31/05/2026
विश्व तंबाकू दिवस पर विशेष: मुंह का कैंसर – तंबाकू और लापरवाही से बढ़ता खतरा
भारत में मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है और यह एक गंभीर जनस्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर पहचान और इलाज से अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
मुख्य कारण तंबाकू, गुटखा और पान मसाला का सेवन,शराब और तंबाकू का संयुक्त उपयोग,खराब मौखिक स्वच्छता,पोषण की कमी (विटामिन A, C, आयरन),एचपीवी संक्रमण
शुरुआती लक्षण -लंबे समय तक न भरने वाले घाव या छाले,सफेद/लाल धब्बे,निगलने या मुंह खोलने में परेशानी,लगातार दर्द, जलन या सूजन,आवाज में बदलाव
बचाव और उपाय-तंबाकू व गुटखा का त्याग,शराब का सीमित सेवन,नियमित दांतों व मुंह की सफाई,पौष्टिक आहार,समय-समय पर जांच और स्क्रीनिंग
IMA Firozabad का संदेश
विश्व तंबाकू दिवस पर डॉ. जलज गुप्ता , डॉ. शिखा जैन और डॉ. सोनाली बंडिल ने संयुक्त रूप से अपील की है कि समाज तंबाकू और गुटखा से दूर रहे तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाए।मुंह का कैंसर रोके जाने योग्य है। जागरूकता, समय पर जांच और सही उपचार से लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है।