23/03/2026
*संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में दिनांक 22/03/2026 को आयुष मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शतरूपा शीतला मंदिर दुर्ग में किया गया।
शिविर मे डॉ.भावनापाल( सेलूद), डॉ.जितेंद्र कामडे (खोपोली),डॉ. संतोषी यादव(OA and MSD), संगीता कोठारी, शिवानी साहू द्वारा मरीजों की जांच व औषधि वितरण किया गया।शिविर में 87 लाभार्थी हुए।इस कार्य में मंदिर अध्यक्ष का भी सहयोग रहा।मरीज ने चिकित्सकों द्वारा दिए गए परामर्श से संतोष व्यक्त किया और यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।