Dr. Shivnath Singh Vaidya Sonpal Singh Clinic

Dr. Shivnath Singh  Vaidya Sonpal Singh Clinic Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr. Shivnath Singh Vaidya Sonpal Singh Clinic, Doctor, Firozabad.

29/04/2026

45 की उम्र पार करते ही शरीर में कई सूक्ष्म और स्पष्ट बदलाव शुरू होने लगते हैं। यह बदलाव अचानक नहीं आते, बल्कि धीरे-धीरे जीवनशैली, खान-पान, हार्मोन और दिनचर्या के प्रभाव से विकसित होते हैं। इस उम्र के बाद व्यक्ति को अपने शरीर के संकेतों को समझना और उसके अनुसार खुद को ढालना बेहद जरूरी हो जाता है।

सबसे पहला बदलाव मेटाबॉलिज्म में देखने को मिलता है। 30 के बाद शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता थोड़ी कम होने लगती है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। पहले जो व्यक्ति बिना ज्यादा मेहनत के फिट रहता था, अब उसे फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान देना पड़ता है।

मांसपेशियों की ताकत भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। अगर इस उम्र में शारीरिक गतिविधि कम हो जाए तो मसल लॉस तेज़ी से हो सकता है। यही कारण है कि इस उम्र के बाद स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योग को जीवन का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी हो जाता है।

हार्मोनल बदलाव भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है, जबकि महिलाओं में एस्ट्रोजन में बदलाव शुरू हो जाता है। इसका असर ऊर्जा स्तर, मूड और यौन स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। कई लोगों को इस उम्र के बाद थकान जल्दी महसूस होने लगती है।

त्वचा में भी बदलाव नजर आने लगते हैं। कोलेजन का उत्पादन कम होने से त्वचा की कसावट घटती है और झुर्रियां धीरे-धीरे दिखाई देने लगती हैं। बालों का झड़ना या सफेद होना भी इसी उम्र के आसपास शुरू हो सकता है। इसलिए त्वचा और बालों की देखभाल इस उम्र में और अधिक जरूरी हो जाती है।

हड्डियों की घनत्व भी कम होने लगता है, खासकर महिलाओं में। कैल्शियम और विटामिन D की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे भविष्य में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए दूध, दही, हरी सब्जियां और धूप लेना जरूरी हो जाता है।

मानसिक स्वास्थ्य भी इस उम्र में प्रभावित हो सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण तनाव और चिंता बढ़ सकती है। करियर, परिवार और सामाजिक जीवन के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में ध्यान, योग और सकारात्मक सोच बहुत मददगार साबित होते हैं।

नींद के पैटर्न में भी बदलाव आने लगता है। कई लोगों को गहरी नींद नहीं आती या बार-बार नींद टूटती है। अच्छी नींद के लिए नियमित समय पर सोना और स्क्रीन टाइम कम करना जरूरी हो जाता है।

पाचन तंत्र भी थोड़ा धीमा पड़ सकता है। भारी और तला-भुना खाना जल्दी पच नहीं पाता, जिससे गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए हल्का और पौष्टिक भोजन इस उम्र में ज्यादा फायदेमंद होता है।

45के बाद सबसे जरूरी चीज है—अनुशासन। सही खान-पान, नियमित व्यायाम, मानसिक शांति और समय पर स्वास्थ्य जांच इस उम्र में स्वस्थ जीवन की कुंजी बन जाते हैं। यह उम्र गिरावट की नहीं, बल्कि समझदारी और संतुलन की होती है। अगर व्यक्ति इस समय अपने शरीर की जरूरतों को समझ ले, तो वह लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान रह सकता है

07/04/2026

आजकल के आधुनिक युग में तमाम तरह के अश्लील रील्स, पोस्ट बातें, व्याख्यान सबको मंजूरी मिल सकती है लेकिन जब इसे रोग मान कर चर्चा करते हैं तो इसे शर्म का विषय माना जाता है।
आधा अधूरा ज्ञान बहुत ही खतरनाक होता है और अनभिज्ञता की वजह से बहुत बार गलत कदम उठा लिए जाते हैं।
पुरुष जननांग (लिंग) से संबंधित रोग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक, वैवाहिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करते हैं।
आयुर्वेद, जो हजारों वर्षों पुरानी भारतीय चिकित्सा पद्धति है, लिंग के रोगों के लिए गहराई से विश्लेषण और प्राकृतिक समाधान प्रस्तुत करता है। इस लेख में हम लिंग से संबंधित रोगों के कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से उपचार का विस्तार से वर्णन करेंगे।

प्रमुख लिंग रोग,,,,,,,,,,,

🔶शुक्र दोष (Semen Disorders):

☑️शीघ्रपतन (Premature Ej*******on)

☑️वीर्य का पतलापन (Thin Semen)

☑️वीर्य का जल्दी गिरना

🔶 नपुंसकता (Impotence / Erectile Dysfunction):

☑️लिंग में उत्तेजना की कमी

☑️संभोग में लिंग का कठोर न होना

🔶 धातु रोग (Dhat Syndrome):

☑️वीर्य का मूत्र या मल के साथ गिरना

☑️कमजोरी, चिंता और थकान

🔶लिंग का छोटा या टेढ़ा होना (Pe**le Size & Curvature):

☑️जन्मजात या किसी रोग के कारण

☑️वैवाहिक जीवन में असंतोष

🔶संक्रमण (Infections):

☑️लिंग की खुजली, सूजन या फोड़े

☑️लिंग से बदबू या पस आना

🔶लिंग की नसों में कमजोरी (Nerve Weakness):

☑️वीर्य का अनैच्छिक स्राव

☑️उत्तेजना में गिरावट

लिंग रोगों के प्रमुख कारण (आयुर्वेदिक दृष्टिकोण),,,,,,,

🔷 अतिशय मैथुन
वीर्य की बार-बार हानि से शरीर कमजोर हो जाता है।

🔷मास्टरबेशन की आदत
अत्यधिक हस्तमैथुन से धातु और ओज क्षीण होता है।

🔷 गलत आहार
अधिक तली, मसालेदार, गरिष्ठ व वातवर्धक भोजन।

🔷 मानसिक तनाव
चिंता, अवसाद और भय से कामेच्छा घटती है।

🔷रात्रि जागरण और अनियमित जीवनशैली

🔷 अल्कोहल और तंबाकू सेवन

🔷 गुप्त रोगों का उपेक्षित रहना

लक्षण (Symptoms),,,,,,,

♦️वीर्य का जल्दी निकल जाना

♦️संभोग में असमर्थता

♦️लिंग में कठोरता का अभाव

♦️लिंग में जलन या दर्द

♦️वीर्य का पतला, पीला या बदबूदार होना

♦️अत्यधिक कमजोरी या थकावट

♦️लिंग से सफेद या पीला स्त्राव

🌿🌿आयुर्वेद रोग की जड़ तक पहुंचकर शरीर की संपूर्ण प्रणाली को संतुलित करने का कार्य करता है।

आयुर्वेदिक औषधियां (Herbal Medicines)

✅अश्वगंधा (Ashwagandha)

वीर्यवर्धक, बलवर्धक, तनाव कम करने वाली

सेवन विधि 👉1 चम्मच चूर्ण को गर्म दूध के साथ रोज लें

✅शिलाजीत (Shilajit)

यौन शक्ति और धातु की मजबूती के लिए उत्तम

सेवन विधि 👉250mg से 500mg शुद्ध शिलाजीत प्रतिदिन

✅सफेद मुसली (Safed Musli)

कामशक्ति बढ़ाने वाली, शुक्र धातु पोषक

सेवन विधि 👉1 चम्मच चूर्ण सुबह-शाम दूध के साथ

✅कौंच बीज (Kaunch Beej)

शुक्रवर्धक, नपुंसकता निवारक

सेवन विधि 👉कौंच बीज चूर्ण 3-5 ग्राम, दूध के साथ

✅गोक्षुर (Gokshura)

मूत्राशय और प्रजनन तंत्र के लिए उपयोगी

सेवन विधि 👉 एक एक चम्मच सुबह-शाम ताजे जल से सेवन करें।
✅ श्रीगोपाल तेल
आयुर्वेद में इस तेल को लिंग पर मालिश के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इससे कमजोरी और दुर्बलता दूर होती है और सूखे हुए नसों में भी रक्त संचार होने लगता है।

पंचकर्म चिकित्सा,,,,,

बस्ती कर्म (E***a Therapy) – नसों की कमजोरी, वात दोष और वीर्य की रक्षा में सहायक।

शिरोधारा – मानसिक तनाव और अनिद्रा के कारण उत्पन्न यौन दुर्बलता में लाभकारी है।
#पथ्य

☑️गाय का दूध, बादाम, छुहारे, देसी घी

☑️हरी सब्जियां, फल जैसे अनार, केला

☑️त्रिफला चूर्ण रात को
#अपथ्य

❌शराब, सिगरेट

❌अधिक मिर्च-मसाले

❌जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स

मानसिक उत्तेजक सामग्री (अश्लील चित्र/वीडियो)

🧘योग और प्राणायाम,,,,,,

✅भस्त्रिका प्राणायाम – यौन अंगों में रक्त संचार बढ़ाता है

✅कपालभाति – मानसिक तनाव कम करता है

✅सेतुबंध आसन – पेल्विक क्षेत्र में मजबूती लाता है

✅मूलबंध और अश्विनी मुद्रा – लिंग की नसों को मजबूत करता है

लिंग के रोग केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य से भी जुड़े होते हैं। आयुर्वेद में इन समस्याओं का गहराई से समाधान मौजूद है। नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, योग, औषधि सेवन और संयमित जीवनशैली अपनाकर इन रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है।
🛑 ध्यान रखें
रोग को छिपाना 👉रोग को बढ़ावा देना है, इसलिए समझदारी से काम लें और छिप छिपाकर गलत दवाओं के चक्कर में हरगिज नहीं पड़े।
विशेष परिस्थितियों में कुशल वैद्य से परामर्श लें।

पुरुष मित्र इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए राजा महाराजा भस्म फार्मूला धातुरोग, यौन कमजोरी, शीघ्रपतन के लिए के राजाओं वाला क...
14/03/2026

पुरुष मित्र इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए राजा महाराजा भस्म फार्मूला धातुरोग, यौन कमजोरी, शीघ्रपतन के लिए के राजाओं वाला कीमती रामबाण आयुर्वेदिक फार्मुला

बसंत कुसुमाकर रस- 1 ग्राम
त्रिवंग भस्म 5 ग्राम
अभ्रक भस्म 10 ग्राम
गिलोय सत्व 10 ग्राम
सिद्ध मकरध्वज 2 ग्राम
प्रवाल पिष्टी 10 ग्राम

सभी को मिलाकर खरल में डालकर घुटाई कर लें। आपका #राजा_महाराजा_भस्म_फार्मूला तैयार हो गया।
आधा ग्राम सुबह, आधा ग्राम शाम को शहद या दूध से लें। चंद्रप्रभा वटी- दो दो गोली सुबह-शाम गुनगुने दूध से लें।

वैवाहिक जीवन में शारीरिक कमी को बीच में न आने दें। संभोग-शक्ति बढ़ाने के लिए बहुत आसानी से ये योग बना कर, इसका लगातार दो से तीन माह लगातार सेवन करने से शीघ्रपतन कुछ समय में कम होने लगता है।

भस्में अनेक विधियों द्वारा बनाकर उचित अनुपान-भेद से अनेक रोगों में प्रयोग की जाती हैं और लाभ भी होता है। ऐसी अवस्था में यह शंका या प्रश्न उठाना कि अनुपान (जिसके साथ भस्म प्रयोग की जाती है) से जो लाभ होता है, वह अनुपान का प्रभाव है, भस्म तो नाममात्र की ही प्रभावकारी होती है, किन्तु यह केवल अज्ञानता है और अनुपान को स्वतन्त्र रूप से प्रयोग करके उसके गुणों का परीक्षण कर इसे दूर किया जा सकता है। भस्मों के योगवाही होने के कारण अनुपान से भस्मों के गुण अवश्य बढ़ते हैं। क्योंकि अनुभव इस बात को बताता है, कि जब भस्म साथ में न हो तब केवल अनुपान की इतनी थोड़ी मात्रा देने से शरीर पर कोई असर नहीं होता है। यह तो भस्म में ही ताकत है कि इतनी थोड़ी मात्रा में ही सम्पूर्ण शरीर पर अपना प्रभाव करती है। किसी भी धातु-उपधातु की भस्म हो, उसमें ऐसी रासायनिक शक्ति विद्यमान रहती है कि मुख में डालते ही सम्पूर्ण शरीर की नसों में व्याप्त हो जाती है और अपने स्वाभाविक एवं मौलिक गुण-धर्म एवं उस प्रत्येक औषध के प्रभाव की जिसमें वह भस्म बनायी गयी है, या जो अनुपान रूप में प्रयोग किया जा रहा है, उसके गुण-धर्म को भी सम्पूर्ण शरीर में विशेषकर रोगस्थान में अत्यन्त शीघ्रतापूर्वक पहुंचा देती है। अतः सभी भस्मों को उचित अनुपान के साथ प्रयोग करने पर पूर्ण सफलता प्राप्त होती है और यही ठोस कारण है कि आज आयुर्वेद के अलावा यूनानी, एलोपैथी आदि अन्य प्रसिद्ध चिकित्सा-पद्धतियों में भी भस्मों का प्रचुर प्रयोग बढ़ रहा है। जो दवा सेरों खाने से तब कहीं अपना प्रभाव शरीर में प्रकट करती है, वह 1-2 माशे की मात्रा में ही एक रत्ती भस्म के संग मिलाकर देने से तत्काल ही सेर भर औषध के प्रभाव से भी अधिक प्रभाव प्रकट करती है। यद्यपि यह प्रभाव भावित (भावना दी हुई) औषधियों का ही क्यों न हो, किन्तु औषध को इतनी स्वल्प मात्रा और प्रभाव को एवं उस तात्कालिक शक्ति को देखकर बरबस यह कहना पड़ेगा कि यह चमत्कार भस्म के ही हैं, जो उक्त औषध के साथ सम्मिलित होकर उसके प्रभाव को कई गुना बढ़ा देती हैं।

अतः अभ्रक भस्म को ही क्यों, सभी भस्मों को उचित अनुपान के साथ व्यवहार करने पर पूर्ण सफलता प्राप्त हो सकती है तथा मिलती भी रही है। अतः निर्भय होकर भस्मों का प्रयोग किया जा सकता है।

#बसंत_कुसुमाकर_रस - छोटी आयु में अप्राकृतिक ढंग (हस्तमैथुन, गुदामैथुन आदि) से वीर्य नाश करने से अथवा ज्यादा स्त्री-प्रसंग (मैथुन) करने से वीर्य पतला हो जाता है, ऐसे मनुष्य का स्त्रियों के विषय में सोचने मात्र से वीर्य-पतन हो जाता है। ऐसी स्थिति में बसन्त कुसुमाकर के सेवन से बहुत शीघ्र फायदा होता है, क्योंकि यह रसायन और वृष्य होने के कारण वीर्यवाहिनी शिरा तथा अण्डकोष में ताकत पहुँचाता है, जिससे वीर्यवाहिनी शिरा में वीर्य धारण करने की शक्ति उत्पन्न होती है।

#सिद्ध_मकरध्वज_रसायन_गुटिका - यह अत्यन्त कामोत्तेजक, बलवर्धक और पुष्टिकारक है। यह दिल और दिमाग के लिये पुष्टिकारक, शीघ्रपतननाशक, स्तम्भनशक्तिवर्धक, नपुंसकतानाशक और बल-वीर्य बढ़ाने में अपूर्व गुणकारी है। इसके सेवन से क्षीण हुए धातु पुष्ट होकर शरीर का भार बढ़ने लगता है। नशीली वस्तु का सेवन किए बिना स्तम्भन शक्ति बढ़ाने के लिए यह प्रसिद्ध उत्कृष्ट औषधि है। ढलती आयु में सम्भोग शक्ति बनाये रखने के लिए इस वटी का प्रयोग करना सर्वोत्तम है। गाढ़ी निद्रा और मानसिक बलवृद्धि के लिए भी यह अत्युत्तम औषधि है।

#अभ्रक_भस्म - यह अनेक रोगों को नष्ट करता है, देह को दृढ़ करता है एवं वीर्य बढ़ाता है। तरुणावस्था प्राप्त कराता है और सम्भोग (मैथुन) करने की शक्ति प्रदान करता है। मानसिक दुर्बलता होने पर कार्य करने का उत्साह नष्ट हो जाता है। चित्त में अत्यधिक चंचलता रहती है। रोगी निस्तेज, चिन्ताग्रस्त और क्रोधी हो जाता है, ऐसी अवस्था में अभ्रक भस्म का सेवन मुक्तापिष्टी के साथ करना अधिक लाभप्रद है। अभ्रक भस्म योगवाही है। अतः यह अपने साथ मिले हुए द्रव्यों के गुणों को बढ़ाती है। पाचन विकार को नष्ट कर आंत को सशक्त बनाने और रुचि उत्पन्न करने के लिए अभ्रक भस्म का मिश्रण देना अत्युत्तम है। धातुक्षीणता की बीमारी में प्रवाल पिष्टी के साथ इसका सेवन करना उत्तम होता है।

#त्रिबंग_भस्म - वीर्यवर्द्धक होती है। अतः जननेन्द्रिय(लिंग )की शिथिल नसों को सख्त कर देती है, जिससे वीर्य का स्वतः (अपने-आप) वीर्य स्राव हो जाना तथा स्वप्नावस्था या स्त्री-प्रसंग की इच्छा होते ही अथवा स्त्री-प्रसंग से पूर्व ही जो वीर्यस्राव हो जाता है, वह रुक जाता है। त्रिबंग भस्म के सेवन करने से जननेन्द्रिय की मांसपेशियाँ और नसें कड़ी हो जातीं, साथ ही शुक्र भी गाढ़ा हो जाता है। अतः वीर्य विकार के लिये यह त्रिबंग भस्म बहुत उपयोगी है।

#प्रवाल _पिष्टी - पित्तनाशक और सौम्य होने के कारण पित्त युक्त शुष्क कास, रक्तप्रदर, रक्त-पित्त, अम्लपित्त, नेत्र-प्रदाह और वमन आदि विकारों में विशेष हितकर है। पित्तविकारों की तो यह सर्वोत्कृष्ट दवा है। पित्त की तीक्ष्णता, उष्णता एवं अम्लता को शांत करने में यह अपूर्व है। यह अपने शीतवीर्य-शामक और प्रसादक गुणों के कारण अनेक रोगों में उपयुक्त होती है। शुक्रस्थान की अत्यन्त निर्बलता अथवा स्नायुमण्डल की दुर्बलता के कारण शुक्र बहुत पतला और शक्तिहीन हो जाता है। इस अवस्था में प्रवाल पिष्टी का निरन्तर सेवन करने से स्थायी लाभ होता है।

#गिलोय_सत्व - गिलोयका सत्त्व-स्वादिष्ठ, पथ्य, हलका, दीपन, नेत्रोंको हितकारी धातु-वर्द्धक, मेधाजनक, अवस्थास्थापक, तथा वातरक्त, त्रिदोष, पाण्डुरोग, तीव्रज्वर, वमन, जीर्णज्वर, पित्त, कामला, प्रमेह, अरुचि, श्वास, खाँसी, हिचकी, बवासीर, क्षय, दाह, मूत्र-कृच्छ्र, प्रदर, सोमरोग, पित्त, प्रमेह और शर्करारोग को दूर करता है।

09/02/2026

Sticky Stool - चिपचिपा मल: कमजोर पाचन की निशानी और आयुर्वेदिक उपाय - इस पोस्ट में हम एक ऐसी समस्या जानेंगे, जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं लेकिन खुलकर बोलते नहीं हैं।

हम बात कर रहे हैं चिपचिपे मल की — ऐसा मल जो टॉयलेट में आसानी से फ्लश नहीं होता, जगह-जगह चिपक जाता है और कई बार बहुत सारा पानी डालने के बाद भी ठीक से निकलता नहीं।
इस स्थिति में व्यक्ति को भारीपन, असहजता और काफी तकलीफ महसूस होती है।

इस POST में हम जानेंगे कि

यह समस्या क्यों होती है,
इसके पीछे आयुर्वेदिक कारण क्या हैं,
और इसे जड़ से सुधारने का सही तरीका क्या है।

आयुर्वेद क्या कहता है इस समस्या के बारे में
आयुर्वेद में मल की बनावट को शरीर के अंदर चल रही प्रक्रियाओं का आईना माना गया है।
अगर मल में चिपचिपापन, चिकनाहट या ज्यादा स्लाइम जैसा टेक्सचर दिखाई दे रहा है, तो यह साफ संकेत है कि आपके पाचन तंत्र में कफ दोष बढ़ गया है।

चिपचिपापन और चिकनाहट — ये दोनों कफ के मुख्य गुण हैं।
जब शरीर में जल तत्व और पृथ्वी तत्व जरूरत से ज्यादा बढ़ जाते हैं, तब कफ डॉमिनेंट हो जाता है और उसका असर सीधा पाचन और मल पर दिखने लगता है।

कफ बढ़ने पर मल कैसा हो जाता है
जब कफ असंतुलित होता है, तो

मल भारी, चिपचिपा और स्लो हो जाता है
पूरी तरह साफ नहीं होता
बार-बार फ्लश करना पड़ता है
और कई बार पेट भी ठीक से हल्का महसूस नहीं होता
यह कोई छोटी बात नहीं है, क्योंकि यह सीधे-सीधे मंद अग्नि (कमजोर पाचन शक्ति) को दर्शाता है।

आखिर कफ क्यों बढ़ जाता है?
अब सवाल यह है कि ऐसा होता क्यों है?
इसके पीछे कुछ बहुत कॉमन लेकिन इग्नोर की जाने वाली आदतें जिम्मेदार होती हैं:

रात को दूध पीने की आदत
ज्यादा दूध, दही, पनीर जैसे मिल्क प्रोडक्ट्स
बहुत ज्यादा मीठा (मधुर रस) खाना
घी, मलाई, भारी और चिकनी चीजें
दिन में सोने की आदत
फिजिकल एक्टिविटी की कमी
ज्यादा बैठकर काम करना
और सबसे बड़ा कारण — मंद पाचन अग्नि

इन सब चीजों से शरीर में कफ धीरे-धीरे जमा होने लगता है, और उसका असर मल की क्वालिटी पर दिखने लगता है।

इलाज की पहली स्टेप: कारणों को बंद करें
आयुर्वेद में साफ कहा गया है —
किसी भी समस्या को ठीक करने से पहले, उसके कारणों को हटाना जरूरी है।

अगर आप इस कैटेगरी में आते हैं, तो सबसे पहले:

दूध और भारी डेयरी प्रोडक्ट्स कम करें
दिन में सोने की आदत छोड़ें
मीठा और बहुत चिकना खाना सीमित करें
हल्की फिजिकल एक्टिविटी ज़रूर जोड़ें

कफ कम करने का आयुर्वेदिक समाधान
अब बात करते हैं उस उपाय की, जो इस समस्या में बहुत शानदार काम करता है।

1. छाछ (Buttermilk) – बेस इंग्रीडिएंट
छाछ कफ को काटने में बहुत असरदार होती है, लेकिन ध्यान रखें -
छाछ बनाते समय:

दही में पानी डालकर अच्छे से मथें
ऊपर का पूरा मक्खन निकाल दें
बिना मक्खन वाली छाछ ही इस्तेमाल करें

2. अग्निवर्धक मसालों का कॉम्बिनेशन
अब इस छाछ में मिलाएं:

पिप्पली पाउडर – 1 से 2 चुटकी
अजवाइन – 1 चुटकी
जीरा पाउडर – 1 से 2 चुटकी
सेंधा नमक – स्वादानुसार (2 चुटकी)
शहद – 1 छोटा चम्मच

यह पूरा कॉम्बिनेशन मिलकर

कफ को कम करता है
पाचन अग्नि को तेज करता है
और मल की क्वालिटी को धीरे-धीरे सुधारता है

इसे कैसे और कब लें
इस छाछ को अच्छे से मिक्स करें

इसे खाने के साथ, खासकर सुबह या दोपहर के भोजन के समय लें
रोज़ाना लेने से धीरे-धीरे पाचन मजबूत होगा

जैसे-जैसे अग्नि सुधरेगी,
वैसे-वैसे मल की बनावट भी अपने-आप नॉर्मल होने लगेगी -
ना चिपचिपापन, ना भारीपन।

इस समस्या में काम आने वाली आयुर्वेदिक दवाइयाँ (Medicines)
अगर केवल खान–पान और छाछ वाला उपाय पर्याप्त न लगे, या समस्या काफी समय से चल रही हो, तो कुछ आयुर्वेदिक औषधियाँ कफ को बैलेंस करने और पाचन सुधारने में बहुत मदद करती हैं।

1. त्रिकटु चूर्ण
त्रिकटु (सोंठ, काली मिर्च, पिप्पली) कफ नाशक और अग्निवर्धक है।

डोज़:

1/4 टीस्पून
दिन में 1–2 बार
गुनगुने पानी या शहद के साथ
भोजन के बाद

यह पाचन को तेज करता है और मल की चिपचिपाहट कम करने में मदद करता है।

2. हिंग्वाष्टक चूर्ण
यह चूर्ण खासतौर पर गैस, भारीपन और कफ से जुड़ी पाचन समस्याओं में दिया जाता है।

डोज़:

1/2 टीस्पून
दिन में 2 बार
गुनगुने पानी के साथ
भोजन से पहले

जिन लोगों को मल साफ नहीं होता और पेट भारी रहता है, उनके लिए यह बहुत उपयोगी है।

3. अविपत्तिकर चूर्ण
अगर कफ के साथ-साथ एसिडिटी या अपच भी हो, तो यह चूर्ण बैलेंस बनाता है।

डोज़:

1 टीस्पून
रात को सोने से पहले
गुनगुने पानी के साथ

यह मल को साफ करने में मदद करता है और आंतों की सफाई भी करता है।

4. चित्रकादि वटी
जिनकी पाचन अग्नि बहुत मंद है और खाना ठीक से नहीं पचता, उनके लिए यह दवा दी जाती है।

डोज़:

1–2 टैबलेट
दिन में 2 बार
गुनगुने पानी के साथ
भोजन से पहले

यह कफ कम करके डाइजेशन सिस्टम को एक्टिव करती है।

5. पंचकोल चूर्ण (वैकल्पिक)
अगर भारीपन और सुस्ती ज्यादा रहती है।

डोज़:

1/4 टीस्पून
दिन में 1 बार
छाछ के साथ
दोपहर के भोजन में

जरूरी सावधानियाँ
ये सामान्य डोज़ हैं, व्यक्ति की प्रकृति (प्रकृति, उम्र, अन्य रोग) के अनुसार बदल सकती हैं
गर्भवती महिलाएँ, बुज़ुर्ग या जो पहले से दवाइयाँ ले रहे हों, आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह ज़रूर लें
बहुत ज्यादा मसालेदार, ठंडा और मीठा खाना इस दौरान अवॉइड करें

Bottom Line
चिपचिपा मल कोई छोटी बात नहीं है।

तो इसे इग्नोर न करें।
यह साफ इशारा है कि कफ बढ़ा हुआ है और पाचन कमजोर हो रहा है।

सही डाइट + छाछ का नुस्खा + ज़रूरत पड़ने पर सही आयुर्वेदिक दवाइयाँ
इस समस्या को जड़ से सुधार सकती हैं।

Kidney Health Care - किडनी हेल्थ: वो 8 गोल्डन रूल्स जो 95% डायलिसिस को रोक सकते हैं - सबसे पहले एक कड़वी सच्चाई समझ लीजि...
09/02/2026

Kidney Health Care - किडनी हेल्थ: वो 8 गोल्डन रूल्स जो 95% डायलिसिस को रोक सकते हैं - सबसे पहले एक कड़वी सच्चाई समझ लीजिए।

दुनिया में किडनी फेल होने के सबसे बड़े कारण
अगर 100 लोग डायलिसिस पर हैं, तो लगभग 95 लोग सिर्फ तीन वजहों से वहाँ पहुँचे:

डायबिटिक किडनी डिज़ीज
हाई ब्लड प्रेशर से किडनी डैमेज
पेनकिलर (Painkiller) की वजह से किडनी खराब होना

बाकी 5% लोग वो होते हैं जिनमें:

ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस
किडनी स्टोन से जुड़ी Complications
या कोई रेयर बीमारी

मतलब साफ है—95% केस पूरी तरह प्रिवेंटेबल हैं, अगर ये 8 गोल्डन रूल्स फॉलो किए जाएँ।

गोल्डन रूल #1: पानी ऐसा पियो कि किडनी खुश रहे
पानी को लेकर लोग हजार सवाल पूछते हैं-
गरम, ठंडा, फ्रिज का, घड़े का, अल्कलाइन?

लेकिन कॉमन इंसान के लिए सिर्फ एक नियम काफी है
आपका यूरिन लगभग सफ़ेद (clear) होना चाहिए
अगर यूरिन गाढ़ा, पीला, डार्क होता जा रहा है - आप डिहाइड्रेट हो रहे हैं
किडनी तब पानी बचाने लगती है
रंग एम्बर - डार्क येलो - रेडिश हो सकता है

और एक और चीज ध्यान से देखिए:

यूरिन में झाग (froth) बन रहा है?
फ्लश करने के बाद ऊपर सफेद लेयर रह जाती है?

इसका मतलब हो सकता है प्रोटीन लीक, जो किडनी बीमारी का शुरुआती संकेत है।

गोल्डन रूल #2: हेल्दी डाइट का मतलब “कम खाना” भी है
डाइट हेल्दी मतलब सिर्फ “क्या खा रहे हो” नहीं,
“कितना खा रहे हो” भी उतना ही ज़रूरी है।

प्रोटीन बिल्कुल बंद मत करो
लगभग 0.8 ग्राम प्रति किलो बॉडी वेट पर्याप्त है

एक्स्ट्रा शुगर = ज़हर
एक्स्ट्रा नमक = ज़हर
एक बुज़ुर्ग की बात याद रखिए-
असल health है भूखा रहना, ओवरईटिंग नहीं।

आज ओवरईटिंग से :

पेट फुल
नींद भारी
किडनी, लिवर, दिल-सब थक चुके हैं

अगर आप पेट भरकर खा रहे हैं, तो आप खुद को नुकसान पहुँचा रहे हैं।

गोल्डन रूल #3: एक्सरसाइज़ मतलब टाइमपास वॉक नहीं
“मैं बहुत चलता हूँ”
“ऑफिस 11th फ्लोर पर है”

ये एक्सरसाइज़ नहीं है।
एक्सरसाइज़ का मतलब:

30 मिनट रोज़
ऐसी स्पीड कि एक सांस में पूरा वाक्य न बोल पाओ
कम से कम 15 मिनट उस ज़ोन में रहो

गार्डन में घूमना = टाइमपास
वर्कआउट = इंटेंशन के साथ किया गया स्ट्रेस

गोल्डन रूल #4: एडिक्शन-सबसे खतरनाक कौन सा है?
आज के ज़माने का सबसे बड़ा एडिक्शन है:

कोल्ड ड्रिंक्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स
कोका-कोला, पेप्सी, थम्सअप
- फॉस्फोरिक एसिड से भरपूर
- किडनी स्टोन जल्दी बनते हैं
- कैल्शियम हड्डियों से निकलता है
-आर्टरी में जमकर हार्ट अटैक का रिस्क

कभी-कभार गलती से पी ली-ठीक
लेकिन आदत बन गई तो जानलेवा हो सकती है

और एडिक्शन छोड़ना है तो:

“धीरे-धीरे” नहीं
एक झटके में

गोल्डन रूल #5: पेनकिलर - मीठा ज़हर
पेनकिलर मेडिकल साइंस का कमाल हैं
लेकिन सबसे खतरनाक एडिक्शन भी

खासतौर पर महिलाओं में:

थकान
सिरदर्द
बॉडी पेन

“एक गोली ले लेते हैं”

10–15 साल बाद वही लोग:
डायलिसिस मशीन पर मिलते हैं

पेनकिलर से:

दर्द सहने की क्षमता घटती जाती है
फिर छोटी तकलीफ में भी गोली चाहिए
जितना हो सके अवॉइड करें।

गोल्डन रूल #6: शुगर कंट्रोल नहीं किया तो किडनी जाएगी
अनकंट्रोल्ड शुगर:

खून को गाढ़ा बना देती है
किडनी के बारीक फिल्टर जाम हो जाते हैं
प्रोटीन यूरिन में आने लगता है
GFR गिरने लगता है

यही नहीं:

स्ट्रोक
हार्ट अटैक
पैर कटने तक की नौबत

गोल्डन रूल #7: ब्लड प्रेशर को हल्के में मत लो
160–170 BP कोई मज़ाक नहीं है।

“मशीन खराब है”
“डॉक्टर देखकर डर गया”

ये सब डिनायल है।

BP कंट्रोल नहीं किया तो:

स्ट्रोक
हार्ट अटैक
किडनी फेल

सिम्पटम बहुत देर से आते हैं,
तब तक नुकसान हो चुका होता है।

गोल्डन रूल #8: साल में एक बार किडनी का रिपोर्ट कार्ड
किडनी का हेल्थ रिपोर्ट तीन चीजों से पता चलता है:

1. स्ट्रक्चर – अल्ट्रासाउंड
दो किडनी हैं या एक?

साइज और शेप नॉर्मल है?
(कई लोग 50 साल तक नहीं जानते कि उनके पास एक ही किडनी है)

2. फंक्शन – Serum Creatinine & GFR
GFR 60 से ऊपर होना चाहिए

एक बार की रिपोर्ट से डरने की ज़रूरत नहीं
ट्रेंड देखना ज़रूरी है

3. फिल्टर – Urine Routine Test
प्रोटीन
ब्लड

पेनलेस, सस्ता, लेकिन बेहद ज़रूरी

आख़िरी बात
किडनी बहुत चुपचाप खराब होती है।
लक्षण तब आते हैं जब 70–80% नुकसान हो चुका होता है।

इसलिए:

पानी
डाइट
एक्सरसाइज़
शुगर
BP
पेनकिलर
एडिक्शन
रेगुलर चेकअप

इन 8 नियमों को अपनाइए
और डायलिसिस से पहले ही ब्रेक लगा दीजिए।

09/02/2026

ट्राइग्लिसराइड: खून में छिपा चुपचाप बढ़ता खतरा

आजकल कोलेस्ट्रॉल के साथ जिस शब्द का जिक्र अक्सर सुनने को मिलता है, वह है ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride)। कई लोग इसे कोलेस्ट्रॉल का ही दूसरा नाम समझ लेते हैं, जबकि यह अलग प्रकार की वसा (fat) है, जो हृदय रोग, फैटी लिवर, डायबिटीज और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकती है। आइए समझते हैं—ट्राइग्लिसराइड क्या है, कब खतरनाक होता है, और इसे प्राकृतिक तरीकों से कैसे नियंत्रित रखा जाए।

ट्राइग्लिसराइड क्या है?

यह हमारे रक्त में मौजूद एक प्रकार की वसा है।

भोजन से मिली अतिरिक्त कैलोरी, जिसे शरीर तुरंत उपयोग नहीं कर पाता, वह ट्राइग्लिसराइड के रूप में फैट सेल्स में जमा हो जाती है।

जरूरत पड़ने पर यही ट्राइग्लिसराइड ऊर्जा का स्रोत बनता है।

कब होता है खतरा? (रक्त स्तर)
स्तर मान (mg/dL)
सामान्य 150 से कम
बॉर्डरलाइन 150–199
उच्च 200–499
बहुत अधिक 500 से ऊपर

लगातार उच्च ट्राइग्लिसराइड रहने पर हृदय रोग, स्ट्रोक, मोटापा, फैटी लिवर और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

ट्राइग्लिसराइड क्यों बढ़ता है?

शुगर, मैदा और मीठे पेय का अधिक सेवन

इंसुलिन रेसिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज से गहरा संबंध

व्यायाम की कमी — अतिरिक्त कैलोरी वसा में बदलती है

अल्कोहल — तेजी से स्तर बढ़ाता है

जेनेटिक कारण — Familial Hypertriglyceridemia

यह अक्सर बिना लक्षण बढ़ता है; जांच (Lipid Profile) से ही पता चलता है

बहुत अधिक स्तर (500 mg/dL+) पर Pancreatitis (अग्न्याशय की सूजन) का जोखिम

ट्राइग्लिसराइड बनाम कोलेस्ट्रॉल

उच्च ट्राइग्लिसराइड कई बार खराब LDL कोलेस्ट्रॉल से भी अधिक जोखिम पैदा कर सकता है, क्योंकि यह इंसुलिन रेसिस्टेंस, लिवर पर वसा जमाव और धमनियों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

आयुर्वेदिक व घरेलू सहायक उपाय

त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ — पाचन सुधारे, रक्त शुद्धि में सहायक

लहसुन खाली पेट 2–3 कली — लिपिड प्रोफाइल संतुलन में मदद

अर्जुन की छाल का काढ़ा — हृदय व रक्तवाहिनियों के लिए हितकर

मेथी दाना रातभर भिगोकर सुबह सेवन — रक्त वसा कम करने में सहायक

ग्रीन टी व दालचीनी — एंटीऑक्सीडेंट, मेटाबॉलिज्म सपोर्ट

योग व प्राणायाम — कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार

जीवनशैली में अपनाएँ ये आदतें

चीनी और मीठे पेय से दूरी

तले-भुने व प्रोसेस्ड फूड कम करें

आहार में हरी सब्जियाँ, साबुत अनाज, फल शामिल करें

सप्ताह में कम से कम 5 दिन, 30 मिनट तेज चाल से चलें/योग करें

धूम्रपान व शराब से परहेज

पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण

ओमेगा-3 का महत्व

अलसी के बीज, अखरोट और फिश ऑयल में पाए जाने वाले Omega-3 fatty acids ट्राइग्लिसराइड को प्राकृतिक रूप से कम करने में सहायक माने जाते हैं।

निष्कर्ष:
ट्राइग्लिसराइड एक साइलेंट रिस्क फैक्टर है। नियमित जांच, संतुलित आहार, सक्रिय जीवनशैली और आयुर्वेदिक सहायक उपायों के साथ इसे प्रभावी रूप से नियंत्रित रखा जा सकता है—ताकि हृदय, लिवर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

08/02/2026

पेट साफ रहेगा तो दूर रहेगी बीमारियां भी

हाल ही में एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि ज्यादातर लोग सर्दी-खांसी के बाद पेट साफ न होने यानी कब्ज की समस्या से परेशान हैं। देश में २२ प्रतिशत वयस्क पेट की बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनमें से १३ फीसदी में कब्ज की समस्या गंभीर है।
इसलिए होती है यह बीमारी

कब्ज की समस्या में बहुत कड़ा मल या मल त्यागने में कठिनाई जैसी समस्या आने लगती है। इसकी मुख्य वजह अत्यधिक मात्रा में पानी पीना या बहुत कम पानी पीना फाइबर की पर्याप्त मात्रा न लेना, एक्टिव लाइफस्टाइल न होना आदि। दरअसल भोजन में फाइबर या पानी की कमी होने से आंतों में भोजन धीरे-धीरे खिसकता है और बड़ी आंत उसमें से पानी सोखती रहती है जिससे मल धीरे-धीरे कड़ा हो जाता है और मल त्यागने में परेशानी आती है। इसके अलावा मल त्यागने की प्रक्रिया को रोके रहना भी कब्ज की समस्या को बढ़ाता है।

ये होती हैं परेशानियां-
¬ पेट में ऐंठन होना, पेट फूलना या जी मिचलाना।
¬ मल त्यागने में अत्यधिक जोर लगाना।
¬ हमेशा मल त्यागने जैसी स्थिति महसूस करना लेकिन मल नहीं त्याग पाना।
¬ पेट पूरी तरह से खाली न होने का अहसास होते रहना। खाना नहीं खाने पर भी भरा पेट लगना।

यह भी हैं कब्ज के अहम कारण-
डायबिटीज- डायबिटीज व्यक्ति की पाचन शक्ति को कमजोर करती हैं। इसके अलावा कई न्यूरोलॉजिकल स्थिति जैसे पार्किन्संस भी कब्ज का कारण हो सकती है।

डिप्रेशन- डिप्रेशन की वजह से शरीर की सामान्य प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिसका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है। इसी तरह ब्लड प्रेशर भी कब्ज होने की एक वजह है।

विटामिन्स- सभी विटामिन से कब्ज की समस्या नहीं होती है लेकिन कुछ तत्व जैसे कैल्शियम और आयरन से यह समस्या होने की आशंका रहती है।

हाइपोथायरॉइडिज्म- इसमें थायरॉइड ग्रंथियां कम एक्टिव होती हैं, जिससे शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रिया धीमी होने लगती है। हालांकि यह समस्या प्रत्येक हाइपोथायरॉइडिज्म से जूझने वाले व्यक्ति में नहीं दिखाई देती है।

दवाइयां- कुछ दर्द निवारक दवाइयां खासतौर पर नारकोटिक्स कब्ज का कारण होती हैं। स्टडीज में यह बात सामने भी आई है कि एस्पिरिन और आईबुप्रोफिन जैसी दवाइयों का इस्तेमाल करने वाले लोगों में कब्ज की आशंका ज्यादा होती है। कुछ एंटीडिप्रेसेंट दवाइयां भी यह समस्या बढ़ाती हैं।

अत्यधिक डेयरी प्रोडक्ट्स- चीज और अन्य हाई फैट फूड्स से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में ऐसी चीजों से परहेज रखना और अत्यधिक फाइबर का सेवन जरूरी हो जाता है।

ऐसे करें कब्ज पर कंट्रोल-
पानी की मात्रा उचित लें- जूस, हर्बल टी, दूध आदि का सेवन करना चाहिए।
ज्यादा से ज्यादा फाइबर- ब्रोकली, राजमा, गाजर, अमरूद, अंकुरित दालें व अनाज, कच्चे पपीते की सब्जी, पका पपीता, अंगूर आदि जिनमें अत्यधिक मात्रा में फाइबर होता है, का सेवन करना चाहिए। इससे पेट तो साफ रहता ही है, साथ ही अत्यधिक फाइबर के सेवन से दिल की बीमारी, स्ट्रोक और टाइप २ डायबिटीज जैसी बीमारियों की आशंका भी कम रहती है।

पेट साफ करने वाली दवाइयों के सेवन से बचें- ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। फिर बिना इनके सेवन से मल त्यागना मुश्किल होने लगता है।
एक्सरसाइज करें- कम से कम रोजाना की १५-२० मिनट की वॉक भी इसमें प्रभावी हो सकती है। स्विमिंग, जॉगिंग और योग भी अच्छे विकल्प हैं। कपालभाति, अग्निसार क्रिया, पवनमुक्तासन, धनुरासन, भुजंगासन जैसी योग क्रियाएं भी कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में मदद करती है।

अल्कोहॉल से बचें- अल्कोहॉल पाचन क्रिया को कमजोर करने के साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या को बढ़ाता है और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को कम करता है। इससे कब्ज की समस्या बढ़ती है।

डॉक्टर को दिखायें- यदि आपको कब्ज रहता है तो समझें कि किसी दूसरी बीमारी की शुरुआत है, इसलिए ‘सेल्फ मेडिकेशन’ से बचें और डॉक्टर से मिलकर नाड़ी परीक्षण कराकर चिकित्सा करायें। सुकुमार घृतं, गुग्गुलुतिक्तकघृतं इन्दुकान्तघृतम्, पंचगव्यघृतम् का ६-८ माह तक प्रयोग करने से स्थायी लाभ मिलता है।

08/02/2026

श्वास रोग अत्यंत कष्टकारी होता है। बहुत सारे लोग इस रोग से पीड़ित हैं और कोई अच्छा उपचार चाहते हैं। ऐसे में हम एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि की बात कर रहे हैं, जिसके बारे में आचार्य वाग्भट ने बहुत स्ट्रॉन्ग स्टेटमेंट दिया है।

"श्वास और कास यानी पूरी रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट की बीमारियों में बाकी सारी दवाइयाँ एक तरफ, और ये एक औषधि एक तरफ।"

अगर आपको सांस फूलने की समस्या है, सूखी या बलगम वाली खांसी रहती है, गले में खराश, बार-बार कफ जमा होना, ब्रोंकाइटिस, पुराना टीबी, निमोनिया के बाद कमजोर फेफड़े, या स्मोकिंग की वजह से सांस की दिक्कत है तो,यह औषधि आपके लिए बहुत गुणकारी है।

आचार्य वाग्भट ने अष्टांग हृदय, चिकित्सा स्थान, अध्याय 3 के श्लोक 172 में कहा है—

“सर्वेषु श्वासकासेषु केवलं विभीतकी”

अर्थात श्वास और कास की सभी बीमारियों में केवल विभीतकी (बहेड़ा) ही पर्याप्त है।
इतना बड़ी ख्याति आयुर्वेद में बहुत कम दवाओं के लिए मिलती है।
यहां जिस औषधि की बात हो रही है, वह है विभीतकी, जिसे आम भाषा में बहेड़ा कहते हैं।
#लाभ
☑️सांस फूलना
☑️सूखी खांसी या कफ वाली खांसी
☑️गले में बार-बार खराश या भारीपन
☑️ब्रोंकाइटिस
☑️स्मोकिंग के बाद सांस की दिक्कत
☑️पुराने टीबी या निमोनिया के बाद कमजोर लंग्स
☑️रात में कफ जम जाना, सुबह गला पूरी तरह भरा हुआ लगना
☑️नाक से ज्यादा पानी गिरना, साइनस की समस्या

सेवन विधि
✅ गुड़ के साथ गोली बनाकर
बहेड़ा पाउडर एक चुटकी
पुराना देसी गुड़ थोड़ा सा
दोनों मिलाकर चना दाने जितनी छोटी गोली बना लें।
दिन में 4–5 बार, खाने के बाद चूसने की तरह लें।

इसे एक बार में निगलना नहीं है, धीरे-धीरे मुंह में घुलने देना है।
क्योंकि श्वास रोग में आयुर्वेद बार-बार अल्प मात्रा में औषधि लेने को कहता है।

✅पाउडर + गर्म पानी
आधा चम्मच बहेड़ा पाउडर
हल्के गुनगुने पानी के साथ
खासकर रात में सोने से पहले

यह तरीका उन लोगों के लिए खास है जिनका गला रात में बंद हो जाता है और सुबह भारी कफ निकलता है।

अब आयुर्वेदिक लॉजिक समझिए
श्वास रोग की जड़ कहाँ है?
आयुर्वेद के अनुसार श्वास रोग सीधे फेफड़ों से शुरू नहीं होता।
सबसे पहले गड़बड़ी होती है:

आमाशय (पेट) में
अग्नि (डाइजेस्टिव फायर) कमजोर होती है
रस धातु ठीक से नहीं बनती
रस धातु का मल = कफ, जो ज़्यादा बनने लगता है
यही कफ ऊपर जाकर छाती और लंग्स में जमा हो जाता है
यानी अगर पेट ठीक नहीं, तो सांस भी ठीक नहीं।

बहेड़ा के आयुर्वेदिक गुण
लघु – हल्का, कफ को तोड़ने वाला
रूक्ष – अतिरिक्त चिकनाई हटाता है
उष्ण – गर्म प्रकृति, वात-कफ शमन

विपाक
मधुर विपाक – यानी पाचन के बाद शरीर को संतुलन देता है

दोषों पर प्रभाव
वात को अनुलोमन करता है
कफ को विशेष रूप से कम करता है
पित्त को संतुलित रखता है

धातुओं पर प्रभाव: क्यों फेफड़ों के लिए खास है?
विभीतकी का प्रभाव इन धातुओं पर बताया गया है:

रस धातु
रक्त धातु
मांस धातु
मेद धातु

आयुर्वेद कहता है कि फेफड़ों (फुफ्फुस) की उत्पत्ति रक्त धातु से होती है।
जब रक्त धातु शुद्ध और मजबूत होती है, तो लंग्स भी मजबूत होते हैं।

बहेड़ा:

पाचन सुधारता है
रस और रक्त धातु को शुद्ध करता है
कफ का एक्सेस प्रोडक्शन रोकता है
सीधे नाक से लेकर लंग्स तक काम करता है

किन मरीजों में असर सबसे ज्यादा दिखता है?
जिनके सीने में भारी कफ भरा रहता है

जिनको पीला या सफेद गाढ़ा बलगम निकलता है
जिनकी खांसी लंबे समय से ठीक नहीं हो रही
जिनको रात में सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होती है
ऐसे मामलों में बहेड़ा को आयुर्वेद “मोर देन हाफ ट्रीटमेंट” मानता है।
इसे श्वास रोग के लिए बहुत उत्तम माना गया है क्योंकि
यह पाचन की जड़ से इलाज करती है

कफ को सिर्फ दबाती नहीं, बनने से रोकती है
लंग्स, गला, नाक—पूरी रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट पर काम करती है
शास्त्रों में इसका स्पष्ट और स्ट्रॉन्ग उल्लेख है

इसीलिए आचार्य वाग्भट ने कहा—
श्वास रोग में अगर एक औषधि चुननी हो, तो विभीतकी पर्याप्त है।
विशेष परिस्थितियों में कुशल वैद्य के परामर्श से ही सेवन करें।

08/02/2026

Body lump Ayurveda - शरीर में गांठ क्यों बनती है? आयुर्वेद की नजर से पूरा सच - शरीर में कहीं भी गांठ बनना आजकल बहुत आम हो गया है - पेट में, छाती में, हाथ-पैर में, या खासकर महिलाओं में PCOD, गर्भाशय की गांठ, ब्रेस्ट लंप…

एक सर्वे के अनुसार हमारे देश में लगभग हर 5 में से 1 महिला किसी न किसी तरह की गांठ से जूझ रही है।

शुरुआत में जब गांठ छोटी होती है, तब हम उसे इग्नोर कर देते हैं। लेकिन जैसे-जैसे उसका साइज बढ़ता है, वैसे-वैसे दिमाग में सवाल घूमने लगते हैं -
“ये गांठ आई कहाँ से?”
“मुझे ही क्यों हुई?”

हम आयुर्वेद के नजरिये से समझेंगे:

गांठ आखिर होती क्या है
शरीर में गांठ बनने के असली कारण
आयुर्वेद में इसे क्या कहते हैं
और सबसे जरूरी — इससे बचाव और इलाज कैसे करें

आयुर्वेद में गांठ को क्या कहते हैं?
आयुर्वेद में शरीर की हर तरह की गांठ, सिस्ट या रसौली को “गुल्म” कहा गया है।

सबसे पहले समझते हैं कि गांठ बनती कैसे है।

मान लीजिए आपने कभी साबुन के झाग देखे हों — बाहर एक पतली परत और अंदर हवा भरी रहती है।
या गर्मियों में खेतों में मिट्टी के गोल-गोल ढेले बन जाते हैं — क्योंकि पानी सूख जाता है और ड्राइनेस बढ़ जाती है।

कुछ बिल्कुल ऐसा ही शरीर के अंदर भी होता है।

जब शरीर में रूखापन (Dryness) बढ़ जाता है, तब अंदर की वायु (Vata) गड़बड़ा जाती है।
और यही बिगड़ी हुई वायु धीरे-धीरे गांठ बनाने लगती है।

गांठ बनने के मुख्य कारण (आचार्य चरक के अनुसार)
चरक संहिता में साफ लिखा है कि गांठ बनने के कुछ खास कारण होते हैं:

1. प्राकृतिक वेगों को रोकना
मतलब -
पेशाब रोकना
मल रोकना
गैस रोकना
भूख रोकना
प्यास रोकना

आजकल लोग मीटिंग, ट्रैवल या बिज़ी लाइफस्टाइल की वजह से इन सबको जबरदस्ती कंट्रोल करते रहते हैं।

जब आप बार-बार शरीर के नेचुरल signals को दबाते हैं, तब अंदर मल जमा होने लगता है - और वही धीरे-धीरे गांठ का रूप ले लेता है।

2. भूख में पानी पीना
कई लोग ऐसा करते हैं - जोर की भूख लगी है और तुरंत पानी पी लिया।
इससे पाचन अग्नि मंद हो जाती है, वायु बिगड़ जाती है और यही आगे चलकर गांठ का कारण बनती है।

3. जरूरत से ज्यादा रूखापन
आजकल “Zero oil”, “No ghee”, “Fat free life” को हेल्थ समझ लिया गया है।

जो लोग:

– तेल नहीं लगाते
– घी नहीं खाते
– AC में ज्यादा रहते हैं
– बहुत ज्यादा ट्रैवल करते हैं

उनके शरीर में ड्राइनेस बहुत बढ़ जाती है।

और यही रूखापन वायु को बिगाड़कर गांठ बनने की जमीन तैयार करता है।

यही छोटी गांठें आगे चलकर बड़ी बीमारियों — जैसे कैंसर, टीबी की गांठ, PCOD, फाइब्रॉइड — का रूप ले सकती हैं।

आयुर्वेद में गांठ का इलाज कैसे किया जाता है?
आयुर्वेद में हर तरह की गांठ के लिए पांच स्टेप्स बताए गए हैं:

1. निदान परिमर्जन — कारण हटाओ
सबसे पहले बीमारी की जड़ पर काम किया जाता है:

– वेग कभी न रोकें
– रोज शरीर पर तेल मालिश करें
– खाने में घी जरूर लें

जब तक कारण नहीं हटेगा, इलाज टिकेगा नहीं।

2. बिगड़ी हुई वायु को ठीक करना
आयुर्वेद कहता है - गांठ का मुख्य कारण वायु है।

इसके लिए सबसे बेस्ट औषधि मानी गई है हरड़ (Haritaki)।

रोज भोजन से पहले:

1/4 या 1/2 चम्मच हरड़ पाउडर
1 चम्मच घी में मिलाकर लें

या हरड़ को घी में भूनकर रख लें और थोड़ा सा गर्म पानी पी लें।

इससे:

वायु नॉर्मल होती है
जमा हुआ मल बाहर निकलता है
टॉक्सिन्स धीरे-धीरे साफ होते हैं

3. नित्य विरेचन — समय-समय पर पेट साफ
पहले जमाने में हर दो महीने में एरंड तेल (Castor oil) देने की परंपरा थी।

आज भी आप किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से मिलकर हर 2 महीने में पेट साफ करने की दवा जरूर लें।

इससे:

– मल नहीं जमता
– वायु संतुलित रहती है
– गांठ बनने की संभावना कम होती है

4. पंचकर्म — खासकर बस्ती चिकित्सा
आयुर्वेद में गांठों के लिए सबसे शक्तिशाली इलाज है बस्ती (Medicated E***a)।

यह पानी वाली एनिमा नहीं होती।
इसमें खास तेल और काढ़े उपयोग किए जाते हैं।

बस्ती से:

वायु कंट्रोल में रहती है
शरीर को पोषण मिलता है
PCOD, फाइब्रॉइड, यूटेरस गांठ, ब्रेस्ट लंप और यहां तक कि कैंसर की गांठों में भी मदद मिलती है

आप किसी नजदीकी आयुर्वेदिक डॉक्टर से सीखकर इसे घर पर भी कर सकते हैं।

5. ऐसा खाना जो गांठ घटाए
– खाने वाला चूना (चना बराबर मात्रा रोज)
– छाछ
– परवल
– सहजन
– बैंगन

ये सब गांठ कम करने में सहायक हैं।

राजीव दीक्षित जी भी चूने की बहुत प्रशंसा करते थे।

झूठे वादों से सावधान रहें
इंटरनेट पर बहुत लोग बोलेंगे:

“15 दिन में गांठ गायब”
“एक नुस्खा सभी गांठ खत्म”

ऐसे दावों से दूर रहें।
गांठ होने पर हमेशा नजदीकी आयुर्वेदिक डॉक्टर से मिलें।

अंतिम बात
चाहे PCOD हो, फाइब्रॉइड हो, ब्रेस्ट लंप हो या कैंसर की गांठ -
आयुर्वेद की बस्ती चिकित्सा और सही दिनचर्या इन सभी में सहायक होती है।

समय रहते कारण हटाइए, वायु ठीक कीजिए और शरीर को ड्राइनेस से बचाइए।

तभी गांठ से भी बचेंगे और बड़ी बीमारी से भी।

Address

Firozabad
283203

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Shivnath Singh Vaidya Sonpal Singh Clinic posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category