Drx Mukesh Kumar

Drx Mukesh Kumar fage like and share

अस्पताल या कैटवॉक?😳 🏥👠बिहार के एक निजी अस्पताल से सामने आई ये तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। जिस जगह पर लोग जिंदगी और मौ...
25/03/2026

अस्पताल या कैटवॉक?😳 🏥👠
बिहार के एक निजी अस्पताल से सामने आई ये तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। जिस जगह पर लोग जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हैं, क्या वहाँ ऐसी अनुशासनहीनता शोभा देती है?

नर्सिंग का पेशा 'सेवा और गरिमा' का प्रतीक है, 'ग्लैमर' का नहीं। इस तरह का पहनावा न केवल पेशे की मर्यादा को कम करता है, बल्कि मरीजों के लिए भी असहज स्थिति पैदा करता है।

क्या अस्पताल प्रशासन को केवल मुनाफे से मतलब है? क्या मेडिकल संस्थानों में एक सख्त 'ड्रेस कोड' अनिवार्य नहीं।

अनुशासनहीन ड्रेस कोड न केवल मरीजों को असहज करता है बल्कि अस्पताल की गंभीरता को भी खत्म करता है।

✅ अस्पताल में सख्त यूनिफॉर्म होनी चाहिए।
❌ अस्पताल में फैशन नहीं चलना चाहिए।

आप किसके पक्ष में हैं? कमेंट्स में बताएं।

देश में महिलाओं की सेहत को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. जिसके तहत जल्द ही पूरे भारत ...
26/02/2026

देश में महिलाओं की सेहत को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. जिसके तहत जल्द ही पूरे भारत में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. इसका मकसद सर्वाइकल कैंसर यानी गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बेटियों को समय रहते बचाना है.

इन आरोपियों के नाम पढ़िए। मेरिट इसे कहते हैंये है Himalya कंपनी की Liv–52 टेबलेट। लिवर ठीक करने में ये खाई जाती है। सोचि...
10/02/2026

इन आरोपियों के नाम पढ़िए। मेरिट इसे कहते हैं
ये है Himalya कंपनी की Liv–52 टेबलेट। लिवर ठीक करने में ये खाई जाती है। सोचिए, इतनी प्रतिष्ठित कंपनी के नाम पर भी नकली दवाई बन रही थी। सोनीपत की फैक्ट्री में दवाई बनती थी। खाली डिब्बी, रैपर मेरठ में बनते थे। मयंक अग्रवाल, अनूप गर्ग, तुषार ठाकुर, आकाश ठाकुर, नितिन त्यागी पकड़े गए हैं।
📍गाजियाबाद, यूपी

ये तस्वीर डॉक्टर कामरान अली ने शेयर की है जो इंसान के फेफड़ों की है। तस्वीर देखकर आपको लग रहा होगा कि पहली तस्वीर सिगरेट...
05/11/2025

ये तस्वीर डॉक्टर कामरान अली ने शेयर की है जो इंसान के फेफड़ों की है। तस्वीर देखकर आपको लग रहा होगा कि पहली तस्वीर सिगरेट नहीं पीने वाले इंसान का फेफड़ा है और दूसरा बहुत ज्यादा सिगरेट पीने वाले इंसान का फेफड़ा होगा...अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप गलत सोच रहे हैं।
ये दोनों फेफड़े जिन इंसानों के हैं वे दोनों ही सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाते बस फर्क इतना है कि पहली तस्वीर वाला इंसान पहाड़ों पर रहता है और दूसरी तस्वीर जिस इंसान की है वो दिल्ली में रहता है।
अब आप सोचिए दिल्ली-NCR में आप किस तरह की हवा में सांस ले रहे हैं...

27/09/2025

PMCH

27/09/2025

बताइए सर्जरी करते समय PMCH के ऑपरेशन थियेटर का छत गिर गया 😱 कितना डरवाना दृश्य होगा।

क्या आप जानते हैं डाइलिसिस के दौरान, खून को लाल वाली ट्यूब से बाहर निकाला जाता है , फिर dialysis मशीन से वो खून गुजरता ह...
10/09/2025

क्या आप जानते हैं डाइलिसिस के दौरान, खून को लाल वाली ट्यूब से बाहर निकाला जाता है , फिर dialysis मशीन से वो खून गुजरता है, और फिर नीली ट्यूब से उसे वापस शरीर में डाला जाता है…

इस प्रक्रिया को पूरा होने में चार घंटे लगते हैं और मरीज़ पत्थर की तरह पड़ा रहता है.!

ये प्रोसीजर हफ़्ते में दो तीन बार होता है, इसका मतलब एक महीने में 8 से १२ बार, और हर बार ये चार घंटे लेता है, इसका मतलब बत्तीस से अढ़तालीस घंटे…

जो लोग किडनी के किसी रोग से त्रस्त नहीं हैं, और जो स्वस्थ हैं उनके लिए उनकी किडनी ये काम बिना किसी परेशानी के दिन में छत्तीस बार करती है.

अगर आप इसे पढ़ रहे हैं तो , शराब पीना छोड़िए, प्रोसेस्ड फ़ूड ख़ाना छोड़िए, जंकी फ़्राई ख़ाना छोड़िए, अनावश्यक मीठा ख़ाना बंद कीजिए

मुझे लगता है ये सारे विकल्प
आपके लिए काफ़ी सस्ते और आसान होंगे जब प्राकृतिक रूप से आपका शरीर इसे प्रोसेस करता है।
क्या हमें इसके लिए ईश्वर का शुक्रगुजार नहीं होना चाहिए??? 💐🙏🏻💐

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र से एक दिल द,हला देने वाला मामला सामने आया है। महज़ 13 साल की मासूम बच्ची ने बुधवार को...
22/08/2025

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र से एक दिल द,हला देने वाला मामला सामने आया है। महज़ 13 साल की मासूम बच्ची ने बुधवार को धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल के प्रसव कक्ष में एक बेटे को जन्म दिया। जन्म के समय बच्ची और नवजात दोनों की हालत बेहद गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सुभाष सिंह (18 वर्ष) ने नाबालिग को पहले दोस्ती, फिर प्रेम के नाम पर भरोसा दिलाया और उसके बाद शारीरिक शोषण किया। धीरे-धीरे बच्ची गर्भवती हो गई। गर्भ की जानकारी होने पर आरोपी ने किनारा कर लिया और मासूम को उसके हाल पर छोड़ दिया।
परिजनों को कुछ माह पहले ही बच्ची की गर्भावस्था की जानकारी हुई थी, लेकिन तब तक काफी समय बीत चुका था। अपमान और बेटी की जा,न के डर से परिवार ने उसे घर में ही छिपाने की कोशिश की। मंगलवार देर रात जब बच्ची को तेज प्रसव पीड़ा हुई, तो परिजनों ने पहले उसे डुमरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत धनबाद रेफर कर दिया।
इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। बच्ची की हालत देखकर अस्पताल के डॉक्टर और नर्स भी भावुक हो उठे। दूसरी ओर, सरायढेला पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी है।
स्थानीय लोग और परिजन आरोपी को कठोर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं ताकि नाबालिग बच्ची को न्याय मिल सके।
चिकित्सकों का कहना है कि इतनी कम उम्र में गर्भधारण और प्रसव मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद खतरनाक होता है। फिलहाल बच्ची और उसका नवजात बेटे, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।
यह घटना न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि समाज के लिए भी एक गहरी चेतावनी है कि मासूम बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशीलता को लेकर और सजग रहने की जरूरत है।
सवाल है कि आखिर समाज कब जागेगा और मासूमों की सुरक्षा को लेकर क्यों अब तक ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे?

*ये एक स्थिर इमेज है जापानी न्यूरोलॉजी प्रोफेसर यामामोटो ने तैयार की है उनके अनुसार ये*1) यदि ये आपको स्थिर दिखती है  तो...
21/08/2025

*ये एक स्थिर इमेज है जापानी न्यूरोलॉजी प्रोफेसर यामामोटो ने तैयार की है उनके अनुसार ये*

1) यदि ये आपको स्थिर दिखती है तो आप स्वस्थ हैं।
2) यदि धीरे धीरे हिलती देखे तो आप थोड़े स्ट्रेस में हैं या रात में नींद पूरी नही हुई है।
3) यदि धीरे धीरे घूमती दिखे तो आप तनाव में हैं और आपको विश्रांति की जरूरत है।
4) यदि लगातार घूमती दिखती है तो आप बहुत तनाव में है और आपको उपचार की जरूरत है।
*यदि चाहें तो इसे save कर लें, ताकि समय समय पर अथवा आवश्यकता पड़ने पर आप स्वयं की जांच कर सकें🙏🏼

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में, शुक्रवार को उदैतापुर गाँव में लकड़ियाँ बीनते समय एक 15 वर्षीय लड़के को ज़हरीले कोबरा ने डस ल...
17/08/2025

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में, शुक्रवार को उदैतापुर गाँव में लकड़ियाँ बीनते समय एक 15 वर्षीय लड़के को ज़हरीले कोबरा ने डस लिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार और गाँव वाले मदद के लिए दौड़े। उन्होंने कोबरा को मार डाला और लड़के को तुरंत ज़िला अस्पताल ले गए।

लड़के की हालत बहुत गंभीर थी, इसलिए डॉक्टर ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया। साँप का ज़हर इतना तेज़ था कि डॉक्टर को उसे दो घंटे के अंदर 76 इंजेक्शन लगाने पड़े। डॉक्टर की मेहनत की बदौलत लड़के की जान बच गई।

फ़िलहाल, उसकी हालत स्थिर है, लेकिन उसे अभी भी कड़ी निगरानी में रखा गया है। परिवार मृत कोबरा को भी एक बोतल में अस्पताल ले आया, ताकि डॉक्टर यह पता लगा सकें कि उसे किस साँप ने काटा था।

Address

Gaya
823001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Drx Mukesh Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category