहती गंगा उनकी करुणा का प्रतीक है, मस्तक पर शोभित चंद्र उनकी शीतलता को दर्शाता है, और नीलकंठ रूप उनकी उदारता तथा कृपालुता का संकेत देता है। जिनके डमरू की ध्वनि से सृष्टि की लय गूंजती है। महाशिवरात्रि उसी शिवत्व को अपने भीतर जागृत करने का पावन पर्व है।

यह रात्रि हमें स्मरण कराती है कि प्रत्येक अंत में एक आरंभ निहित है, और प्रत्येक मन में एक कैलाश - जहाँ जागृति की प्रतीक्षा में शिवत्व विराजमान है। यह हमें सिखाता है कि भीतर की एक लौ सबसे गहरे अंधकार को भी हराने की शक्ति रखती है। जब विचार पवित्र और मन शांत होता है, तब जीवन में सच्ची शक्ति और प्रकाश का अनुभव होता है।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की कृपा आप और आपके परिवार पर सदा बनी रहे।
लिटरेरी सोसाइटी परिवार की ओर से आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।

॥ हर हर महादेव ॥

Black Day brings the nation to a standstill, asking us to remember the cost of our safety and freedom. The men we honor ...
14/02/2026

Black Day brings the nation to a standstill, asking us to remember the cost of our safety and freedom. The men we honor were not figures to be counted, but devoted guardians of the country who embraced duty with courage and never placed themselves above the motherland. Their valor continues to inspire unity and awaken in us a collective sense of responsibility.

They live on not only in memory, but in the principles we uphold and in the nation they safeguarded.As we honour the fallen, we recognize that protecting the nation’s integrity and standing united against threats is not only the duty of those in uniform, but a responsibility shared by all.

From loss emerged responsibility, from sacrifice arose unity, and from tragedy came an unshakable determination to serve the nation. Through remembrance and reflection, the Literary Society pays solemn tribute to the fallen and honors their service.

War is often spoken of in the language of borders, ideology, and patriotism. But behind the smoke and speeches lies a qu...
07/02/2026

War is often spoken of in the language of borders, ideology, and patriotism. But behind the smoke and speeches lies a quieter truth that rarely makes headlines. For a few powerful nations, war has become less about survival and more about strategy, influence, and profit. It turns conflict into currency and destruction into demand.

From weapons manufacturing to reconstruction contracts, entire economies are built around prolonged instability. Fear becomes a market, alliances turn into transactions, and human lives are reduced to numbers on balance sheets. While nations bleed, corporations thrive, and power shifts hands without ever touching the battlefield. The cost is always paid by civilians, soldiers, and generations that inherit scars they never chose.

This blog explores war, but as a system that rewards chaos and sustains dominance. It questions who truly benefits when peace is postponed and why conflict keeps returning under new names and new excuses.

If these thoughts resonate, read the full piece on Medium and join the conversation where every question deserves honest attention.

Read more:- https://medium.com//war-10a73e787dc7
Follow us:-
https://medium.com/

26/01/2026

स्वतंत्रता ने हमें खुला आसमान दिया, लेकिन गणतंत्र वह आधार है जिसने हमें उस आसमान में उड़ने की दिशा और मर्यादा दी। यह वह दिन है जब हमने स्वयं को अपना विधान सौंपा और यह संकल्प लिया कि अब इस देश की नियति का फैसला किसी सिंहासन से नहीं, बल्कि जन-गण-मन की इच्छा से होगा।

हमारे संविधान की हर धारा उन महान मनीषियों के सपनों का प्रतिबिंब है, जिन्होंने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी जहाँ न्याय, समानता और बंधुत्व की धारा अविरल बहे।
स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों का सपना थी, और गणतंत्र उसे सहेजकर आगे बढ़ाने की हमारी जिम्मेदारी है।

आज, जब हम तिरंगे के नीचे गौरव से खड़े होते हैं, तो हमें यह याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि कर्तव्यों की पराकाष्ठा है। इसकी सार्थकता तभी है जब हम राष्ट्र के नियमों का सम्मान करें, अपनी विविधता पर गर्व करें और हर नागरिक के स्वाभिमान की रक्षा करें।

आइए, इस पावन अवसर पर हम अपनी लोकतांत्रिक जड़ों को और गहरा करने का संकल्प लें। लिटरेरी सोसाइटी परिवार की ओर से आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्।पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वरी ॥मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं सुरेश्वरी।यत्पूज...
26/01/2026

आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्।
पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वरी ॥
मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं सुरेश्वरी।
यत्पूजितं मया देवि, परिपूर्ण तदस्तु मे॥

पूजा एक अनुभूति है, जहाँ शब्द शांत हो जाते हैं और विचार बोलने लगते हैं। वातावरण में फैली सुगंध, दीपों की स्थिर ज्योति और मन के भीतर उतरती शांति, सब मिलकर ऐसा भाव रचते हैं जहाँ मन सहज ही ज्ञान की ओर झुक जाता है।

माँ शारदा के समक्ष झुके हुए मस्तक, आँखों में जिज्ञासा और मन में सीखने की विनम्रता—सब कुछ मिलकर यह स्मरण कराते हैं कि ज्ञान आग्रह से नहीं, समर्पण से प्राप्त होता है।

वसंत पंचमी के पावन अवसर पर लिटरेरी सोसाइटी परिवार द्वारा इन्हीं मूल्यों का ध्यान रखकर माँ का आवाहन किया गया। उस दिवस की कुछ झलकियाँ आपके सामने प्रस्तुत हैं। माँ सरस्वती की कृपा सब पर बनी रहे।

Some conversations are just beginning, while others are waiting to take shape. With that thought, we are introducing a b...
24/01/2026

Some conversations are just beginning, while others are waiting to take shape. With that thought, we are introducing a blog space that will grow alongside our regular discussions on recent events shaping the world around us.

The VOICE OF THE PEOPLE will emerge through conversations we share. Ideas will be questioned, viewpoints examined, and perspectives allowed to evolve. We are not searching for final answers. Instead, we are creating space for reflection and honest exchange. Each discussion will leave behind insights, questions, and moments of understanding that deserve to be written down.

This blog series will capture those moments as they unfold. You will find fresh thoughts and reflections shaped by collective dialogue rather than fixed conclusions. It is less about reporting events and more about understanding them through shared voices.

As we begin this journey, we invite you to read, reflect, and revisit this page frequently. The discussions will continue, and so will the stories that rise from them. Follow and check us out on Medium as these conversations grow into voices worth hearing.
Read more:-
https://medium.com//right-to-disconnect-2c9e0cccda0a
Follow us:-
https://medium.com/

शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनींवीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्।हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं...
23/01/2026

शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्।
हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्॥

ज्ञान कभी शोर नहीं करता; ज्ञान तो चुपचाप मन के भीतर उतरता है, जैसे सुबह की रोशनी बिना घोषणा के अंधेरे को पीछे छोड़ देती है। माँ शारदा उसी मौन शक्ति का प्रतीक हैं—जो प्रश्नों को जन्म देती है, जो विचारों को गहराई और दृष्टि को विस्तार देती है, और मनुष्य को भीतर से समृद्ध करती है। उनके आशीर्वाद से शब्द केवल अक्षर नहीं रहते; वे विचार बनते हैं, और विचार आगे चलकर दिशा तय करते हैं।

माँ सरस्वती की कृपा उन तक पहुँचती है जो अपने प्रयास पर विश्वास रखते हैं, जो असफलताओं से सीखते हैं और रुक जाने से बेहतर आगे बढ़ना चुनते हैं। जिनके लिए ज्ञान सिर्फ उत्तर नहीं, बल्कि एक निरंतर खोज की प्रक्रिया है। ऐसे ही मन में विवेक जन्म लेता है और सृजन की धारा बहती है।

इसी भाव के साथ लिटरेरी सोसाइटी की ओर से आप सभी को वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह समय हमारे भीतर के आलस्य को त्यागकर विचार, अनुशासन और आत्मविश्वास को अपनाने का है। माँ शारदा की कृपा से हमारी चेतना और अधिक प्रखर, संवेदनशील और सृजनशील बने।

ऋतु के बदलते ही छतों पर उत्साह की रौनक लौट आती है और उत्सव की हल्की-सी ठंडी हवा मन को आनंद से भर देती है। नीले आकाश में ...
14/01/2026

ऋतु के बदलते ही छतों पर उत्साह की रौनक लौट आती है और उत्सव की हल्की-सी ठंडी हवा मन को आनंद से भर देती है। नीले आकाश में रंग-बिरंगी पतंगें सपनों की तरह लहराती हैं, जबकि तिल-गुड़ जैसी पारंपरिक मिठाइयाँ रिश्तों में मिठास घोल देती हैं। सूर्य की नई आभा और प्रकृति के नव-विहार का महोत्सव है मकर संक्रांति।

यह वह समय होता है जो हमें बचपन की खुशियों, बेफ़िक्र पलों, हँसी और परिवार व मित्रों के साथ बिताए गए अमूल्य आनंद से फिर से जोड़ देता है। जैसे सूर्य अपनी दिशा बदलकर पृथ्वी को ऊष्मा प्रदान करता है, उसी प्रकार हमें भी सकारात्मक बदलावों को अपनाकर जीवन में नई उमंग का संचार करना चाहिए। यह उत्सव उन सुनहरे अवसरों को अंकित करता है जो अतीत को पीछे छोड़कर अनंत संभावनाओं के नए आकाश में नई ऊँचाइयों को टटोलने से मिलते हैं।

लिटरेरी सोसाइटी की ओर से आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है कि उत्तरायण सूर्य की रश्मियाँ आपकी कल्पनाशक्ति को प्रज्वलित करे और हमारे सामूहिक प्रयासों को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करे।

The new year arrives like the turning of a familiar page, carrying echoes of what has passed and the quiet promise of wh...
01/01/2026

The new year arrives like the turning of a familiar page, carrying echoes of what has passed and the quiet promise of what lies ahead. It stands at the meeting point of reflection and hope, reminding us that time does not erase stories; it carries them forward. Each year leaves behind footprints of effort, mistakes, courage and growth, shaping who we become when we step into the next chapter.

As we look back at 2025, we see how change often begins at the smallest level. One choice, one voice, one act of courage can ripple outward and create impact far beyond what is visible. Progress is not always loud or celebrated. Sometimes it grows silently through persistence, empathy and the willingness to act even when no one is watching. We are celebrating those quiet efforts that slowly reshape society and move it forward.

Carrying these reflections forward, we step into the year ahead with renewed hope and purpose. May the year ahead bring thoughtful conversations and meaningful expression. The Literary Society wishes everyone a happy New Year.

The angel answered, "The Holy Spirit will come on you, and the power of the Most High will overshadow you. So the holy o...
24/12/2025

The angel answered, "The Holy Spirit will come on you, and the power of the Most High will overshadow you. So the holy one to be born will be called the Son of God.” - Luke 1:35

When the world is burdened by greed, pride and restless desires, hope finds a gentle way to emerge. In a quiet corner of the world, far removed from power and glory, Jesus was born as a promise that light never abandons humanity. This birth carried the eternal truth: love does not require force to lead and compassion can soften even the hardest of hearts. From the humblest beginnings came the assurance that peace can flourish even in the darkest of times.

In a world racing towards success amidst noise and division, these teachings remind us to slow down and choose kindness over conflict. To show empathy instead of judgment and to stand for compassion during times of indifference. Christmas serves as a reminder that humanity continues to heal through love and even the smallest acts of goodness possess the power to change lives.

The Literary Society wishes everyone a very happy Christmas. May your days be filled with peace, your homes with warmth and your hearts with a kindness that remains long after the season has passed.

Address

BIT SINDRI, DHANBAD
Dhanbad
828123

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Literary Society, BIT Sindri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Literary Society, BIT Sindri:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram