Nishant Arogya Ayush Manav Seva Kalyan Sansthan

Nishant Arogya Ayush Manav Seva Kalyan Sansthan Advanced Physiotherapy, Elec-Homeopathy - Nishant Arogya Ayush Manav Seva Kalyan Sansthan(NAAMSKS). Run By- Nishant Arogya Ayush Manav Sewa Kalyan Sansthan.

our Mission is to keep Everyone Healthy,Fit and Disease free. Nishant Arogya Physiotherapy, E-Homeopathy and Rehabilitation Clinic.

03/03/2026
बुरा ना मानो होली है’  इस वाक्य से ही सब की होली की शुरु होती है| घरों में पुराने फिल्मी गाने गूंजते हैं और सब के घरों  ...
03/03/2026

बुरा ना मानो होली है’ इस वाक्य से ही सब की होली की शुरु होती है| घरों में पुराने फिल्मी गाने गूंजते हैं और सब के घरों के दरवाजों पर पानी में रंग घोल कर बाल्टियों की लाइन और होली की पिचकारियों के ढेर दिखते हैं|होली का त्यौहार मनाते समय हम सबको कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है

👉होली पर स्वास्थ्य के लिए कुछ टिप्स :
हर बार जब भी कुछ खाएं, हाथ अवश्य धोएं ताकि पेट में कोई गड़बड़ न हो|
शांत रहने के लिये और पानी की कमी को दूर करने के लिए ठंढाई के अलावा खूब सारा पानी पीयें | दोस्तों के साथ दिनभर की भागदौड़ और होली के गीतों पर नाच गाना, निश्चित रूप से आप को प्यास लगाएगा| अत: पानी साथ रखें|
चमकीले लेकिन हानिकारक केमिकल रंगों का प्रयोग न करें चाहे वे आसानी से उपलब्ध और सस्ते ही क्यों न हो| इनके स्थान पर हर्बल रंग उपयोग करें| केमिकल रंग चमकीले लग सकते हैं मगर लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं|
आंखों की सुरक्षा के लिए धूप का चश्मा लगाएं | अगर आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत ठंडे पानी से
🎨 होली पर विशेष अपील ---

👉❌ किसी की आँखों में रंग न डालें।
👉❌ ज़बरदस्ती रंग न लगाएं।
👉❌ हानिकारक रसायनिक रंगों का प्रयोग न करें।
👉✔️ प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों का उपयोग करें।
👉✔️ बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
👉✔️ आपसी प्रेम, सद्भाव और सम्मान के साथ त्योहार मनाए। 🙏🙏
आप सबको निशांत आरोग्य की ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं💐🙏🏻
डॉ रचना सिंघल
निशांत आरोग्य एडवांस फिजियोथैरिपी क्लिनिक मोहन मेकिन सोसाइटी वसुंधरा गाजियाबाद

Thanks to media 🙏🙏🙏🙏🙏🙏
23/02/2026

Thanks to media 🙏🙏🙏🙏🙏🙏

22/02/2026

निशांत आरोग्य आयुष सेवा संस्थान ने लगाया रक्तदान शिविर

निशांत आरोग्य आयुष मानव सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन मोहन मेकिन सोसाइटी में निशांत आरोग्य पर किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि पार्षद धीरज अग्रवाल इंदिरापुरम,पार्षद सतेंद्र चौधरी,रहे साथ में महिला मोर्चा अध्यक्ष निशि त्यागी, कादम्बरी कौशिक, निशांत आरोग्य के संस्थापक अरुण सिंघल जीआदि रहे रहे। शिविर में लगभग 50 से अधिक लोगों ने रक्त दान कर पुण्य कमाया। ब्लड बैंक के चिकित्सकों ने रक्तदान शिविर की व्यवस्था सभाली। डॉ रचना सिंघल ने बताया कि कि रक्तदाताओं में पुरुषों की भांति महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ निशांत सिंघल जी रक्तदान करके किया। डॉ निशांत सिंघल ने बताया कि रक्त दान करके किसी के जीवन को बचाया जा सकता है अथवा संस्था इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन करती आई है।और आगे भी इस तरह के शिविर लगते रहेंगे।
अध्यक्ष डा. निशांत सिंघल ने मोमेंटो देकर स्वागत किया। इस दौरान रक्तदान करने वालों को डॉ रचना सिंघल ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

21/02/2026

रक्तदान महादान 🩸
रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।
आपका छोटा सा प्रयास कई परिवारों की खुशियाँ बचा सकता है।
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं — आइए, मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। 🙏
🏥 रक्तदान शिविर का आयोजन
निशांत आरोग्य आयुष मानव सेवा संस्थान द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
सभी शहरवासियों, मित्रों एवं सम्मानित नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि इस पुनीत कार्य में भाग लेकर रक्तदान करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।
📅 दिनांक: 22 फरवरी 2026
⏰ समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
📍 स्थान: निशांत आरोग्य क्लिनिक
सेक्टर-5, वसुंधरा, गाजियाबाद
🙏 निवेदक:
डॉ. रचना सिंघल
निशांत आरोग्य आयुष मानव सेवा संस्थान

16/02/2026

*🙏🎈 रक्तदान – जीवनदान का सबसे सरल माध्यम🩸🙏*

*रक्तदान केवल रक्त देना नहीं है *— यह किसी को नई ज़िंदगी देने का संकल्प है। हर बार जब आप रक्तदान करते हैं, तो आप तीन* *ज़िंदगियाँ बचा सकते हैं, क्योंकि एक यूनिट रक्त को तीन भागों में बाँटा जाता है –*

*1. लाल रक्त कण (RBCs)*
*2. प्लाज़्मा*
*3. प्लेटलेट्स*
*❤️ क्यों करें रक्तदान?*

*हर दो सेकंड में किसी को रक्त की ज़रूरत होती है।*

*किसी का ऑपरेशन, दुर्घटना, या कैंसर उपचार उसी रक्त पर निर्भर होता है जो आप देते हैं।*
*सिकल सेल एनीमिया,* *थैलेसीमिया जैसी आनुवंशिक बीमारी में हर 15 से 20 दिन में रक्त चढ़ाना पड़ता हैं।*

*यह एक ऐसा दान है जिसमें न तो दर्द होता है, न खर्च, लेकिन असीम संतोष मिलता है।*

*💪 रक्तदान के स्वास्थ्य लाभ*

*1. नई रक्त कोशिकाएँ बनने में मदद – आपका शरीर नई कोशिकाएँ बनाकर ताजगी महसूस करता है।*
*2. आयरन संतुलन – नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का स्तर नियंत्रित रहता है।*
*3. हृदय रोग का खतरा कम – रक्त पतला रहने से दिल पर दबाव कम पड़ता है।*
*4. मानसिक संतोष – यह आत्मिक खुशी और समाजसेवा का एहसास देता है।*

*⚖️ कौन रक्तदान कर सकता है?*

*आयु: 18 से 65 वर्ष*

*वजन: 45 किलो या उससे अधिक*

*हीमोग्लोबिन: 12.5 ग्राम/डीएल से अधिक*

*आप पूरी तरह स्वस्थ और बिना किसी संक्रमण के होने चाहिए।*

*🩸 कब-कब किया जा सकता है?*

*पुरुष हर 3 महीने में*

*महिलाएँ हर 4 महीने में*

*> “रक्तदान वह उपहार है, जो देने वाले को भी अमर बना देता है।”*

*“आपका 15 मिनट किसी की पूरी ज़िंदगी बदल सकता है।”*

*“रक्त नहीं दोगे तो किसी का जीवन कैसे बचाओगे?”*

*🙌 आप भी बनें जीवनदाता*

*अगली बार जब रक्तदान शिविर दिखे या कोई अस्पताल में ज़रूरत बताए —*
*‘मैं दूँगा’ कहकर आगे बढ़िए।*
*क्योंकि आप सिर्फ रक्त नहीं दे रहे,*
*आप किसी माँ का लाल, किसी बच्चे का पिता, और किसी परिवार की उम्मीद लौटा रहे हैं।*

*Nishant Arogya Ayush Manav Sewa Sansthan*
*Vasundhra Ghaziabad*

Address

Indirapuram
Ghaziabad
201014

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm

Telephone

+917055596933

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nishant Arogya Ayush Manav Seva Kalyan Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Nishant Arogya Ayush Manav Seva Kalyan Sansthan:

Share