Happy life

Happy life Health is wealth

10/10/2024

योग के कई फ़ायदे हैं, जिनमें से कुछ ये हैं:

योग से तनाव कम होता है और बेहतर नींद आती है.

योग से मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है और लचीलापन भी सुधरता है.

योग से रक्तचाप सामान्य रहता है.

योग से हृदय संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है.

योग से पाचन तंत्र बेहतर होता है.

योग से आंतरिक अंग मज़बूत होते हैं.

योग से एकाग्रता बढ़ती है.

योग से मन और विचारों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

योग से वज़न घटाने में मदद मिलती है.

योग से चोट से बचाव होता है.

योग से आत्म-जागरूकता आती है.

योग से आत्म-सम्मान बढ़ता है.

योग से क्रोध पर नियंत्रण आता है.

योग से लसीका प्रणाली मज़बूत होती है.

योग से प्रतिरक्षा बढ़ती है.

योग से कार्डियोवस्कुलर सिस्टम से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं.

15/07/2023

1)संतुलित आहार लें ये बात तो आप भी मानते होंगे कि हमारे खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। ...

2.) पर्याप्त नींद लें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को जल्दी सोना चाहिए। ...

3.) सुबह का नाश्ता है ज़रूरी ...

4.) पर्याप्त जल का सेवन करें ...

5.) वर्कआउट या व्यायाम करें

Source Google World Health Organization (WHO)

03/08/2022

एक ताजा सर्वे में भारतीयों ने माना कि मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल से उनकी नींद पर बुरा असर पड़ रहा है। पिछले 5 सालों में 2 लाख लोगों ने अपनी सोने की आदतों के बारे में बताया। इस साल 30,000 लोगों ने इस बारे में बताया। ग्रेट इंडियन स्लीप स्कोरकार्ड 2022 सर्वे मार्च 2021 से फरवरी 2022 के बीच किया गया था।

इस सर्वे के अनुसार हर 4 में से 1 भारतीय को लगता है कि उसे नींद न आने की बीमारी हो चुकी है। भारत के 59 प्रतिशत लोग रात 11 बजे के बाद सोने के लिए जाते हैं। सोशल मीडिया इसकी एक बड़ी वजह है। 36 प्रतिशत लोगों का मानना है कि डिजिटल मीडिया की वजह से उनकी नींद पर असर पड़ा है। 88 प्रतिशत लोग सोने से ठीक पहले फोन जरूर चैक करतेे हैं। हालांकि पिछले वर्ष के सर्वे में 92 प्रतिशत लोग ऐसा कर रहे थे।

हर 4 में से 1 भारतीय को लगता है कि उसे इन्सोमनिया यानी नींद न आने की बीमारी हो चुकी है। कोरोना से पहले के मुकाबले देर रात सोशल मीडिया पर रहने की आदत में 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 31 प्रतिशत महिलाओं और 23 प्रतिशत पुरुषों को लगता है कि उनकी नींद गायब हो चुकी है। 38 प्रतिशत महिलाओं और 31 प्रतिशत पुरुषों को लगता है कि सोशल मीडिया की वजह से वे देर तक जागते रहते हैं। 18 वर्ष से कम के 50 प्रतिशत किशोरों को भी यह लगता है कि उन्हें इन्सोमनिया हो चुका है। हाइब्रिड वर्क कल्चर, यानी वर्क फ्रॉम होम के आने के बाद से अब लोगों को काम के दौरान सोया-सोया रहने की या महसूस करने की लत घट गई है। 2020 के सर्वे में जहां 83 प्रतिशत लोगों को काम के दौरान नींद आती थी, वह अब 2022 में घट कर 48 प्रतिशत रह गया है।

कड़वा सच है कि हम सभी मोबाइल फोन के इतने आदी हो गए हैं कि अपने फोन के बिना एक घंटा भी नहीं बिता सकते। यह हमें मानसिक रूप से कमजोर बना रहा है। दिन भर लोग स्मार्टफोन पर स्क्रॉल करते रहते हैं। मोबाइल फोन की लत के कारण आपको मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, टूटे हुए रिश्तों और पारिवारिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह हमारी सोच और रचनात्मक क्षमता को कम करता है। मोबाइल फोन या स्मार्टफोन का आविष्कार चीजों को सुलभ बनाने और संचार को बेहतर बनाने के लिए किया गया था, जबकि यह कई मानसिक समस्याओं का कारण बन रहा है।

Source: Punjab keshri

02/08/2022

उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास सादा या गुनगुना पानी पिएं। इससे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। एक गिलास पानी में आधा नीबू निचोड़ कर भी पी सकते हैं।

- इसके बाद फ्रेश होने जाएं। इसमें हड़बड़ी न करें। खुद को आराम से वक्त दें ताकि पेट अच्छी तरह साफ हो सके और शरीर से जहरीले पदार्थ निकल सकें। इंग्लिश स्टाइल टॉइलट सीट इस्तेमाल करते हैं तो पैरों के नीचे छोटा स्टूल या चौकी रख सकते हैं। इससे इंटेस्टाइन पर दबाव पड़ता है और पेट अच्छी तरह साफ होता है।

- फ्रेश होने के 10-15 मिनट बाद एक कप ग्रीन टी या हर्बल टी या ताजा मौसमी जूस ले सकते हैं। इस वक्त हमारे शरीर की जज्ब करने की क्षमता ज्यादा होती है। ऐसे में हेल्दी खाएं ताकि उसका फायदा शरीर को ज्यादा मिले।

- इस समय कोई एक फल खासकर केला या एक मुट्ठी ड्राई-फ्रूट्स (बादाम,अखरोट, चिया सीड्स आदि) जरूर खाएं।

क्या न करें
-उठने के बाद सबसे पहले चाय न पिएं। इससे रात भर से भूखे शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता या चाय पीनी ही है तो फल या ड्राई-फ्रूट्स आदि खाने के करीब आधा घंटे बाद कप चाय लें।

एक्सरसाइज
क्या करें
-फल या ड्राई-फ्रूट्स खाने के करीब आधे घंटे बाद 45 मिनट एक्सरसाइज करें। 45 मिनट एक्सरसाइज के बाद 15 मिनट डीप ब्रीदिंग और मेडिटेशन करें।

Source: navbharat times

Address

Forbesganj
854318

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Happy life posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram