26/08/2021
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है,खासतौर पर इसके डेल्टा वेरिएंट ने, जिसके चलते कई देशों में संक्रमण की नई लहर ने वैश्विक समुदाय को अपनी चपेट में ले रखा है. इस महामारी से निपटने के लिए वैज्ञानिक समुदाय ने वैक्सीन का विकास किया और यह संक्रमण के खिलाफ एकमात्र प्रभावी उपाय है.
मोदी सरकार की निशुल्क टीकाकरण अभियान के तहत आज दिनांक 26 अगस्त 2021 को आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल डण्डीबाग,गया में निशुल्क कोविड वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर कॉलेज के सचिव डॉ मनीष चन्द्रा एवं प्रधानाचार्य डॉ उमा शंकर पाण्डेय द्वारा शुभकामना देते हुए टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
लोगों ने सरकार के इस उदेश्य का पालन करते हुए अस्पताल के प्रांगण में आकर वैक्सीन की जरूरत को समझते हुए टीका लगवाया और इसके साथ ही साथ लोगों को जागरूक भी किया.