24/04/2026
आज दिनाँक 24/4/26 को प्रातः 9 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती, दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर, कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश व आरोग्य भारती के जिला सचिव एवं पर्यावरण प्रमुख कानपुर प्रांत डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा गत वर्षों की भांति इस कड़क धूप में अपनी सेवाएं दे रहे होमगार्ड्स,पीआरडी व ट्रैफिक पुलिस के जवानों को हीटवेव(लू)के प्रकोप से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि सभी जवानों के डयूटी स्थल पर जाकर प्रदान की गई।डॉ अनुराग द्वारा वर्मा तिराहा, अटल चौराहा,मिशन अस्पताल, देवीगंज पुल के नीचे,गाजीपुर बस स्टॉप,पुलिस लाइन तिराहा,राधानगर चौराहा,अंदौली पुलिया,ज्वालागंज चौराहा,ज्वालागंज गणेश मंदिर तिराहा,बाकरगंज चौराहा,सदर अस्पताल चौराहा,नगरपालिका, पत्थरकटा चौराहा,बुलेट चौराहा,कलेक्ट्रेट,विकास भवन,पटेलनगर चौराहे में कार्यरत सभी जवानों को तथा उनकी द्वितीय पाली में आने वाले जवानों को होमियोपैथिक औषधि प्रदान की गई।साथ ही डॉ अनुराग ने कहा कि इस कड़क धूप में भोजन भर पेट करके ही निकलें,पानी खूब पियें,तरल पदार्थों का इस्तेमाल अधिक करें।सभी जवान डॉ अनुराग के मानवीय कार्य हेतु आभार व्यक्त कर रहे थे और साथ ही यह भी कह रहे थे कि हमें आपकी इस दवा की प्रतीक्षा रहती है।इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी सुरेश श्रीवास्तव सदस्यता प्रमुख,अभिनव श्रीवास्तव संयोजक होमियोपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।
Narendra Modi Swatantra Dev Singh Brajesh Pathak