25/04/2026
वकालत 1st Generation की है तो 5 से 10 साल का धैर्य रखना पड़ेगा। घर से Full Financial Support बहुत जरूरी है। क्योंकि प्रथम पीढ़ी के वकील को एक नहीं अनेक दुश्वारियों को एक साथ झेलना पड़ता है। जो पत्थरों में घास उगाने की तरह होता है। कोई साथ नहीं देता , कोई काम नहीं देता , एक काम खराब हुआ तो सारी रिश्तेदार में बुराई जरूर करेगा । काम हो गया तो तारीफ भी नहीं करेगा। क्योंकि मैं एक छोटा सा वकील हूँ। हाई कोर्ट प्रयागराज ( इलाहाबाद ) में प्रथम पीढ़ी का ......... । किसी ने उंगली नहीं पकड़ी । हाँ पैर जरूर बहुत से लोगों ने पकड़े .....? लेकिन पग बाधा को मैंने पार करके खुद को एक मामूली वकील बना ही लिया । जिसका एहसास आज उस समय हुआ । जब इस हाई कोर्ट के बड़े वकील ने दर्जनों वकीलों के बीच में कहा कि You Are Doing Very Very Well ..... । लगा कि मैं एक मामूली वकील बन गया हूँ । वकालत से अच्छा कोई Profession शायद नहीं है । बशर्ते कि 10 साल पूर्णरूप से दे देना होगा ।
10 साल का धैर्य हो तो तभी इधर रुख कीजिएगा । वरना और कोई कार्य व्यापार ज्यादा बेहतर है ।
J. K. MEDICAL CENTER FATEHPUR
Dr. J. K. SINGH RAJPOOT
ADVOCATE
HIGH COURT PRAYAGRAJ
BAR COUNCIL OF UTTAR PRADESH