RHAM Foundation

RHAM Foundation We Provide Worldwide Charity Service.

On the other hand, we denounce with righteous indignation and dislike men who are so beguiled and demoralized by the charms of pleasure of the moment.

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 ने बालिकाओं को बांटी 305 साइकिलगाजियाबाद। विजय नगर स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को रोट...
10/05/2022

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 ने बालिकाओं को बांटी 305 साइकिल

गाजियाबाद। विजय नगर स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 ने बालिकाओं को निशुल्क साइकिल बांटी। शहर के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 305 बेटियों को साइकिल मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल गए। साइकिल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गाजियाबाद सांसद व केंद्रीय मंत्री सांसद वीके सिंह पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी व्यक्ति या संस्था अपने कार्यो से जानी जाती है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों को साइकिल बांटकर रोटरी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वैसे रोटरी क्लब देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी समाज हित में किए गए अपने कार्यो के लिए जाना जाता है। सांसद ने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 की तारीफ करते हुए कहा कि वैसे तो संस्था रोजाना अनगिनत कार्य समाज के हित में कर रही है। लेकिन बेटियों को साइकिल वितरित कर उन्हें स्कूल से जोड़ने का काम किया है। रोटरी का यह नेक कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा। जिन बेटियों को साइकिल मिली है उनके साथ उनके परिजन भी काफी खुश है। घर से दूरी अधिक होने के कारण बेटियों को स्कूल तक पहुंचने में रोजाना काफी मुसीबत उठानी पड़ रही थी। अब साइकिल मिलने से सभी बालिकाओं की स्कूल तक पहुंच आसान हो जाएगी। इससे पर्यावरण में सुधार होगा और साइकिल चलाने से बालिकाएं स्वस्थ रहेंगी। घर से स्कूल तक पहुंचने में समय की बचत भी होगी। वहीं, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो अशोक अग्रवाल ने कहा कि साइकिल मिलने से बेटियों का भविष्य में संवरने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सोनीपत में एक गांव की 21 बेटियों को साइकिल देकर स्कूल की मुख्यधारा से जोड़ा गया। अन्य बेटियों को भी स्कूल से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बेटियों की मदद के लिए रोटरी के सभी क्लबों ने पूरा सहयोग किया तभी आज यह अभियान काफी सफल हुआ है। समारोह में एडीएम सिटी विनय कुमार, एसडीएम लोनी नितिन चक्रवर्ती, डीआईओएस प्रदीप कुमार द्विेवेदी ने भी रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों को स्कूल की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। इस मौके पर रोटरी के डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर जेके गौड़ ने कहा कि बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए योजना के तहत दिल्ली एनसीआर में नोएडा, हापुड़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दनकौर, लोनी, मुरादनगर के साथ हरियाणा जिले में करीब 2175 बेटियों को चिन्हित किया गया है, उन्हें साइकिल बांटी जाएगी। योजना के तहत सोमवार को 305 बालिकाओं को साइकिल का वितरण कर दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन सचिन वत्स व रवि बाली ने किया। कार्यक्रम में सरदार जोगिंदर सिंह, डिस्ट्रिक्ट रोटरी फाउंडेशन कमिटी चेयरमैन डॉ धीरज भार्गव, शरत जैन, रोहित दुबे, प्रोजेक्ट कमेटी चेयर के अध्यक्ष संजय सिंघानिया, हीरो साइकिल लिमिटेड के जनरल मैनेजर मार्केटिंग, नारायण शशांक अग्रवाल, तृप्ति गुप्ता आदि मौजूद रहे।

डासना में आरएचएएम फाउंडेशन व रोटरी क्लब ने 25 बच्चों को बांटा संतुलित आहारTBC News। डासना के स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित ...
25/04/2022

डासना में आरएचएएम फाउंडेशन व रोटरी क्लब ने 25 बच्चों को बांटा संतुलित आहार

TBC News। डासना के स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में आरएचएएम फाउंडेशन व रोटरी क्लब ने टीबी से ग्रसित 25 बच्चों को संतुलित आहार बांटा। इसमें रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन और आरएचएएम फाउंडेशन समेत गाजियाबाद के छह रोटरी क्लबों ने सहयोग किया। रोटरी क्लब से रो रवि बाली ने कहा कि आरएचएएम फाउंडेशन व रोटरी क्लब का टीबी से ग्रसित बच्चों की मदद के लिए निरंतर प्रयास जारी है। इससे पहले धौलाना विधायक धर्मेश तोमर और राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। डीएम राकेश कुमार सिंह व सीएमओ भवतोष शंखधर ने टीबी जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ आरएचएएम व रोटरी क्लब की मुहिम की खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने कहा कि दूसरे एनजीओ को भी इन संस्थाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। मेले में केमिस्ट एसोसिएशन और सारथी एनजीओ भी बीमारी से ग्रसित बच्चों की मदद के लिए आगे आए हैं। आरएचएएम फाउंडेशन के फाउंडर डॉ धीरज भार्गव ने कहा कि उनकी संस्था टीबी से ग्रसित बच्चों की लगातार मदद कर रही है। इसके साथ बीमारी से ग्रसित बच्चों को चिन्हित कर न्यूट्रिशन फूड बांटने का सिलसिला जारी है। संस्था ने 25 बच्चों को न्यूट्रिशन फूड में हॉर्लिक्स, चना, बिस्कुट, फल व अन्य आहार बांटा। अभियान में आरएचएएम फाउंडेशन के साथ रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सेफरोन की प्रेसिडेंट कुनिका भार्गव, रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गैलोर के प्रेसिडेंट प्रतीक भार्गव, रोटरी क्लब ऑफ प्रित विहार से रो वीटा गुप्ता, रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद सेंट्रल के प्रेसिडेंट सारंग अग्रवाल, रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद हेरिटेज के प्रेसिडेंट विशाल खंडेलवाल, रोटरी क्लब दिल्ली ईस्ट एंड की अध्यक्ष रेणुका झा ने मुख्य भूमिका निभाई। गाजियाबाद के शहीद सुखदेव फाउंडेशन और उत्साह फाउंडेशन से समीर आनंद ने भी अपना पूरा योगदान दिया। आरएचएएम फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ विश्राम सिंह, डॉ भारत, डीके सक्सेना, वीके दूबे, हरीश, दिपाली गुप्ता, राघवेंद्र चौहान, विनीत अग्रवाल, अपूर्व राज, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

टीबी से ग्रसित बच्चों की मदद के लिए आरएचएएम फाउंडेशन व रोटरी क्लब का अभियान जारी, 25 बच्चों को बांटा न्यूट्रिशन फूडTBC N...
22/04/2022

टीबी से ग्रसित बच्चों की मदद के लिए आरएचएएम फाउंडेशन व रोटरी क्लब का अभियान जारी, 25 बच्चों को बांटा न्यूट्रिशन फूड

TBC News। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार को मुरादनगर के स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन एंड आरएचएएम फाउंडेशन समेत गाजियाबाद के छह रोटरी क्लबों ने प्रतिभाग किया। आरएचएएम फाउंडेशन व रोटरी क्लब ने टीबी से ग्रसित 25 बच्चों और अन्य एनजीओ के सहयोग से कुल 105 बच्चों को संतुलित आहार बांटा गया। बच्चों व उनके परिजन के चेहरे न्यूट्रिशन फूड जैसे हॉर्लिक्स,दाल, चना, दलिया, सोयाबीन, गुड, प्रोटीन और अन्य पौष्टिक आहार पाकर खुशी से खिल गए। बतौर मुख्य अतिथि गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह और मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने शिरकत की। उन्होंने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब लोगों के हित में काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि जिले के सभी ब्लॉक पर स्वास्थ्य मेला लगाकर लोगों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। वहीं डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य मेले का आयोजन चल रहा है और इसका लाभ गरीब व वंचित लोगों को मिल रहा है। उन्होंने आरएचएएम फाउंडेशन व रोटरी क्लब द्वारा टीबी से ग्रसित बच्चों की मदद के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। आरएचएएम फाउंडेशन व रोटरी क्लब और अन्य के सहयोग से करीब 105 बच्चों को न्यूट्रिशन फूड वितरित किया। रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मिलकर टीबी से ग्रसित बच्चों की हर संभव मदद की जाएगी। देश व प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए आरएचएम फाउंडेशन व रोटरी क्लब सरकार के साथ है। अभियान में आरएचएएम फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सेफरोन, इंदिरापुरम गैलोर, हेरिटेज, दिल्ली ईस्ट एंड, गाजियाबाद सेंटर और दिल्ली आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैँ। देश को टीबी मुक्त बनाने में इन संस्थाओं का योगदान सराहनीय है। वहीं, सीएमओ भवतोष शंखधर ने भी आरएचएएम फाउंडेशन व रोटरी क्लब के टीबी से ग्रसित बच्चों की मदद के लिए चलाए जा रहे इस कदम की सराहना की। आरएचएएम फाउंडेशन के फाउंडर डॉ धीरज भार्गव ने भोजपुर के बाद मुरादनगर स्वास्थ्य मेले में भी आरएचएएम फाउंडेशन व रोटरी क्लब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आरएचएएम फाउंडेशन व रोटरी क्लब जिले को टीबी मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। आगे भी इसी तरह से अभियान में मुख्य भूमिका निभाई जाएगी। डॉ भार्गव ने कहा कि सभी ब्लॉकों में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेला लगना है। इसमें टीबी से ग्रसित बच्चों को संतुलित आहार देना और बीमारी से बचाव में उनकी मदद करने की जिम्मेदारी आरएचएएम व रोटरी क्लब की है। इसके अलावा कोरोना महामारी से बचाव के लिए करीब तीन हजार लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। पूरे दिल्ली एनसीआर में 5 से 7 हजार जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे गए हैं। इसके साथ ही सेनेटरी पैड को इस्तेमाल करने के तौर तरीके भी बताए गए। मुरादनगर स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में आरएचएएम फाउंडेशन के साथ रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सेफरोन की प्रेसिडेंट कुनिका भार्गव, रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गैलोर के प्रेसिडेंट प्रतीक भार्गव, रोटरी क्लब ऑफ प्रित विहार से रो वीटा गुप्ता, रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद सेंट्रल के प्रेसिडेंट सारंग अग्रवाल, रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद हेरिटेज के प्रेसिडेंट विशाल खंडेलवाल, रोटरी क्लब दिल्ली ईस्ट एंड की अध्यक्ष रेणुका झा ने मुख्य भूमिका निभाई। गाजियाबाद के शहीद सुखदेव फाउंडेशन और उत्साह फाउंडेशन से समीर आनंद ने भी अपना पूरा योगदान दिया। आरएचएएम फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों का फटका पहनाकर स्वागत किया गया। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में पौधों का वितरण भी हुआ। इस मौके पर एसीएमओ डॉ विश्राम सिंह, सुनील त्यागी, डीके सक्सेना, वीके दुबे, हरीश, दिपाली गुप्ता, राघवेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया रामनवमी महापर्व, भंडारा लगाकर बांटा प्रसाद-देश व समाज की सुख शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थनागाजियाबाद...
14/04/2022

धूमधाम से मनाया रामनवमी महापर्व, भंडारा लगाकर बांटा प्रसाद

-देश व समाज की सुख शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना

गाजियाबाद। रोटरी क्लब इंदिरापुरम गैलोर व सेफरोन और आरएचएएम फाउंडेशन की फ्रेंडस को-ऑपरेटिव सोसायटी वसुंधरा में रामनवमी महापर्व पर भंडारा लगाया गया। जिसमें मां दुर्गा को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सेफरोन की प्रेसिडेंट कुणिका भार्गव, रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गैलोर के प्रेसिडेंट प्रतीक भार्गव, आरएचएएम फाउंडेशन के फाउंडर डॉ धीरज भार्गव और मनीषा भार्गव ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा की पूजा अर्चना कराई। इसके बाद रामनवमी के भंडारे में लोगों को प्रसाद के लिए आमंत्रित किया। सुबह करीब साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक लोगों ने भंडारे में आकर प्रसाद ग्रहण किया। आरएचएएम फाउंडेशन के फाउंडर डॉ धीरज भार्गव ने कहा कि हर साल नवरात्रि में रामनवमी महापर्व पर भंडारा लगाकर लोगों को प्रसाद बांटा जाता है। ऐसे आयोजन पर भंडारे के रूप में प्रसाद बांटकर बेहद खुशी मिलती है। डॉ भार्गव ने देश व समाज की सुख शांति के लिए मां भगवती से प्रार्थना की। इसके साथ ही भंडारे में आए सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि अब देश में कोरोना महामारी जैसी कोई लहर न आए। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट ललित खन्ना, डीजी (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) अशोक अग्रवाल, पीडीजी ( पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) जेके गौड़, रो विवेक गुप्ता, रो धवल गुप्ता, अखिलेंद्र गर्ग, विनीत अग्रवाल, डॉ प्रीति नंदी, अतुल भार्गव, अनिल भार्गव, समीर आनंद, राजकिशोर शर्मा, परमेश्वरी, संजय जैन, संजय रोहिल्ला, अपूर्व राज आदि मौजूद रहे।
-

17/03/2022

Happy Holi 2022

25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय आजा नच ले सेकेंड आनलाइन डांस प्रोग्रामटीबीसी न्यूज। अखिल भारतीय भार्गव सभा की ओर से दो दिवसी...
18/02/2022

25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय आजा नच ले सेकेंड आनलाइन डांस प्रोग्राम

टीबीसी न्यूज। अखिल भारतीय भार्गव सभा की ओर से दो दिवसीय आजा नच ले सेकेंड डांस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भार्गव सभा की ओर से डॉ धीरज भार्गव ने बताया कि 25 और 26 फरवरी को आनलाइन आजा नच ले सेकेंड डांस प्रोग्राम किया जाएगा। इसमें विजेताओं को आकर्षक व नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। एबीबीएस जोधपुर के पूर्व प्रेसिडेंट सुरेंद्र नाथ भार्गव की धर्मपत्नी स्वर्गीय मंजू भार्गव की स्मृति में ट्रोफी दी जाएगी। जबकि एबीबीएस जयपुर से अलका व नरेश भार्गव द्वारा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें 5 से 10 साल आयु वर्ग के बच्चों के लिए देशभक्ति, 15 से 25 साल आयु वर्ग के लिए लोकनृत्य, 25 से 45 आयु वर्ग के लिए पुराने गाने, 45 से 60 आयु वर्ग में सावन और 60 साल से अधिक में होली की थीम पर आधारित गानों में प्रतिभाग कर सकते हैं। कार्यक्रम में आगरा से रजनी, लखनऊ से शैलजा, गुरुग्राम से डॉ नलिनी, प्रयागराज से पंकज, दुबई से विकास, जोधपुर से प्रमोद, इंदौर से रविंद्र, गाजियाबाद से जूम संयोजक डॉ धीरज भार्गव, जयपुर से सोमेश, अंकेश आदि आनलाइन जुड़ेंगे। प्रेसिडेंट नरेश भार्गव और प्रधान सचिव एचएन भार्गव की मुख्य भूमिका रहेगी। For More Information Comment your email id

09/02/2022

Available Job Openings in our organization www.tbam.co.in :
Walkin Interview at Tirupati Balaji Advertising & Marketing
Plot No.516, Sec-12 Freinds Co-Operative Society Near Gate No.2, Vasundhara, Ghaziabad (U.P.)
201012
Mob: +91-8130640022
Email Id: rhamfoundation21@gmail.com

1. Account Executive - 2 Post
2. Graphic Designer - 2 Post
3. PHP Web Developer - 1 Post

तिरुपति बालाजी एडवरटाइजिंग एजेंसी ने लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक www.tbam.co.inटीबीसी न्यूज। तिरुपति बालाजी एडवर...
08/02/2022

तिरुपति बालाजी एडवरटाइजिंग एजेंसी ने लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक www.tbam.co.in

टीबीसी न्यूज। तिरुपति बालाजी एडवरटाइजिंग एजेंसी वसुंधरा की ओर से सोमवार को लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रोटरी क्लब व आरएचएएम फाउंडेशन ने भी इसमें अपना पूरा सहयोग किया। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सेफरोन की अध्यक्ष कुणिका भार्गव ने लोगों से अपील की है कि 10 फरवरी को मतदान है और सभी लोग अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें। एक बेहतर और साफ छवि की सरकार चुनने में देश व राष्ट्र के लिए अपनी सहभागिता दें। रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम गैलोर के प्रेसिडेंट प्रतीक भार्गव ने कहा कि मतदान में सभी लोगों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। नई युवा पीढ़ी भी सरकार चुनने के लिए आगे आए और 10 फरवरी के दिन मतदान अवश्य करें।आरएचएएम फाउंडेशन के फाउंडर डॉ धीरज भार्गव ने कहा कि तिरुपति बालाजी एडवरटाइजिंग एजेंसी की ओर से सड़कों के किनारे, पार्क और कॉलोनी व घरों में पोस्टर व पम्पलेट के जरिए लोगों से मतदान करने की अपील की गई है। उन्होंने कोरोना को हराने और लोकतंत्र को जिताने जैसे स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। मेरा वोट मेरा अधिकार है इसलिए सभी लोग अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करें और मत का सही दिशा में इस्तेमाल करें।

Tirupati Balaji Advertising & Marketing are the best Advertising agency in ghaziabad, Top Advertising Agency in Delhi NCR, Newspaper ads agency in ghaziabad and tbam agency in Delhi NCR

वर्ल्ड कैंसर डे पर रोटरी क्लब ने कुष्ठ आश्रम व झुग्गियों में बांटे खाने के पैकेटगाजियाबाद। हिंडन स्थित कुष्ठ आश्रम में व...
07/02/2022

वर्ल्ड कैंसर डे पर रोटरी क्लब ने कुष्ठ आश्रम व झुग्गियों में बांटे खाने के पैकेट

गाजियाबाद। हिंडन स्थित कुष्ठ आश्रम में वर्ल्ड कैंसर डे पर रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सेफरोन और रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गैलोर ने संयुक्त रूप से कुष्ठ रोगियों को खाने के पैकेट बांटे। इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सेफरोन की अध्यक्ष कुनिका भार्गव ने कहा कि उनकी टीम हर महीने कुष्ठ आश्रम के रोगियों को सूखा राशन व खाने के पैकेट बांटती है। इस बार वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर रोगियों को पूरी व सब्जी के पैकेट बांटे गए हैं। इसके साथ ही कुष्ठ रोगियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गैलोर के प्रेसिडेंट प्रतीक भार्गव ने बताया कि इससे पहले भी कुष्ठ रोगियों को जायकेदार भोजन बांटा गया है। इसका मकसद है कि कुष्ठ रोगी भी अपने दुख को भूलकर सभी व्यंजनों का आनंद ले सके। यहां कुष्ठ रोगियों को खाने के पैकेट मिलने पर उनके परिवार के अन्य सदस्यों के चेहरे खुशी से खिले हुए थे। आरएचएएम फाउंडेशन के फाउंडर डॉ धीरज भार्गव ने बताया कि कुष्ठ आश्रम के अलावा वसुंधरा सेक्टर 12 की झुग्गियों में भी लोगों को खाने के पैकेट बांटे गए हैं। दोनों जगहों पर लोगों को कुल 84 खाने के पैकेट दिए गए। डॉ भार्गव ने बताया कि कुष्ठ रोगियों को भोजन के साथ ही उनके विचारों में सकारात्मकता लाने की कोशिश की गई ताकि वह भी आम आदमी की तरह हंसी खुशी अपने जीवन को जी सके। रो मनीषा भार्गव ने कुष्ठ रोगियों के हित में समय-समय पर रोटरी क्लब व आरएचएएम फाउंडेशन की ओर से कराए जा रहे विभिन्न कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने भी रोगियों से आग्रह करते हुए कहा कि अपने भीतर सकारात्मक सोच रखें। सकारात्मक सोच से हर बीमारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

आरएचएएम फाउंडेशन की ट्रेजरार का 52 वां जन्मदिन धूमधाम से मनायागाजियाबाद। आरएचएएम फाउंडेशन ने गुरुवार को ट्रेजरार मनीषा भ...
04/02/2022

आरएचएएम फाउंडेशन की ट्रेजरार का 52 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

गाजियाबाद। आरएचएएम फाउंडेशन ने गुरुवार को ट्रेजरार मनीषा भार्गव के 52 वें जन्मदिन पर महाराजपुर सेंटर पर बच्चों को न्यूट्रिशन फूड बांटा। डिस्ट्रिक्ट रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन व आरएचएएम के फाउंडर डॉ धीरज भार्गव ने बताया कि संस्था की ट्रेजरार मनीषा भार्गव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर टीबी से ग्रसित करीब 20 बच्चों को न्यूट्रिशन फूड में हॉर्लिक्स, फल, दाल, चना, दलिया और अन्य पौष्टिक आहार बांटा। डॉ भार्गव ने बताया कि रोटरी व आरएचएएम फाउंडेशन ने शहर में टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद ले रखा है। जिनको समय समय पर न्यूट्रिशन फूड व अन्य जरूरत की वस्तुएं बांटी जाती हैं। हर खास मौके पर बच्चों को न्यूट्रिशन फूड व अन्य जरूरत की वस्तुएं दी गई। इससे पहले भी कई बार टीबी से ग्रसित बच्चों को सहायता के तौर पर जरूरी सामान बांटा गया है। इसके साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। वहीं मनीषा भार्गव बच्चों को बीमारी के प्रति जागरूक और सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी को सकारात्मक सोच व जागरूकता से हराया जा सकता है। न्यूट्रिशन फूड व अन्य सामान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मौजूद सभी बच्चों, स्टाफ और आरएचएएम फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मनीषा भार्गव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। ईश्वर से उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना भी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 40 के पार्षद हिमांशु चौधरी पहुंचे और बच्चों को न्यूट्रिशन फूड बांटे जाने की मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीबी से ग्रसित ही नहीं समाज के अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए सामाजिक संस्था बेहतर काम कर रही है। इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम होगी। इस मौके पर रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद सेफरोन की प्रेसिडेंट कुनिका भार्गव,रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गैलोर के प्रेसिडेंट प्रतीक भार्गव और अपरूव राज आदि मौजूद रहे। Rtn DrDheeraj Kumar Bhargava

साहिबाबाद में टीबी से ग्रसित 15 बच्चों को बांटा न्यूट्रिशन फूडगाजियाबाद। आरएचएएम फाउंडेशन के सेक्रेटरी दयानंद शर्मा का ब...
03/02/2022

साहिबाबाद में टीबी से ग्रसित 15 बच्चों को बांटा न्यूट्रिशन फूड

गाजियाबाद। आरएचएएम फाउंडेशन के सेक्रेटरी दयानंद शर्मा का बुधवार को जन्मदिन मनाया गया। आरएचएएम फाउंडेशन ने साहिबाबाद वार्ड 40 स्थित सेंटर पर टीबी से ग्रसित बच्चों को न्यूट्रिशन फूड बांटा। डिस्ट्रिक्ट रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन व आरएचएएम के फाउंडर डॉ धीरज भार्गव ने बताया कि आरएचएएम के सेक्रेटरी दयानंद शर्मा के जन्मदिन पर करीब 15 बच्चों को न्यूट्रिशन फूड बांटा गया। उन्होंने कहा कि आरएचएएम फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी बच्चों की हर संभव मदद की जाएगी। यहां बतौर मुख्य अतिथि वॉर्ड 40 के पार्षद हिमांशु चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने भी आरएचएएम फाउंडेशन के पुनीत कार्यो की सराहना की। इसके साथ ही आरएचएएम के सेक्रेटरी दयानंद शर्मा को जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर आरएचएएम फाउंडेशन के पदाधिकारी व साहिबाबाद सेंटर के स्टाफ मौजूद रहा।

Address

Ghaziabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RHAM Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share