Rotary Blood Bank, Faridabad

Rotary Blood Bank, Faridabad A state of art Blood Bank with ultra moden facilities jointly set up by Rotary Blood Bank Charitable Trust (Regd.) & all the Rotary Clubs of Faridabad

22/07/2021

अपील

रोटरी ब्लड बैंक, सैक्टर 9, फरीदाबाद शहर के सभी नए प्रधान ट्रस्टियों से तथा रोटरी ब्लड बैंक के ट्रस्टियों से अपील करता है की आप सभी रक्तदान शिविर लगाने के लिए हर-मुमकिन कोशिशें करें।

ध्यान रखिए की हमारे थैलेसीमिया सेंटर में प्रति दिन 18 यूनिट रक्त की जरूरत रहती है इसके अलावा दुर्घटना, गर्भावस्था आदि मामलों के लिए भी जरूरतमंद ब्लड बैंक में आते हैं। कैसा भी समय चल रहा हो रक्त की आवश्यकता हमेशा रहती है, इसे रोका नहीं जा सकता। यदि रक्त के अभाव में किसी की जान चली जाए तो भारतीयों के लिए यह बड़े शर्म की बात है क्योंकि ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है और फिर भी यहां रक्त की आपूर्ति कभी पर्याप्त नहीं हो पाती। इस से साबित होता है की हमारे देशवासियों में रक्तदान के बारे में जानकारी और इच्छाशक्ति का कितने बड़े पैमाने पर अभाव है।

रोटरी दुनिया का एक बेहद प्रभावी संगठन है और अगर हम रोटरी में सेवा के लिए आए हैं तो हम सुस्त नहीं पड़े रह सकते चाहे कोरोनाकाल हो या कोई भी अन्य काल। रक्तदान के बारे में जागरुकता फैलाना, रक्तदान शिविर लगवाना और लोगों को प्रेरित कर के जरूरतमंदों के लिए रक्त की आपूर्ति बढ़वाना रोटरी के प्रमुख कार्यों में शामिल हैं।

हमारी आपसे अपील है की कृपया रक्तदान शिविर लगवाएं। फरीदाबाद शहर में रोटरी की इतनी विस्तृत व सक्रिय संरचना है की हमारा ब्लड बैंक कभी खाली होना ही नहीं चाहिए।

साथ ही कृपया फरीदाबाद में कार्यरत एनजीओ व अन्य सामाजिक संगठन भी आगे आएं और रक्तदान शिविरों का आयोजन करें।

-रोटरी ब्लड बैंक प्रबंधन समिति
सम्पर्क करें: 9810465054, 9811428040
ईमेलः info@rotarybloodbankfaridabad.org

रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट
क्लीनिक साइट नंबर 2, प्लॉट नंबर 2, हुडा मार्केट, सैक्टर 9, फरीदाबाद 121006
फोनः 9810465054, 0129-2265054, 0129-4045054

19/07/2021
https://www.repconews.co.in/2021/07/blog-post_40.html?m=1
17/07/2021

https://www.repconews.co.in/2021/07/blog-post_40.html?m=1

फरीदाबाद, 17 जुलाई (रैपको न्यूज़)। रोटरी ब्लड बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट में श्री नवदीप चावला व श्री दीपक प्रसाद को रोटरी .....

रोटरी ब्लड बैंक में हमारे स्टाफ टेक्निशियन जीतेश खंडूजा ने एक बच्चे को प्लेटलैट दान कर के एक अनुकरणीय उदाहरण स्थापित किय...
12/07/2021

रोटरी ब्लड बैंक में हमारे स्टाफ टेक्निशियन जीतेश खंडूजा ने एक बच्चे को प्लेटलैट दान कर के एक अनुकरणीय उदाहरण स्थापित किया है। वह न केवल अपने पेशेवराना काम को अच्छी तरह जानते-समझते हैं बल्कि इंसानियत के नाते किसी जरूरतमंद की जान बचाने की अहमियत को भी अच्छी तरह समझते हैं।

दोस्तो आपकी जानकारी के लिए यह सूचना जरूरी है की रोटरी ब्लड बैंक का हर एक कर्मचारी समय-समय पर खून और प्लेटलैट दान करता रहता है।

इस मौके पर रोटरी ब्लड बैंक की सीएमओ डॉ अंजू गुप्ता, सीटीओ पायल शर्मा, सीनियर सुपरवाइज़र धर्म ज्वाला, खुशबू, संजीव, सुरभि, राकेश, गौरव गांधी और रोटरी ब्लड बैंक के कार्यकारी उप प्रधान रोटेरियन दीपक प्रशाद मौजूद रहे।

रोटरी इंटरनैशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 के ज़ोन 13 के 2020-2021 के असिस्टेंट गर्वनर रोटेरियन संदीप गोयल जी अपने ज़ोन के 3 पूर्व प...
12/07/2021

रोटरी इंटरनैशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 के ज़ोन 13 के 2020-2021 के असिस्टेंट गर्वनर रोटेरियन संदीप गोयल जी अपने ज़ोन के 3 पूर्व प्रधानों के साथ रोटरी ब्लड बैंक आए और उन्होंने ब्लड बैंक और थैलेसीमिया सेंटर के नेक कार्य को सुचारु बनाए रखने के लिए योगदान दिया।

हमने देखा है की अपना कार्यकाल बीत जाने के बाद लोगों की सक्रियता अक्सर कम हो जाती है लेकिन हमारे ए.जी. रो. संदीप गोयल जी ने ब्लड बैंक में आकर और अपना मदद का हाथ बढ़ा कर मिसाल कायम की है। उनके साथ आए पूर्व प्रधानों रो. पंकज गर्ग, रो. पुनीता गुप्ता, रो. अजय चावला जी का धन्यवाद करते हैं।

इस मौके पर रोटरी ब्लड बैंक के प्रधान रो. महिन्दर मेहतानी जी और कार्यकारी उपप्रधान रो. दीपक प्रशाद ने अतिथियों का स्वागत किया और इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया।

स्कॉलर्स प्राइड स्कूल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविरशनिवार, 3 जुलाई 2021 को सैक्टर-16, फरीदाबाद स्थित स्कॉलर्स प्राइड स्कू...
05/07/2021

स्कॉलर्स प्राइड स्कूल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

शनिवार, 3 जुलाई 2021 को सैक्टर-16, फरीदाबाद स्थित स्कॉलर्स प्राइड स्कूल में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमें 88 यूनिट खून एकत्रित करने में कामयाबी हासिल हुई। इस शिविर से बी.के. हॉस्पिटल के ब्लड बैंक और रोटरी ब्लड बैंक दोनों ने ही रक्त संग्रह किया।

स्कूल प्रबंधन ने यह शिविर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद-ईस्ट और श्रद्धा रामलीला समिति के सहयोग से लगाया था। विधायक श्री नरेन्द्र गुप्ता जी इस आयोजन के मुख्य अतिथि बने। इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि रहे रोटेरियन एच.एल. भुटानी जी जो रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 के ब्लड डोनेशन चेयरमैन-हरियाणा हैं। इनके अलावा इस अवसर पर उस्थित थेः रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद-ईस्ट के प्रधान रो. दलीप वर्मा जी, रोटरी ब्लड बैंक के कोषाध्यक्ष रो. योगेश सचदेवा जी, रो. कुलबीर सचदेवा जी, रो. डॉ. आर.एस. वर्मा जी, रो. दिनेश सदाना जी, रो. सी.पी. कोहली जी, रो. दीपक प्रशाद जी, रो. टी.आर. अरोड़ा जी, रो. वेद अदलखा जी, रो. एन.डी. नागपाल जी।

श्रद्धा रामलीला समिति की ओर से श्री श्रवण चावला जी, श्री अनिल चावला जी व उनके पुत्र श्री कशिश चावला ने सबसे पहले रक्तदान कर के शिविर का शुभारंभ किया। इनके अलावा रोटरी-ईस्ट के प्रधान रो. दलीप वर्मा जी, रो. योगेश सचदेवा जी, रो. एन.डी. नागपाल जी, रो. कुलबीर सचदेवा जी ने भी इस शिविर में रक्तदान किया। स्कॉलर्स प्राइड की शिक्षिकाओं एवं स्टाफ और महिन्द्रा शोरूम के कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।

इस रक्तदान शिविर के आयोजन में अहम योगदान दिया स्कूल की अकादमिक निदेशिका ऐन्नी चारु सचेदवा जी, प्रिंसिपल ए.के. सक्सेना जी और रो. योगेश सचदेवा जी व उनका पूरा परिवार एवं स्कूल स्टाफ। मानवता के हित में इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए हम रो. योगेश सचदेवा जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने स्कूल में न केवल यह शिविर लगवाया बल्कि लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित भी किया जिसके चलते इतनी बड़ी तादाद में यूनिट्स एकत्रित की जा सकी हैं।

रो. योगेश सचदेवा जी-जो की हमारे ब्लड बैंक के ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष भी हैं- ने वादा किया है की वह आगे भी इसी प्रकार अपने स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित करते रहेंगे ताकी जरूरतमंदों को रक्त की कमी न होने पाए।

दैनिक जागरण समाचारपत्र के पत्रकार बंधु श्री सुशील भाटिया जी भी इस अवसर पर मौजूद रहे और उन्होंने स्कॉलर्स प्राइड के इस शिविर की सराहना की।

रक्तदान है महादानआओ करें रक्तदानVenue : PP STEEL PLOT -3B, SECTOR-4, FARIDABAD ON 1ST JULY'2021 AT 10.00 AM ONWARDS
29/06/2021

रक्तदान है महादान
आओ करें रक्तदान
Venue : PP STEEL PLOT -3B, SECTOR-4, FARIDABAD ON 1ST JULY'2021 AT 10.00 AM ONWARDS

रक्तदान है महादानआओ करें रक्तदानVenue : RR BUILDING, 1ST FLOOR, OMAX WORLD  STREET, SECTOR - 79, GREATER FARIDABAD ON 1S...
29/06/2021

रक्तदान है महादान
आओ करें रक्तदान
Venue : RR BUILDING, 1ST FLOOR, OMAX WORLD STREET, SECTOR - 79, GREATER FARIDABAD ON 1ST JULY'2021 AT 9.00 AM TO 1.00 PM

Address

Clinic Site No./2, Sector-9 Market
Faridabad
121006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rotary Blood Bank, Faridabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Rotary Blood Bank, Faridabad:

Share