05/04/2026
आज OPD में फिर एक ऐसा केस आया जिसने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया…
एक मरीज आए। उनके मुँह के अंदर सफेद रंग का एक पैच बना हुआ था।
लेकिन हैरानी की बात यह थी कि मरीज उसे बिल्कुल गंभीरता से नहीं ले रहे थे।
उन्होंने कहा —
“शायद पेट की गड़बड़ी से हो गया होगा…”
“कल कुछ गरम खा लिया था…”
“दो-चार दिन में अपने आप ठीक हो जाएगा…”
“कोई विटामिन की गोली खा लेंगे तो ठीक हो जाएगा…”
सच कहूँ तो अपनी रोज़ की प्रैक्टिस में मैं अक्सर यह देखता हूँ कि लोग मुँह में होने वाले बदलावों को गंभीरता से लेते ही नहीं हैं।
जब तक दर्द नहीं होता, तब तक अधिकतर लोग डॉक्टर के पास जाने की जरूरत ही नहीं समझते।
लोगों को लगता है — दर्द नहीं है, तो कोई समस्या नहीं है।
लेकिन सच्चाई यह है कि मुँह की अधिकतर बीमारियाँ शुरुआत में बिना दर्द के भी हो सकती हैं।
मैं यह बिल्कुल नहीं कह रहा कि मुँह में दिखने वाली हर चीज़ कोई गंभीर बीमारी ही होती है।
ऐसा बिल्कुल भी नहीं है लेकिन यह जरूर सच है कि
वह सामान्य है या गंभीर,अपने आप ठीक हो जाएगी या इलाज की जरूरत है…
यह अंदाजा लगाकर नहीं, बल्कि सही जांच के बाद ही पता चलता है।
इसलिए कभी भी तुकबंदी या अंदाजे से इलाज मत कीजिए।
अगर मुँह में कोई घाव, सफेद या लाल पैच, सूजन या कोई बदलाव दिखे और वह कुछ दिनों में ठीक न हो,
तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाइए।
सतर्क रहें, संयमित रहें, स्वस्थ रहें, मस्त रहें और मुस्कुराते रहें। 😊