DIYA रक्त अग्रदूत

DIYA रक्त अग्रदूत यह समूह ब्लड डोनेशन के प्रति लोगोँ को जागरूक करने मकसद से बनाया गया है।

15/05/2026
सादर आभार नीलू सोनू मौर्या भैया जी!🙏
10/05/2026

सादर आभार नीलू सोनू मौर्या भैया जी!🙏

मां सिर्फ जन्म नहीं देती,वह जीवन को संस्कार, प्रेम और त्याग से संवारती है।ममता की छांव में ही हर सपने को उड़ान मिलती है।...
10/05/2026

मां सिर्फ जन्म नहीं देती,
वह जीवन को संस्कार, प्रेम और त्याग से संवारती है।
ममता की छांव में ही हर सपने को उड़ान मिलती है।

इस मातृत्व दिवस पर उन सभी माताओं को नमन,
जो अपने स्नेह, धैर्य और बलिदान से संसार को सुंदर बनाती हैं।

“मां है तो हर मुश्किल आसान है,
मां के बिना जीवन अधूरा सा जहान है।”

सभी माताओं को मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌸💐

निवेदक :
DIYA, बिहार
DIYA रक्त अग्रदूत, बिहार

आज अखिल विश्व गायत्री परिवार, जहानाबाद द्वारा संचालित DIYA रक्त अग्रदूत, जहानाबाद इकाई ने यह संकल्प लिया है कि मानव सेवा...
09/05/2026

आज अखिल विश्व गायत्री परिवार, जहानाबाद द्वारा संचालित DIYA रक्त अग्रदूत, जहानाबाद इकाई ने यह संकल्प लिया है कि मानव सेवा एवं जरूरतमंदों के जीवन रक्षा हेतु प्रत्येक रविवार रक्तकोष में नियमित रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आप सभी रक्तवीरों से आग्रह है कि इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं और प्रत्येक रविवार अपनी अमूल्य रक्त की आहुति देकर मानवता की सेवा में योगदान दें।
आइए, रक्तदान को जनआंदोलन बनाएं — क्योंकि आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।
निवेदक :-
अंकित कुमार गुप्ता
अखिल विश्व गायत्री परिवार, सह संचालक
DIYA रक्त अग्रदूत, जहानाबाद (बिहार)
संपर्क सूत्र :- 7645991641

नित्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं हम अपने प्रयासों से।रक्तदान - जीवनदान 🇮🇳🙏
08/05/2026

नित्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं हम अपने प्रयासों से।

रक्तदान - जीवनदान 🇮🇳🙏

*World Thalassemia Day & World Red Cross Day – May 8*World Thalassemia Day and World Red Cross Day are observed globally...
08/05/2026

*World Thalassemia Day & World Red Cross Day – May 8*

World Thalassemia Day and World Red Cross Day are observed globally on May 8 to spread awareness about blood disorders and humanitarian service. World Thalassemia Day focuses on education, prevention, and support for patients suffering from thalassemia, a genetic blood disorder. It also encourages voluntary blood donation, which is essential for many patients. World Red Cross Day honors the humanitarian efforts of Red Cross volunteers and workers who help people during emergencies and disasters.

विश्व थैलेसीमिया दिवस और विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इनका उद्देश्य रक्त संबंधी बीमारियों तथा मानव सेवा के प्रति जागरूकता फैलाना है। विश्व थैलेसीमिया दिवस मुख्य रूप से थैलेसीमिया जैसी आनुवंशिक रक्त बीमारी के प्रति शिक्षा, बचाव और रोगियों के सहयोग पर केंद्रित होता है। साथ ही यह स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को भी उजागर करता है, जो अनेक मरीजों के लिए जीवनदायी होता है। विश्व रेड क्रॉस दिवस मानवता की सेवा करने वाले रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों और कर्मियों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

बेटा आविर्भाव और पत्नी के उपस्थिति में अपने जन्मदिन पर जीवन का 23वाँ रक्तदान भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, गया जी में करते D...
06/05/2026

बेटा आविर्भाव और पत्नी के उपस्थिति में अपने जन्मदिन पर जीवन का 23वाँ रक्तदान भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, गया जी में करते DIYA रक्त अग्रदूत, बिहार के समन्वयक श्री अमित कुमार चरण पहाड़ी जी।

*Diya Raktagraroot Bihar* प्रमुख *(Head)* हमारे बड़े भैया अमित कुमार चरण पहाड़ी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌺आप न...
06/05/2026

*Diya Raktagraroot Bihar* प्रमुख
*(Head)* हमारे बड़े भैया अमित कुमार चरण पहाड़ी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌺
आप निरंतर स्वस्थ, मस्त एवम प्रसन्न रहें यही मेरी प्रार्थना है।🙏

- रक्तदान को लेकर जो आपके प्रयास हैं वो हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।
परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीय माताजी का आशीर्वाद सदैव बना रहे।🌸✨

गया जी तमाम प्रिंट मीडिया बंधुओं को हृदय से आभार ।🙏🇮🇳💐
27/04/2026

गया जी तमाम प्रिंट मीडिया बंधुओं को हृदय से आभार ।🙏🇮🇳💐

आज गायत्री शक्तिपीठ, गयाजी के स्थापना दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर की शानदार सफलता पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई! 🎉31 यूनि...
26/04/2026

आज गायत्री शक्तिपीठ, गयाजी के स्थापना दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर की शानदार सफलता पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई! 🎉

31 यूनिट रक्त संग्रहण सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि 31 जीवनों को नई आशा देने का महान कार्य है। यह सफलता आप सभी के समर्पण, सेवा भाव और टीमवर्क का परिणाम है।

गायत्री शक्तिपीठ, गयाजी के समस्त ट्रस्टीगणों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं था—उनका सहयोग हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

आप सभी ने सच में मानवता की सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है। ऐसे ही आगे भी निरंतर सेवा के इस पथ पर बढ़ते रहें। 💐

साभार
अमित कुमार
समन्वयक
DIYA रक्त अग्रदूत, बिहार

याद रखें दिनांक :- 26/04/2026 को प्रातः 10बजे से स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ,पूर्वी रामसागर तालाब,गया जी भव्य रक्तदान शिविर...
24/04/2026

याद रखें दिनांक :- 26/04/2026 को प्रातः 10बजे से स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ,पूर्वी रामसागर तालाब,गया जी भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन होना है।

जितने भी गया जी के रक्तदाता हैं जरूर से जरूर पधारें।

Address

Gaya
GAYATRISHAKTIPEETH,PURVIRAMSAGARTALAB,GAYA

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DIYA रक्त अग्रदूत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to DIYA रक्त अग्रदूत:

Share